पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- अंडर 14 जिला स्तरीय खेल एवं संगीत प्रतियोगिता का आयोजन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माजरा में किया गया। खो-खो प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया और इस टीम के दो छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। बैडमिंटन प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा इस टीम के एक छात्र का राज्य स्तरीय टीम में चयन हो गया है। विद्यालय की फुटबॉल टीम ने भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान की ट्रॉफी अपने नाम की। इस टीम के…
Author: Himachal Varta
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर में डेंगू और स्क्रब टायफस के मामलों में भारी इजाफा हुआ है। नाहन के डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में लगातार बढ़ती रोगियों की संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन की सांस फूली है। जिला सिरमौर में डेंगू के मामलों का आंकड़ा 1700 पार कर चुका है, जबकि स्क्रब टायफस के 122 मामले अभी तक दर्ज हुए हैं। नाहन के मेडिकल कॉलेज में लगातार रोगियों को इलाज करवाने के लिए भारी भीड़ के चलते घण्टों लाइनों में कतारबद्ध होना पड़ रहा है। डेंगू के मामलों की अगर बात करें तो अधिकतर मामले में नाहन…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- पेंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन पांवटा साहब की बैठक डॉ विपन कालिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। महासचिव डॉ टी पी सिंह ने बताया कि बैठक में निम्न मुद्दों पर चर्चा हुई। सबसे पहले सभी सदस्यों ने रोष प्रकट किया कि प्रदेश में पहली बार ऐसा व्यवस्था परिवर्तन हुआ है कि पेंशनर्स को आज तक भी पैंन्सन जारी नहीं की गई है। इस अवस्था में पहली तारीख का ही इन्तजार करते रहते हैं जिस से पिछले माह की देनदारियों का भुगतान करना होता है। साथ ही इस अवस्था में दवाइयों आदि का व्यय भी अधिक होत…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब के अन्तर्गत गांव भरली से देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद आशीष कुमार की अंतिम यात्रा और संस्कार के दौरान पुलिस सम्मान गार्ड न पहुंचने पर भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। पांवटा साहिब के भरली गांव निवासी १९ ग्रेनेडियर्स बटालियन के अन्तर्गत सेवारत शहीद आशीष कुमार ने ऑपरेशन अलर्ट में 27 अगस्त 2024 को अरूणाचल प्रदेश में देश के लिए अपने सर्वोच्च बलिदान दिया, तीसरे दिन 29 अगस्त को पांवटा साहिब के यमुना घाट पर शहीद की अंतिम…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नाहन विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत बड़ा बन गांव में हाथियों का आतंक फैला हुआ है, जिसने ग्रामीणों की फसलें बर्बाद कर दी हैं। यही नहीं हाथियों के आतंक के चलते गांव में दहशत का भी माहौल बना हुआ है। वन विभाग से मदद की अपील की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की लापरवाही के कारण यह समस्या बढ़ रही है। गुनानंद, बाबूराम और शंभू दत्त ने बताया कि सुबह खेतों में हाथी आ गए थे, जिन्होंने उनकी धान और मक्की…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर जिले का मुख्यालय, डेंगू के बढ़ते मामलों से जूझ रहा है। स्थानीय निवासी नाथुराम चौहान ने कहा, “नाहन शहर डेंगू का हॉटस्पॉट बन गया है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन इस मुद्दे पर गंभीर नहीं हैं और मामलों को दबाने का प्रयास कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “नाहन शहर के प्रत्येक गली मोहल्ले में डेंगू के रोगी हैं और अस्पतालों में पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। उद्योग मंत्री के निर्देशों के बाद भी शहर में फॉगिंग नहीं हुई और अस्पतालों में अलग से काउंटर स्थापित नहीं किए गए हैं।” साधना ने भी इस मुद्दे…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब के पास शिलाई नैशनल हाईवे 707 पर फिर से लैंडस्लाइड होने से यात्री परेशान हो गए हैं। हेवना के पास भूस्खलन होने के कारण नैशनल हाईवे बंद हो गया है और लोग जान जोखिम में डालकर पैदल ही एक छोर से दूसरे छोर तक जाने को मजबूर हैं। इस कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी लाइनें लगी हुईं हैं और गिरिपार क्षेत्र के हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एनएचआईए के सहायक अभियंता सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि हेवना के पास भूस्खलन होने से एनएच…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश का पैसा विकास करने की बजाय अपने मित्रों पर लूटा रहे हैं रावत ने बताया कि जबसे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री का पद संभाला है तब से ही प्रदेश में विकास कार्य बंद पड़े हैं इतना ही नहीं हालात यहां तक हो गए हैं कि प्रदेश के कर्मचारियों को अभी तक सैलरी भी नहीं मिली है जिससे प्रदेश के कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी आक्रोश है रावत…