नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( एस पी जैरथ)नगर परिषद नाहन की नई पार्किग में इन दिनों गंदगी का आलम पसरा हुआ है। खाली बोतलें और कचरे का ढेर एमसी की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है। स्थानीय निवासी गुलशन शान मोहम्मद, सोनी, आरिफ, निर्भय सिंह कमर, अनीता भारद्वाज आदि ने बताया कि नई पार्किंग में पिछले कई दिनों से कचरा पड़ा हुआ है मगर अभी तक एमसी के सफाई कर्मचारी उसे उठाने नहीं पहुंचे हैं। ने कहा कि शहर में वैसे भी इन दिनों डेंगू फैला हुआ है बावजूद इसके नगर प्रशासन सफाई व्यवस्था बना पाने में नाकाम साबित…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- गत दिवस हरिपुरधार स्थित मां भंगायणी मंदिर में हुई सिरमौर जिले की केंद्रीय भाट्ट ब्राह्मण कल्याण समिति की बैठक में हरिपुरधार इकाई का गठन किया गया और चंद्रसेन शर्मा को भाट ब्राह्मण कल्याण समिति की हरिपुरधार इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया । केंद्रीय समिति के सभी सदस्यों ने सर्व समिति से चंद्रसेन शर्मा को हरिपुरधार इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया। केंद्रीय कार्यकारिणी ने चंद्रसेन शर्मा को अध्यक्ष मनोनीत करके उन्हें शीघ्र अपनी हरिपुरधार इकाई की कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार भी दिया और उन्हें शीघ्र अपनी कार्यकारिणी गठित करने का सुझाव भी दिया । बैठक…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों में अब काफी हद तक शिक्षकों की कमी दूर हो जाएगी। दरअसल, सिरमौर को 76 जेबीटी शिक्षक मिले हैं। शिक्षा विभाग ने जिले के विभिन्न स्कूलों में इन शिक्षकों की तैनाती आदेश भी जारी कर दिए हैं। इन शिक्षकों को जिले के दूर-दराज स्थित उन स्कूलों में तैनाती की है, जहां काफी लंबे समय से पद खाली चल रहे थे। कई स्कूल ऐसे भी हैं जहां कोई भी अध्यापक तैनात नहीं था और स्कूल डेपूटेशन पर चल रहे थे। इसके साथ साथ ऐसे भी स्कूल हैं, जहां छात्रों…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नाहन माडल के सदस्यता अभियान 2024 के प्रशिक्षण वर्ग में मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे देश और प्रदेश में महापर्व के रूप में मनाया जा रहा है और भाजपा पूरे प्रदेश में हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने के लक्ष्य से आगे बड़ रही है। हमरा संकल्प है की भाजपा पूरे प्रदेश में 16 लाख सदस्य बनाने जा रही है। उन्होंने कहा की नहान मंडल में 121 बूथ है जिसके मुताबिक भाजपा नाहन में…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के ट्रांसगिरि इलाके का 25 वर्षीय जवान अरूणाचल प्रदेश में आपरेशन अलर्ट के दौरान हुई दुर्घटना में शहीद हो गया है. सिरमौर के इस जवान समेत पांच अन्य जवान भी इस आपरेशन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए हैं. सिरमौर के भरली निवासी आशीष कुमार की शहादत की खबर मिलते ही जिले सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है. उधर, सैनिक कल्याण बोर्ड सिरमौर के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन ने इसकी जानकारी डीसी सिरमौर के साथ साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार ये…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- आज सिरमौर जिला के गिरी पार क्षेत्र के भाट्ट ब्राह्मण कल्याण समिति की कार्यकारिणी की विशेष बैठक हरिपुरधार स्थित मां भंगायणी मंदिर परिसर में संपन्न हुई। पंजीकृत समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री हीरापल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गिरी पार क्षेत्र का समस्त भाट्ट ब्राह्मण समुदाय जो ओबीसी वर्ग में शामिल है, वह अपने समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की हिमाचल उच्च न्यायालय मैं दायर याचिका का पुरजोर समर्थन करेगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि 20 अगस्त को हिमाचल उच्च न्यायालय में…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पिछले लंबे अरसे से जिला सिरमौर के बाड़थल मधाना स्कूल में खाली पड़े शिक्षकों के पदों के चलते नौबत अब ये आ पहुंची है कि कांग्रेस पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों को अपने पदों से इस्तीफा देने को मजबूर होना पड़ रहा है। अपने बच्चों का भविष्य अंधकार में डूबता देख ये पदाधिकारी अपनी ही सरकार के आगे बेबस हो चुके हैं। कई बार ये लोग खाली पदों को भरने की गुहार शिक्षा विभाग के साथ साथ सरकार तक पहुंचा चुके हैं, लेकिन एक भी पद यहां नहीं भरा गया है। लिहाजा, अब इन…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नाहन में कृष्ण जन्माष्टमी के त्यौहार पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बहन कुंजना सिंह ने उपस्थित सभी भाई बहनों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए अपने कुछ अनुभव साँझा किये। केंद्र की संचालिका बी के रमा दीदी ने भी कार्यक्रम में आए सभी भाई बहनों को कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि श्री कृष्ण जन्म से ही इतने महान थे तो अवश्य उन्होंने पूर्व जन्म में कोई महान पुण्य किया होगा जिससे ही उन्होंने सर्वश्रेष्ठ देव पद तथा राज्य भाग्य…