नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नाहन के चंबा मैदान स्थित इनडोर शूटिंग रेंज में राज्य स्तरीय इंटर स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता का आगाज हुआ है। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए 19 साल से कम आयु के विद्यार्थी 10 मीटर एयर राइफल और 10 मीटर एयर पिस्टल के मुकाबलों में भाग ले रहे हैं। यहां से चयनित होने वाले खिलाड़ी ऑल इंडिया इंटर स्कूल एवं नॉर्थ जॉन शूटिंग चैंपियनशिप के लिए आगे जाएंगे। मीडिया से रूबरू हुए राज्य राइफल संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि नाहन में आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 150…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार कर्मचारीयों और पेंशनरों के साथ घोर अन्याय कर रही है और जिस वर्ग ने इस सरकार को सत्ता में बिठाया, सरकार उन्हीं के साथ विश्वासघात कर रही है। यह आरोप लगाते हुए सिरमौर जिला पेंशनर्स एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार मेलाराम शर्मा ने कहा कि सरकार पेंशनरों के प्रति नकारात्मक रवैया अपनाकर उनके बुढ़ापे को और मुसीबत में डाल रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अब यह सिद्ध हो चुका है कि कांग्रेस की सरकार पूर्ण रूप से कर्मचारीयों और पेंशनर्स की विरोधी है। उन्होंने कहा कि…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर, केन्द्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) रुड़की, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, शिमला के संयुक्त तत्वावधान में यहां आपदा के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों, भवनों के बारे में जागरूक करने के दृष्टिगत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य कार्यकारी अधिकारी (डी.डी.एम.ए.)- सह- अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर, लायक राम वर्मा ने की। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला (22 व 23 अगस्त 2024) का मुख्य उद्देश्य ज़िला सिरमौर में आपदा से होने वाले नुकसान…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब में धौलाकुआं के पास खंबा नगर में गिरिनगर रेंज स्टाफ द्वारा रात्रि गश्त के दौरान वाहन का पीछा कर एक पिकअप से तीन लाख के करीब खैर की लकड़ी बरामद की है। जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम को सूचना मिली की हरियाणा की और से एक गाडी में अवैध रूप से खैर की लकड़ी लाई जा रही है , जिसके बाद वन विभाग के गिरिनगर रेंज स्टाफ आरओ देवेंदर सिंह, बीओ तपेंद्र ठाकुर , एफजीडी रमेश , एफजीडी अनिकेत , एफजीडी यशपाल द्वारा धौला कुआं के पास खंबा…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)75वें वन मंडल स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें सीपीएस संजय अवस्थी ने कहा कि वन ही लंबी आयु और शुद्ध वायु का स्त्रोत हैं। इस वन महोत्सव का आयोजन वन मंडल नालागढ़ के वन परिक्षेत्र कोहू में वन विभाग द्वारा किया गया। संजय अवस्थी ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही नहीं अपितु उनका संरक्षण भी हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि आज सिंचित पौधा भविष्य में वृक्ष का रूप लेकर पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाएगा। सीपीएस ने कहा कि सीएम सुक्खू के संवेदनशील नेतृत्व में प्रदेश में वनों की…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सहकारी बैंक नोहराधार के खाता धारकों के करोड़ों रुपए डकारने वाले सहायक प्रबंधक के एक और कारनामे का खुलासा हुआ है। आरोपी सहायक प्रबंधक ने बैंक में कार्यरत क्लर्क को अंधेरे में रखते हुए उसके साइन एफडीआर कैश करवाने में करवाए हैं। अपने साथ धोखे से शामिल किए गए क्लर्क को भी नौकरी के लाले पड़ गए हैं। यहां यह भी बताना जरूरी है कि जिस बैंक क्लर्क को मुख्य आरोपी ने अपने साथ शामिल किया है वह हाल ही में क्लास 4 से क्लर्क बना है। शातिर घोटाले बाज सहायक प्रबंधक के…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला मुख्यालय नाहन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भाषा एवं संस्कृति विभाग सिरमौर के सौजन्य से निकाली गई यह यात्रा शमशेर स्कूल से शुरू होकर शहीद स्मारक और उपायुक्त कार्यालय से होते हुए वापस स्कूल परिसर में समाप्त हुई। इस मौके पर शहीद स्मारक पर सहायक आयुक्त गौरव महाजन ने यात्रा में शामिल सभी लोगों को शपथ भी दिलाई। इस यात्रा का मुख्य मकसद युवा पीढ़ी को देशभक्तों के कठिन संघर्षों के बाद मिली आजादी के महत्व से अवगत करवाना था। यात्रा के दौरान स्टेपको संस्था…
नाहन 14 अगस्त (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के समीप गांव जंगलाभूड़ की सुनीता शर्मा ने अपने स्वर्गीय पति सुशील शर्मा की याद में सेवार्थ भाव से राजकीय माध्यमिक विद्यालय जंगलाभूड़ में एक कम्प्यूटर सेट और रंगीन प्रिंटर दान किया है। इस पुनीत कार्य के लिए स्कूल की प्रिंसिपल प्रिया तोमर ने सुनीता शर्मा और उपस्थित पूर्व एसएमसी अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा का आभार प्रकट किया। सुनीता शर्मा का यह कदम सामाजिक सेवा की एक मिसाल है, जिससे स्कूल के बच्चों को शिक्षा में मदद मिलेगी। उनकी इस पहल की सराहना करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि यह दान स्कूल…