नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)पी एम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार तिवारी ने जानकारी दी कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2025 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश लेने के लिए आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। उन्होंने बताया कि फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2024 रखी गई है। जो अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन करना चाहता है वह नवोदय विद्यालय समिति की वैबसाइट www.navodaya.gov.in या विद्यालय की वैबसाइट https://navodaya.gov.in/nvs/nvs -school/SIRMOUR/en/home/ पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि आवेदक की जन्मतिथि 01 मई, 2013 से 31 मई, 2015 के बीच होनी चाहिए। इस परीक्षा का…
Author: Himachal Varta
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में विधायक सुखराम चौधरी की गाड़ी जम्मू खाला के पानी और दलदल में फंस गई। जिसके चलते विधायक सुखराम चौधरी को भारी दलदल में उतरकर जम्मू खाला पैदल ही पार करना पड़ा। तस्वीरें पांवटा साहिब उपमंडल के किशनपुरा की हैं, जहां जंबूखाला के बीच उनकी गाड़ी कीचड़ में फंस गई। हालांकि, चालक ने गाड़ी को पार करने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे तो विधायक जी को गाड़ी से उतरकर पानी व दलदल के बीच पैदल ही दूसरी तरफ जाना पड़ा। इस दौरान वीडियो बनाते लोग…
श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह से महज दो किलो मीटर की दूरी पर पाब पानी के समीप एक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गया। हादसे में चालक ओमप्रकाश को मामूली चोटें आई है। जानकारी के मुताबिक, चालक ओमप्रकाश पत्थरों से भरे टिप्पर एचपी- 51-1027 को लेकर सड़क के समीप बने प्लॉट में खाली कर रहा था। इस दौरान टिप्पर को खाली करते समय टिप्पर का डाला न खुलने के कारण टिप्पर करीब 50 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गया। हादसे में चालक जख्मी…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, सिरमौर सुमित खिमटा ने आपदा प्रबन्धन विषय पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर में एक माह का प्रशिक्षण (इंटर्नशिप) सफलतापूर्वक पूरा करने वाले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के प्रशिक्षु छात्र को सम्मानित किया। उन्होंने इंटर्नशिप छात्र साहिल ठाकुर को प्रशस्ति पत्र और आपदा प्रबन्धन किट भी वितरित किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2019 में आपदा प्रबंधन को और सशक्त एवं सुदृढ़ करने के दृष्टिगत राज्यपाल हिमाचल प्रदेश द्वारा अनुमोदित इंटर्नशिप पॉलिसी को प्रत्येक जिला में…
नाहन 01 अगस्त। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यूको आरसेटी से आग्रह किया है कि संस्थान में लगने वाले सभी प्रशिक्षण शिविरों की समय पर पात्र युवाओं को जानकारी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित बनाया जाये। उन्होंने कहा कि यह संस्थान स्वयं रोजगार के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ने के लिए अग्रणी एवं प्रशंसनीय रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान में विभिन्न ट्रेडों में निशुल्क रोजगार सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसका लाभ युवा वर्ग को उठाना चाहिए। उपायुक्त सुमित खिमटा नाहन में यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिरमौर (यूको आरसेटी) की स्थानीय परामर्श…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( एसपी जैरथ) सिरमौर जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर युवाओं के साथ ठगी करने का आरोप लगाया है। रणबीर ठाकुर ने कहा कि सत्ता में आने के लिए कांग्रेसी नेताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान प्रतिवर्ष प्रदेश के एक लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था परंतु 2 साल का समय बीत जाने के बाद अभी तक एक भी युवा को रोजगार उपलब्ध नहीं कराया । उन्होंने कहा कि झूठ के दम पर बनी सरकार के प्रति प्रदेश के युवाओं में भारी रोज पनप गया है…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर आज एसडीएम कार्यालय पांवटा साहिब में उपमंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एस डी एम गुंजित चीमा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह नगर पालिका मैदान पांवटा साहिब में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि द्वारा ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी । उन्होंने बताया कि इस अवसर पर निजी तथा सरकारी स्कूलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला मुख्यालय नाहन के साथ लगती ग्राम पंचायत बनकला में चल रहे क्रेशर को बंद न करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने डीसी सिरमौर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में क्षेत्र में चल रहे क्रेशर को सुचारू रूप से चलाने और क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोग अवैध खनन का कारोबार प्रफुलित करने के लिए क्षेत्र में चल रही है क्रेशर को बंद करवाना चाहते हैं जिससे दर्जनों लोगों का रोजगार जुड़ा है। मीडिया से रूबरू हुए स्थानीय ग्रामीणों…