Author: Himachal Varta

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला मुख्यालय नाहन के वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र ठाकुर की माता सूर्यकांता ठाकुर का 85 साल की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह 7:30 बजे अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि रात से ही उनकी तबियत खराब चल रही थी। बुधवार सुबह अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उनके निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर है। आज 2:00 बजे उनका स्वर्गधाम में अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि दिवंगत सूर्यकांता ठाकुर अपने पीछे बड़े बेटे धर्मेंद्र ठाकुर और छोटे बेटे जितेंद्र ठाकुर समेत भरा पूरा…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- माजरा पंचायत के अंतर्गत मटक माजरी गांव में सरकारी प्राइमरी स्कूल के बच्चे सामुदायिक भवन में पढ़ने को मजबूर हैं इस विद्यालय में 15 बच्चे हैं जो कि स्कूल बिल्डिंग ना होने की वजह से सामुदायिक भवन में पढ़ाई कर रहे हैं इन बच्चों के लिए शौचालय की सुविधा नहीं है। बच्चे शौच के लिए खुले में जाने को मजबूर है विद्यालय में दो अध्यापक हैं सरकार से आग्रह है कि जल्द से जल्द इस विद्यालय की सुध ले जिससे इन बच्चों को हो रही परेशानी को खत्म किया जा सके। मेरा गाँव…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डा. अजय पाठक ने कहा है कि एचआईवी और एड्स की रोकथाम के लिए युवा वर्ग का जागरूक होना अनिर्वाय है। उन्होंने कहा कि यदि युवा वर्ग जागरूक होगा तो एचआईवी और एड्स पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि असुरक्षित यौन सम्बन्ध और विभिन्न कारणों से असुरक्षित सिरिंज लगाने के कारण एचआईवी और एड्स की संभावनायें बढ़ जाती हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी आज मंगलवार को नाहन में एचआईवी और एड़स की रोकथाम के लिए आयोजित युवाओं की एक मैराथन के अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों को सम्बोधित कर रहे थे।…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत सिरमौर जिला में  ”स्वच्छता ही सेवा“ अभियान 14 सितम्बर से 02 अक्तूबर, 2024 तक चलाया जाएगा जिसका विषय स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता रखा गया है। यह जानकारी देते हुए खण्ड़ विकास अधिकारी नाहन परमजीत ठाकुर ने आज बीडीओ कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का शुभारम्भ स्थानीय विधायक द्वारा 14 सितम्बर को हरी झण्ड़ी दिखाकर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस जिला स्तरीय समारोह के शुभारंभ के दौरान सभी विभाग स्वच्छता ही सेवा-2024 के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को व्यक्त करने में…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- सिरमौर जिले की 30 वर्षीय महिला, निशा देवी, की रंगड़ों के काटने से मौत हो गई है। निशा देवी ने आईजीएमसी शिमला में उपचार के दौरान रविवार शाम को अंतिम सांस ली। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। मवेशी चराने गई थी महिला, अचानक हुआ हमला जानकारी के अनुसार, निशा देवी, पत्नी जगमोहन, निवासी चाढ़ना, पिछले शनिवार को अपने मवेशी चराने जंगल गई थी। उसी दौरान अचानक रंगड़ों (अड़गल) ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने तुरंत निशा को…

Read More

पांवटा साहिब  (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर का गिरिपार इलाका आज भी अपनी पारंपरिक सांस्कृतिक धरोहरों को संजोये हुए है। यह बात शिलाई विकासखंड की ग्राम पंचायत कोटा पाब के क्याणा में आयोजित पंचमी पर्व के अवसर पर जिला कांग्रेस महासचिव महेश कोहली ने कही। महेश कोहली ने कहा कि जिला सिरमौर का गिरिपार का इलाका अपनी समृद्ध संस्कृति के लिए पहचाना जाता है। उन्होंने क्षेत्र की युवाओं से आवाहन किया कि वह अपनी पारंपरिक समृद्ध संस्कृति को संजो कर रखें। मेले और त्योहार हमारी पहाड़ी संस्कृति के परिचायक है। महेश कोहली ने कहा कि जिला सिरमौर के गिरिपार इलाके…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला इंस्पेक्शन कमेटी सिरमौर द्वारा आदर्श बाल निकेतन आश्रम नाल पच्छाद का निरीक्षण किया गया। जहां पर रह रहे सभी बच्चों के रहन सहन , जरूरतों और स्वास्थ्य की  भी जांच की गई l तत्पश्चात आईसीडीएस विभाग से ज़िला कार्यक्रम अधिकारी व ज़िला बाल संरक्षण अधिकारी सिरमौर के द्वारा राजकीय उच्च विद्यालय मलगन पच्छाद सिरमौर में बाल संरक्षण और बाल न्याय अधिनियम 2012, बाल अधिकार की सुरक्षा के प्रति एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया l शिविर का मुख्य उद्देश्य  बच्चों को सभी प्रकार के बाल अधिकारों से जागरूक  करवाना था l शिविर…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- हर वर्ष की भांति गणपति उत्सव मनाया जा रहा है। नाहन के हिंदू आश्रम में स्थापित की गई भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन से पहले यहां भजन संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है। यहां आयोजित भजन संध्या में भारी संख्या में लोग भगवान गणेश का गुणगान करने पहुंच रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल भी यहां शीश नवाने पहुंचे और परिवार सहित भजन संध्या में भाग लिया। मीडिया को जानकारी देते हुए नवयुवक मंडल नाहन के अध्यक्ष अमिल अग्रवाल ने बताया कि हिंदू आश्रम नाहन में गणपति महाराज की मूर्ति स्थापित…

Read More