नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- जिला सिरमौर में डेंगू के बढ़ते मामलों के मध्यनजर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज उपायुक्त कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने की। उन्होने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जिला के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में डेंगू व जल जनित रोगों से निपटने के लिए जीवन रक्षक दवाऐं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाई जाए ताकि लोगों को आवश्यक दवाऐं उपलब्ध हो सके। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि पाठशाला में प्रातःकालिन सभा में बच्चों को डेंगू बुखार व जल जनित रोगों से बचाव बारे जानकारी…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की द्वारा कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हालांकि लड़की ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। मृतका की पहचान तमन्ना पुत्री ईश्वर चन्द निवासी गांव व डा. रजाना, तहसील संगडाह, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस चौकी कच्चा टैंक नाहन में सुरजन सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी गांव खुड, डा. जरग,…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमटा में वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय की एनएसएस इकाई एवं यूथ इको क्लब के बच्चों ने जमटा वन परिक्षेत्र की नावनी बीट के सतना वन क्षेत्र में आंवला , पीपल , बान , दरेक, बरगद , देवदार , अर्जुन और चीड आदि के वृक्ष लगाए गए। स्कूल के प्रधानाचार्य सतीश शर्मा ने बताया कि पौधारोपण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि इस दौरान एनएसएस और युद्ध को क्लब के छात्रों ने वन संरक्षण को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के पुलिस थाना पुरुवाला की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने 73 नशीले कैप्सूल सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अरूण कुमार निवासी गांव मोहकमपुर नवादा, डाकघर शिवपुर, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना पुरुवाला की टीम नवादा के पास गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जैसा कि जिला सिरमौर में विभिन्न प्रकार की आपदाओं के प्रति अतिसंवेदनशील क्षेत्र है, तथा यहां के स्कूल भी अतिसंवेदनशील श्रेणी में आते हैं, अतः इसी उद्देश्य को मध्य नजर रखते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), नाहन के सभागार में आपदा प्रबंधन विषय पर 4 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला परियोजना अधिकारी (समग्र शिक्षा) हिमांशु भारद्वाज ने बताया कि यह कार्यशाला 4 अगस्त 2024 से 7 अगस्त 2024 तक आयोजित हुई, जिसमें जिला सिरमौर के लगभग 35 अध्यापकों ने भाग लिया। इस कार्यशाला के समन्वयक ओंकार शर्मा (प्रवक्ता) डाइट, नाहन ने…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल देवघरा है जहां अधिकांश मेले देवी-देवताओं व प्राचीन परम्पराओं से जुड़े है। मेले जहां आपसी एकता – अखण्डता एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते है वहीं इस तरह के मेलों में आयोजित होने वाली खेलकुद प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगोें का मनोरंजन होने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने में भी अहम भूमिक अदा करते है। यह उद्गार उद्योग, संसदीय मामले, श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने राजगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत नई-नेटी में तीन दिवसीय शनोल मेले के समापन अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला सिरमौर व मां ज्वाला नगरकोटी मंदिर विकास समिति चन्हालग के संयुक्त तत्वाधान में हिमाचल निर्माता एंव प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार जी की 118वीं जयंती उनकी जन्मस्थली चन्हालग में धूमधाम से मनाई गई। सुबह परमार जी के पैतृक गांव चन्हालग में एक पैदल यात्रा का आयोजन किया गया । जिसमें लगभग 150 लोगों ने एक से दो किलोमीटर की यात्रा पैदल तय कर परमार जी को याद किया। इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर श्री सुमित खिमटा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने चन्हालग में स्थित डॉ. परमार जी…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- बड़े दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि नाहन के वरिष्ठ पत्रकार सूरत पुंडीर के पिता जी स्व मनी राम पुंडीर का आज तड़के निधन हो गया है। वह 86 वर्ष के थे तथा पेशे से अग्रणी किसान थे! उनका निधन उनके पेत्रिक गाँव दुगाना,उपमंडल कफ़ोटा सिरमौर में घर पर हुआ है।वह क़रीब एक सप्ताह से ही कुछ अस्वस्थ चल रहे थे!