Author: Himachal Varta

श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार की अध्यक्षता में आज खण्ड़ विकास अधिकारी कार्यालय संगड़ाह के पंचायत समिति के सभागार में आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित हुईं। बैठक में क्षेत्र के लोगों के लिए चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने तथा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि रोगी कल्याण समिति की धनराशि का उपयोग क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने पर किया जाना चाहिए तथा इस राशि के आय-व्यय का ब्यौरा पारदर्शिता के साथ रखा जाए। उन्होंने कहा…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला के सदस्य सचिव एवं कार्यकारी उपमंडल अधिकारी प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सराहां मेले में प्लाट आबंटन की बोली 13 सितम्बर, 2024 को प्रशासन द्वारा स्वयं करवाई जाएगी, जिसके लिए इच्छुक बोलीदाता सराहां में प्रातः 11 बजे से बोली में भाग ले सकते हैं। उच्चतम बोलीदाता को प्लाट की एकमुश्त राशि मौके पर जमा करवानी होगी।

Read More

पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- एसडीएम पांवटा साहिब गुंजित सिंह चीमा ने कहा कि 14 अक्तूबर से 16 अक्तूबर 2024 तक पांवटा में राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को भव्य एवं परम्परागत ढंग से आयोजित किया जायेगा।  एसडीएम गुंजीत चीमा ने यह जानकारी आज उपमंडलाधिकारी कार्यलय पांवटा साहिब में राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के सफल आयोजन के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। इस बैठक में यमुना शरद महोत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों से चर्चा की…

Read More

श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- श्री रेणुका जी बॉध परियोजना कार्यालय ददाहू के सौजन्य से ग्राम पंचायत संगड़ाह के गॉव सियूं में मुख्य परियोजना प्रभावित परिवार पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन योजना के तहत प्रथम चरण में मुख्य परियोजना प्रभावित परिवारों के पहचान पत्र बनने का कार्य वीरवार से आरंभ हो गया है। रेणुका बांध परियोजना कार्यालय से आर एंड आर प्लान के कनिष्ठ अधिकारी अमिता चंदन की टीम ने मुख्य परियोजना प्रभावित परिवारों के पहचान पत्र बनाने का कार्य ठाकुरद्वारा सियूं प्रांगण से आरंभ कर दिया है। जिस्समे संगड़ाह पंचायत के सियूं लगनू तथा संगड़ाह में प्रभावित…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. राज कुमार ने सिरमौर जिला के किसान उत्पादक संगठनों से सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि संबधी योजनाओं का लाभ लेने के लिए कृषि उत्पादक संगठन का पंजीकरण व संगठनों से बीज, खाद व कीटनाशक का लाइसेंस बनाने की अपील की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि विभाग में लाइसेंस के लिए आवेदन से संबंधित जानकारी के लिए विकासखंड में कृषि विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ अथवा कृषि उपनिदेशक के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कृशि उत्पादक संगठन (एफपीओ) सरकार की महत्वपूर्ण योजना है…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला मुख्यालय नाहन में प्रतिबंधों के बावजूद गुटका जर्दा और तंबाकू खुलेआम बिक रहा है। गुटखा खाकर थूकने वालों के थूक से एक ओर जहां स्वच्छता अभियान पर ग्रहण लग रहा है तो वहीं जगह जगह थूकने से संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। लिहाजा सार्वजनिक स्थलों पर गुटका खाकर थूकने वाले गैर सामाजिक लोगों को नाहन ट्रैफिक इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार ने नसीहत का पाठ पढ़ाया। बुधवार को उप निरीक्षक ने बस स्टैंड से लेकर पक्का जोहड़ ,गुन्नू घाट और चौगान चौवन के सार्वजनिक स्थलों पर ट्रैफिक टीम के साथ जागरूकता…

Read More

पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-अंडर -14 और  अंडर 19 बॉयज एंड गर्ल्स टूर्नामेंट मे 25 ट्रॉफी स्कूल को दिलवाने वाले शारीरिक शिक्षक को शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटडी व्यास मे एसएमसी द्वारा रखे गए एक विशेष सम्मान समारोह में फूल मालायों व गिफ्ट मोवेंटो व हार डाल कर  सम्मानित किया। आठ सितंबर को संपन्न हुई ओपन रगबी रुड़की स्कूल के खिलाड़ी छात्राओं ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया वह 50000 की राशि अपने नाम कीओर साथ ही संपन्न हुई। अंडर 14 गर्ल्स जिला टूर्नामेंट मैं स्कूल की छात्राओं ने हैंडबॉल और योग में विजेता…

Read More