नाहन,( हिमाचल वार्ता न्यूज) अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत सिरमौर जिला में अब तक 57 मामलों के 68 पीड़ितों को 77 लाख 20 हजार रुपये की राहत राशि वितरित की गई है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज यहां आयोजित जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन, अल्प संख्यक वर्ग के कल्याणार्थ प्रधान मंत्री नया 15 सूत्रिय कार्यक्रम, स्थानिय स्तरीय तथा जिला स्तरीय दिव्यांगता समितियों की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत वर्ष 2021 से 2024 तक कुल 67 मामले दर्ज…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- सिरमौर की ग्राम पंचायत अंधेरी के अंतर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लुधियाना में शौचालय न होने के चलते छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां स्कूल में ना तू शिक्षक है और ना ही पर्याप्त सुविधाएं । जिसको लेकर आज स्कूल की एसएमसी ने समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन डीसी सिरमौर सुमित खिमटा को नाहन में सौंपा है। मीडिया से रूबरू हुए एसएमसी सदस्यों ने बताया कि स्कूल में 315 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने पहुंचती हैं । मात्र दो शौचालय यहां बने हैं वह भी खस्ता हाल है…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ की संगड़ाह इकाई ने इस बार पहली की बजाय 10 तारीख को पेंशन जारी करने के लिए प्रदेश की सुक्खू सरकार के प्रति नाराजगी जताई। इकाई ने अगले माह पहली तारीख को पेंशन जारी करने के साथ साथ लंबित एरियर, डीए व चिकित्सा बिल भुगतान की राशि भी जल्द जारी करने की मांग की। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि, उनके परिवार का सारा खर्च पेंशन पर निर्भर है और वह अपना हक मांग रहे हैं। बैठक में इकाई की नई कार्यकारी का भी गठन किया गया। तिलक राज शर्मा इकाई के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला मुख्यालय नाहन एवं आसपास के क्षेत्र में आज खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम औचक निरीक्षण कर प्रतिबंधित पॉलीथिन व प्लास्टिक का प्रयोग कर रहे दुकानदारों पर कार्रवाई का डंडा चलाया है। नाहन, मोगीनन्द, आमवाला सेनवाला समेत औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में लगातार प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग जारी है जिसको लेकर विभाग की टीम ने सूचना मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए ऐसे करीब 9 दुकानदारों के चालान काटे है और पॉलिथीन व प्लास्टिक कब्जे में ली है। मीडिया से रूबरू हुई खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की निरीक्षक पिंकी देवी जिंटा ने बताया…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत आज नगर परिषद पांवटा साहिब की अध्यक्षा एवं उपाध्यक्ष ने कार्यालय स्टाफ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तथा कृपाल शीला वार्ड नंबर 10 में एक हॉट स्पॉट की सफाई की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जगह-जगह जहां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया तो वही 17 सितंबर से शुरू होने वाले स्वच्छता सेवा पखवाड़े का शुभारंभ भी हो गया है। इसी के तहत पावंटा साहिब नगर परिषद में यह स्वच्छता सेवा पखवाड़ा चला जिसके अंतर्गत कई स्थान चिन्हित कर सफाई की गयी। पावंटा साहब की…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उधोग एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री हर्षवर्धन चैहान ने आज राज्य स्तरीय वामन द्वादशी सराहां मेले का विधिवत समापन किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्रसिद्ध है अपनी समृद्ध संस्कृति के लिए और इसी समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है, राज्य में मनाए जाने वाले त्यौहार एवं मेले। उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश के अधिकांश मेले व त्योहार पौराणिक परम्पराओं पर आधारित है। इसी समृद्ध संस्कृति एवम आस्था का प्रतीक है, सराहां का राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला। उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में आयोजित राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले के दूसरे दिन हिमाचल के पहलवानों के लिए दंगल का आयोजन किया गया। इस दौरान रखी गई स्पेशल दंगल में मुकेश कुमार जिला मंडी ने सोलन के प्रिंस पहलवान को हराकर फाइनल माली अपने नाम की। फाइनल माली 36 हजार रुपये की रखी गई थी। दूसरे दिन की कुश्ती में यह शर्त मान्य रखी गई थी कि जो कुश्ती होगी उसमें मात्र हिमाचल के पुरुष व महिला पहलवान ही भाग ले सकेंगे। इससे हिमाचल के कई पहलवानों को मौका मिला। हिमाचली पहलवानों…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- सीटू जिला सिरमौर कमेटी की कार्यशाल 14,15 सितम्बर पांवटा साहिब में आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष नीलम शर्मा और सीटू जिला सिरमौर महासचिव आशीष कुमार ने की। कार्यशाला में सीटू राज्य के अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा और राज्य उपाध्यक्ष जगत राम और सीटू सिरमौर पूर्व जिला महासचिव दया किशन मौजूद रहे। कार्यशाला की शुरुआत किसान मजदूरों के नायक और सीपीआईएम महासचिव साथी सीता राम येचुरी को श्रद्धांजलि अर्पित करके किया। सीटू राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने इस कार्यशाला के महत्व को बताया। कार्यशाला के पहले सत्र में विभीन कमेटियों तथा यूनियनो…