Author: Himachal Varta

नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदान केंद्रों के युक्तिकरण सम्बन्धी बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सिरमौर जिला के नाहन, पांवटा साहिब, शिलाई तथा श्री रेणुका जी इत्यादि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत पड़ने वाले कुछ मतदान केंद्रों को अलग करने तथा नया मतदान केंद्र बनाएं जाने के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। बैठक के दौरान, 56-नाहन विधानसभा क्षेत्र के 56/30-जाबल का बाग मतदान केंद्र के अंतर्गत आने वाले गदपेला अनुभाग के मतदाताओं के लिए नए मतदान केंद्र की मांग की गई, क्योंकि उन्हें मतदान केंद्र…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता का सराहनीय प्रदर्शन करते हुए, 1 एचपी (आई) कंपनी एनसीसी नाहन ने सेना छावनी, नाहन में बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान सफलतापूर्वक चलाया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सिरमौर जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के 250 एनसीसी कैडेटों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। वृक्षारोपण अभियान को 800 देशी पौधों के समर्थन से बल मिला, जो देहरादून स्थित 127 इकोलॉजिकल टीए बटालियन और कुफरी की 133 इकोलॉजिकल टीए बटालियन द्वारा उदारतापूर्वक प्रदान किए गए। इन टीए इकाइयों के कमांडिंग अधिकारियों कर्नल मोहित और कर्नल मोहन की सहायता ने इस…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( एस पी जैरथ):- उपमंडल पावंटा साहिब में यमुना नदी के तट पर सौंदर्यकरण होने से नगरी को चार चाँद लगने जा रहे है। पांवटा साहिब यमुना नदी  पर जल्द ही हरिद्वार की तरह सुंदर घाटों का निर्माण होने जा रहा है जिसको लेकर भारत सरकार द्वारा टैंडर कर दिया गया है।यमुना घाट के सौंदर्यकरण का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। जिसको लेकर नमामि गंगे व वाप्कोस लिमिटेड कंपनी के पदाधिकारी पांवटा यमुना घाट पहुंचे व घाट का जायजा लिया। इस दौरान इस काम को करने वाली वाप्कोस लिमिटेड कंपनी के अधिकारी दीपेंद्र लांभा ने…

Read More

श्रीं रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधान सभा विनय कुमार ने आज जिला सिरमौर के रेणुकाजी में 11 से 15 नवंबर, 2024 को आयोजित होने वाले अंतराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के सफल आयोजन के लिए श्री रेणुका जी विकास बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उपाध्यक्ष ने कहा की श्री रेणुकाजी अंतराष्ट्रीय मेला है, जो हिमाचल प्रदेश ही नहीं अपितु हमारे राज्य के साथ लगते अन्य राज्यों की धार्मिक आस्था का प्रतीक है। मेले की महत्वता को देखते हुए इसके  सफल आयोजन का दायित्व मेला समिति के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्यों का…

Read More

नाहन-( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा 29 सितंबर, 2024 को सिरमौर जिला की तहसील कमरऊ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा में रोजगार मेला प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा जिसमें कालाअंब, पांवटा साहिब व बद्दी से लगभग 40 कंपनियां भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में लगभग एक हजार युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इसके लिए 8वीं, 10वीं, 12वीं, बी.टेक , बी.एससी, एम.एससी, आईटीआई, बी.फार्मा व एम.फार्मा डिप्लोमा धारक आवेदन कर सकते…

Read More

पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान का आगाज तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने किया,इस दौरान छात्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई । स्वच्छता ही सेवा* अभियान के अंतर्गत आज राजकीय कन्या विद्यालय, पांवटा साहिब व श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महा विद्यालय पांवटा साहिब में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और नगर परिषद, पांवटा साहिब के प्रमुख अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य विशेषता सभी विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता की शपथ ग्रहण करना रही, जिसका…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण सम्बन्धी बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सिरमौर जिला के नाहन,पांवटा,शिलाई तथा श्री रेणुकाजी इत्यादि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अर्न्तगत पडनें वाले कुछ मतदान केन्द्रों को अलग करने तथा नया मतदान केन्द्र बनाये जाने के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तावों में 56-नाहन विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्र 56/30-जाबल का बाग  के अर्न्तगत आने वाले अनुभाग-1 गदपेला के मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक आने के लिए तीन किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती…

Read More

नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) बाल विकास परियोजना संगडाह के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों में रिक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का एक पद तथा आंगनवाड़ी सहायिकाओं के पांच पद भरे जाने है जिसके लिए संबधित आंगनवाडी क्षेत्र की इच्छुक महिला उम्मीदवार को अपना आवेदन 5 अक्तूबर, 2024 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी संगडाह के कार्यालय में जमा करवाने होंगे। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी संगडाह ने देते हुए बताया कि आंगनवाडी केंद्र बडोन-1 में आंगनवाडी कार्यकर्ता का एक पद तथा आंगनवाडी केंद्र क्यारटा पिपलटी, खालाक्यार, खूड, बांदल व रेडली में एक-एक पद आंगनवाडी सहायिका का भरा जाना है। इन पदों के…

Read More