Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नाहन-रेणुकाजी एमडीआर सड़क मार्ग पर क्रेंची मोड़ पर निजी बस व ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार करीब 6 यात्री घायल हुए है।दोनों वाहनों की तेज रफ्तार ओर तंग मोड़ हादसे का कारण साबित हुआ है। यहां बस व ट्रक की जोरदार टक्कर में बस सवार यात्रियों में अफ़रा तफरी मच गई और देखते ही देखते मार्ग पर भी यातायात प्रभावित हो गया। घायल यात्रियों को यहां से अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया है दूसरी और आमने-सामने जोरदार टक्कर में बस व ट्रक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. अजय पाठक ने बताया कि सिरमौर जिला में एक सितम्बर से 30 सितम्बर तक सातवां राष्ट्रीय पोषण मास आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस पोषाहार अभियान में बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग के साथ ही शिक्षा विभाग मिलजुल कर कार्य करेंगे और पोषाहार के प्रति ग्रामीण स्तर तक जागरूकता लायेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राजकीय उच्च विद्यालय कैंट स्कूल नाहन परिसर में स्थित आंगनबाड़ी प्रांगण में सातवें राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत के अवसर पर प्रदान की। डॉ. अजय पाठक ने कहा कि…

Read More

पांवटा साहिब(हिमाचल वार्ता न्यूज) सितंबर (एसपी जैरथ):-८जिला पुलिस ने नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसना शुरू किया है। इसी मुहीम के तहत पुलिस की टीम ने सलीम , पुत्र स्व. घसीटु द्दीन निवासी आठन बाग डा0 हरबर्टपुर , तहसील विकासनगर उत्तराखंड व मोहम्मद जहांगीर अंसारी पुत्र मोहम्मद जउद्दीन अंसारी निवासी गांव जौंदी डा. बाखे बाजार  जिला गया बिहार के कब्ज़े से 2.118 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।  जिस पर पुलिस थाना माजरा में उपरोक्त दोनो आरोपीगण के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा साहिब अदिति…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ): पूरे हिंदुस्तान में आज से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है और सबसे पहले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह जैसे वरिष्ठ नेताओं ने सदस्यता फॉर्म भरे और भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । यह जानकारी देते हुए सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा, भाजपा जिला मिडिया सहप्रभारी प्रताप सिंह रावत और जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणबीर ठाकुर ने बताया कि भाजपा के संविधान के मुताबिक 31 अगस्त को विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्येक…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज) : – सिरमौर रियासत के अंतिम शासक महाराजा राजेंद्र प्रकाश के नाती महाराज उदय प्रकाश की 70वीं जयंती पर शमशेर विला राउंड में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी कड़ी में आज शमशेर विला राउंड में अलग-अलग प्रजाति के 70 पौधे रोपित किए गए। इस मौके पर उनकी पुत्री दिव्यश्री ने बताया कि महाराज उदय प्रकाश की स्मृति में आज शाही महल में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सिरमौर रियासत पर प्रकाश डाला गया। साथ ही उदय प्रकाश की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर के मतदाताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नाहन पुलिस ने चीड़ के 8 पेड़ अवैध रूप से काटने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सितार खान, जाहिद हुसैन, ताज मुहम्मद और जगदीश चंद के रूप में हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में अभी भी अन्वेषण जारी है और आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने शिमला रोड़ परशुराम आई टी आई के पास के जंगल से प्रशासनिक स्वीकृति के बिना पेड़ काटे थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला आयुष विभाग के सौजन्य से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस शिविर में 49 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया, जिसमें मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हीमोग्लोबिन की रक्त जांच की गई। संबंधित बीमारियों का इलाज भी किया गया। नवजोत कौर ने बताया कि आयुर्वेद हमारे अपने देश की चिकित्सा पद्धति है, जो बीमारियों के साथ-साथ व्यक्ति के स्वास्थ्य की भी रक्षा करती है। उन्होंने लोगों को ऋतुओं के अनुसार अपना खान-पान करने और जीवन में योग को अपनाकर बेहतर जीवन शैली बनाने का प्रयास करने की…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- जिला सिरमौर के राजगढ़ में क्षेत्र में खराब मौसम के चलते अचानक आसमानी बिजली गिरने से हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला की लाश का पोस्टमार्टम करवाया गया। हादसे का शिकार बनी महिला की पहचान पदमा देवी पत्नी नरेंद्र सिहं निवासी सनियो,राजगढ के रू प में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सनियो गांव में यहा हादसा सुबह 7:30 बजे के करीब हुआ जब बरिश के बीच अचानक आसमानी बिजली गिरी । इस हादसे में महिला गंभीर रू प से घायल हो गई।…

Read More