नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- विधानसभा क्षेत्र नाहन की विक्रमबाग पंचायत के खदरी गांव में पिछले तीन माह से पेयजल के लिए हाहाकार मचा गया। 200 के करीब आबादी वाले इस गांव में लोगों को आवश्यकतानुसार पानी न मिलने से गुस्साए लोगों ने विभाग के कीमैन के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। मौके से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव की महिलाएं दो किलोमीटर दूर एक फैक्टरी से पानी ढोने को विवश हैं। पानी ढोने के चक्कर में ग्रामीणों का अधिकतर वक्त इसमें व्यतीत हो रहा है। इस समस्या का सामना गांव की महिलाओं को करना पड़…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- नौहराधार में स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में मंडल जर्नीलिस्ट ऑफ़ यूनियन संगडाह इकाई का पहली बार गठन किया गया जिसमें करीब एक दर्जन से अधिक पत्रकारों ने भाग लिया। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार संजीव ठाकुर व कपिल ठाकुर ने की। रविवार को आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी गठित की गई। बैठक में तय किया गया कि सभी मंडल स्तर के पत्रकार एक जुट होकर संगठन पत्रकारों के हितों की लड़ाई में अग्रणी रहेगा। वहीं क्षेत्र की समस्याओं व विकासात्मक मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य सलाहकार भीम सिंह…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता एचपीसीएल सीजन 3 में इस बार सिरमौर जिला की टीम चूडे़श्वर लीजेंड्स सिरमौर के नाम से पहली बार भाग लेगी। यह निर्णय आज हरिपुरधार में चूड़ेश्वर लीजेंड सिरमौर की बैठक में लिया गया इस बैठक में चूड़ेश्वर लीजेंड्स सिरमौर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें जयप्रकाश ठाकुर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया । सुरेश चौहान को चूड़ेश्वर लीजेंड्स सिरमौर का कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया जबकि राजेंद्र गाज्टा को सर्वसम्मति से महासचिव मनोनीत किया गया। बैठक में संजीव ठाकुर को कोषाध्यक्ष बनाया गया जबकि रणबीर…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर आउटसोर्स वर्कर्स की सीटू के बैनर तले नाहन में बैठक संपन्न हुई। बैठक में वर्कर्स की लंबित कई मांगों को लेकर मंथन किया गया और नई कार्यकारिणी गठित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीटू के जिला महासचिव आशीष कुमार ने बताया कि आउटसोर्स वर्कर्स की लंबित मांगों को लेकर बैठक में चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि पिछले करीब 13-14 वर्षों से प्रदेश में हजारों आउटसोर्स वर्क्स कार्य कर रहे हैं जिसमें से करीब 1800 कर्मचारी जिला सिरमौर के शामिल है। उन्होंने बताया कि अभी…
पांवटा ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश के प्राइवेट अस्पतालों में हिम केयर कार्ड को बंद करने के निर्णय पर निराशा प्रकट करते हुए इसे जनहित के खिलाफ कांग्रेस का एक और तुगलकी फ़रमान बताया है। बलदेव तोमर ने कहा कि कांग्रेस की मौजूदा सरकार हिमाचल के इतिहास की सबसे क्रप्ट , कन्फ्यूज़ और कामचोर सरकार साबित हुई है। 19 महीने की इस सरकार की अपनी तो कोई उपलब्धि है ही नहीं। साथ ही भाजपा के अच्छे कामों पर तालाबंदी कर कांग्रेस जनता के हितों के साथ…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आज सोमवार को नाहन में संपन्न हुई। इस बैठक में उपायुक्त ने मिशन वात्सल्य व मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना की समीक्षा की। इसके अलावा बैठक में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना मुख्यमंत्री सुरक्षित बचपन योजना की पहली व परिचयात्मक बैठक भी की गई। उपायुक्त ने बताया कि आज की बैठक में मिशन वात्सल्य के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति व चाइल्ड हेल्प लाइन सिरमौर के कार्यों की समीक्षा की गई। मिशन वात्सल्य…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- रोटरी क्लब सिरमौर हिल्स द्वारा आध्यात्मिक कृत्रिम अंग के लिए नाहन से रोटरी क्लब के प्रधान अमित धारी द्वारा पानीपत में अंगों के मेजरमेंट के लिए 4 लोगो को ले जाया गया, उन्होंने बताया की 15 दिन बाद ये अंग इनको जीरकपुर में लगाए जायेंगे और ट्रेनिंग भी दी जायेगी की इनको कैसे प्रयोग करना है रोटरी क्लब सिरमौर हिल्स का हमेशा यही प्रयास रहता है जरूरतमंद लोगों की मदद करना, रोटरी क्लब के प्रधान ने कहा की वो हमेशा जरूरतमंद लोगों के सेवा के तत्पर तैयार रहते है हाल में ही अभी नाहन हॉस्पिटल…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल प्रदेश और उत्तरांचल के पर्वतीय इलाकों में हो रही भारी बारिश के चलते जहां हिमाचल प्रदेश की गिरी नदी का जलस्तर बढ़ गया है , वहीं हिमाचल की सीमा के साथ बहती यमुना नदी के जलस्तर में भी भारी बढ़ोतरी हुई है , जिसके चलते जहां रेणुका बांध से पानी छोड़ने का अलर्ट जारी किया गया है , वहीं यमुना नदी पर बने डाकपत्थर और आसन बैराज बांध से भी पानी छोड़े जाने का अलर्ट संबंधित विभाग ने जारी किया है। इसको लेकर हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन एवं हिमाचल प्रदेश पुलिस ने एडवाइजरी जारी…