पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब-शिलाई एनएच-707 पर शनिवार दोपहर बाद 1ः30 बजे के आसपास भारी भूस्खलन होने से बंद हो गया। सतौन के पास अवरूद्ध हुए एनएच से लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। हालांकि, एनएच को बहाल करने के लिए 3ः00 बजे के आसपास मशीन लगाई गई है। उम्मीद थी कि 4ः00 से 4ः30 बजे के बीच सड़क को बहाल कर दिया जाएगा मगर आज सुबह 7.00 खुल सका। यात्रियों को सारी रात वाहनों में…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- उप अधीक्षक, आदर्श कारागार नाहन विनोद कुमार चम्बयाल ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि 28 जुलाई, 2024 को शिमला, मंडी एवं धर्मशाला में कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग, हिप्र में 91 पदों पर पुरूष एवं महिला वार्डर के पदों के लिए अनुबंध आधार पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा इस लिखित परीक्षा का परिणाम तैयार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम कारागार विभाग की भर्ती वेबसाइट पर अपनी रजिस्टर्ड आईडी से लॉगिन करके देख सकते है। इसके…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर जिला के हरिपुरधार स्थित मां भवानी मंदिर परिसर में रविवार को हरिपुरधार उपतहसील के अंतर्गत पढ़ने वाले गांवों के भाट ब्राह्मणों की एक बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें महल क्षेत्र के सैकड़ो भाट्ट ब्राह्मण भाग लेंगे। यह जानकारी देते हुए संगड़ाह विकासखंड की भाट ब्राह्मण समिति के अध्यक्ष हरिंदर शर्मा और हाटी समिति के फाउंडर मेंबर एवं भाट ब्राह्मण कल्याण समिति के मुख्य सलाहकार मेला राम शर्मा ने बताया कि सिरमौर जिले के गिरी पार क्षेत्र की अन्य तहसीलों की तर्ज पर हरिपुरधार उप तहसील के भाट्ट ब्राह्मणों की इकाई का भी गठन किया…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- बीते कल शुक्रवार की शाम से पूरी रात जमकर बरसे मेघों ने जहां सूखे में राहत पहुंचाई है, वहीं नाहन और आसपास के क्षेत्र में आर्थिक नुकसान भी भारी मात्रा में हुआ है। नाहन के वार्ड नंबर 5 हाउसिंग बोर्ड के साथ लगते पुर्विया मोहल्ला में भारी बारिश ने काफी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय निवासी राजकुमार के घर को भारी बारिश ने काफी नुकसान पहुंचा है। घर में घुसे पानी ने फ्रिज व अन्य घर के कीमती सामान को पूरी तरह से डैमेज कर दिया है। राजकुमार का कहना है कि बारिश के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने ड्रग इंस्पेक्टर शीशन मित्तल के ठिकानों पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नकदी और विदेशी करंसी बरामद की है। एसटीएफ ने 24 बैंक खातों में जमा 6.69 करोड़ रुपये सीज किए हैं। इस कार्रवाई से ड्रग महकमे में हड़कंप मचा है। वहीं पंजाब पुलिस हिमाचल के नारकोटिक्स ड्रग्स मैन्युफैक्चरर्स पर भी नजर बनाए हुए हैं। विभागीय सूत्र बता रहे हैं कि कुछ ऐसे फार्मा उद्योग भी थे जिन्होंने ड्रग्स लाइसेंस सरेंडर किए थे मगर उनके द्वारा भी रात के अंधेरे में अवैध रूप से नारकोटिक्स…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन आज अतिरिक्त जिला दण्ड़ाधिकारी एल0 आर0 वर्मा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में किया गया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत परिवहन, पुलिस और सम्बन्धित विभागों को यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरूद्व उचित कार्रवाई करनी होगी ताकि जिला में दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके। उन्होंने कहा कि वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ दुर्घटनाओं की संख्या में भी लगातार इजाफा होता जा रहा है इसलिए हमें सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत गंभीरता से तीन बिंदुआें पर कार्य करने की आवश्यकता…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर उपमंडल पांवटा साहिब में प्रतिबंधित कैप्सूल बरामदगी मामले में पुलिस ने आरोपी से फिर नशे की खेप बरामद की है। आरोपी ने नशीले कैप्सूल को खेतों में छिपाकर रखा था, जिसे पुलिस ने आरोपी से कड़ी पूछताछ के बाद बरामद किया है। बता दें कि पुरूवाला पुलिस ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अरूण कुमार निवासी मोहकमपुर नवादा के घर पर दबिश दी थी, जहां तलाशी के दौरान तीन स्ट्रिप से 71 कैप्सूल बरामद किए थे। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- एक ओर जहां प्रदेश में सरकार को सेब से करोड़ों रुपये की आमदनी हो रही है तो वहीं बाहरी राज्यों से आम के बगीचों को ठेके पर लेने वाले ठेकेदार मोटी चांदी कूट रहे हैं। एपीएमसी के द्वारा इस तरह के फलों पर एक फीसदी मार्केट फीस निर्धारित है, लेकिन अभी तक आम को इससे बाहर रखा गया है। एपीएमसी जिला सिरमौर के अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने बताया कि इस बार बोर्ड की मीटिंग में यह मुद्दा प्रमुखता से रखा जा रहा है। आने वाले…