Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी करिअर अकादमी स्कूल के तीन मेधावी छात्रों को डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय मेरिट अवार्ड ने नवाजा गया है। इस स्कूल की कीर्ति चौहान, युग्म और उर्वशी सरण को मार्च 2021 में 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय मेरिट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। तीनों मेधावी छात्रों ने परीक्षाएं प्रवीणता के साथ उत्तीर्ण की थी। विज्ञान संकाय में 12वीं की छात्रा कीर्ति चौहान और 10वीं कक्षा के युग्म व उर्वशी सरन को उत्कृष्ट प्रदर्शन और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 60,000 रुपये की नकद राशि व मेरिट पुरस्कार…

Read More

नाहन ‌ ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर जिला के पच्छाद (सराहां) उपमंडल में एसडीएम रहे डॉ. संजीव धीमान अब पीजीआई चंडीगढ़ के सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर होंगे। उनके सराहनीय कार्यों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ. संजीव धीमान एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी हैं जो स्वयं आगे बढ़कर आम लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहते हैं। शांत स्वभाव व मृदुभाषी होना इनकी सबसे बड़ी पूंजी है। सराहां में उनका कार्यकाल सराहनीय रहा। इस दौरान उन्होंने बड़ी कुशलता के साथ समस्याओं के निराकरण के प्रयास किए। अब वह पीजीआई चंडीगढ़ में अपनी सेवाएं…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- देश के कई राज्यों में सिरमौरी आम ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। जम्मू से नासिक तक की मंडियों में फलों के राजा आम ने अपना कब्जा कर लिया है। देश के विभिन्न राज्यों के साथ साथ नेपाल के बुटवल से भी सिरमौर के आम की मांग पहुंची है और जल्द ही इसे निर्यात किया जाएगा। पिछले साल सिरमौर का आम पड़ेसी मुल्क बांग्लादेश तक भी पहुंचा था। सिरमौर का आम कोलकाता, नासिक, बिहार, अहमदाबाद, गोरखपुर, जालंधर, लुधियाना और जम्मू भेजा जाने लगा है। दरअसल, अब बाहरी राज्यों के आम की आमद काफी…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बेचड का बाग में 20 जुलाई 2024 से 26 जुलाई 2024 तक एनएसएस का विशेष शिविर लगा। जिसमें 11 छात्राओं ने और 15 छात्रों ने भाग लिया एनएसएस प्रभारी सुरेंद्र मोहन नगर वैदिक ने बताया की एनएसएस शिविर का शुभारंभ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बेचड का बाग के प्रांगण में प्रधानाचार्य चिंतामणि शर्मा ने किया। कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र मोहन ने मुख्य अतिथि वह अन्य गणमान्य का स्वागत किया तथा आगामी 7 दिनों तक एनएसएस कैंप के दौरान किए जाने वाले कार्य की रूपरेखा प्रस्तुत की कैंप के प्रथम दिन स्वयंसेवको  द्वारा खेल…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-  कारगिल दिवस के अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने विधानसभा क्षेत्र नाहन के अंतर्गत युवा मोर्चा द्वारा आयोजित मशाल जलूस में भाग लिया। बिंदल ने नाहन स्थित शहीदी स्मारक पर भी जनकर बलिदानी सैनिकों को याद किया और उनकी वीरता की गाथाओं का वाचन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने वीर जवानों के परिवारों से भी मुलाकात की और उन वीरों के परिवारजनों को सम्मानित भी किया। बिंदल ने इस अवसर पर जिला सिरमौर के राइफलमैन कुलविंदर सिंह और राइफलमैन कल्याण सिंह की वीर गाथाओं को भी जन जन तक…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- कारगिल विजय दिवस के अवसर पर  शुक्रवार को सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। विधायक अजय सोलंकी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के अमर शहीदों को पुष्पचक्र भेंट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा ने इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलवाई। पुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा, सहायक आयुक्त गौरव महाजन, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, उप निदेशक सैनिक कल्याण बोर्ड मेजर दीपक धवन, मेजर जनरल (सेवानिवृत) अतुल कौशिक,  पाषर्द…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की बजगा पंचायत के दभूड़ गांव की बेटी हिमांशी ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर की सॉर्ट सर्विस कमीशन की परीक्षा पहले ही प्रयास में पास कर के सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट के रूप में चयनित हुई है। हिमांशी का ऑल इंडिया रैंक 143 रहा, हिमांशी ठाकुर की पहली पोस्टिंग महाराष्ट्र के पुणे में मिलिट्री कमांडिंग हॉस्पिटल खिड़की में हुई है। जहां पर वह 5 अगस्त को अपनी जॉइनिंग करेगी । शिक्षक परिवार की बेटी हिमांशी ठाकुर ने भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बन कर सिरमौर जिला का नाम रोशन किया है।…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ): – जिला सिरमौर की दो पंचायतों के विकास कार्यों में अनियमितताओं के चलते पंचायत प्रधान निलंबित कर दिए हैं। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास खंड तिलोरधार के तहत आने वाली कठवार पंचायत के प्रधान महेंद्र सिंह और विकास खंड शिलाई की नाया पंजोड़ पंचायत के प्रधान लायकराम को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, कठवार पंचायत के ग्रामीणों ने पंचायत कार्यों में धांधली की शिकायत 5 जनवरी 2024 को उपायुक्त सिरमौर को सौंपी थी। इसके बाद वित्तीय अनियमितताओं की जांच शुरू की…

Read More