Author: Himachal Varta

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- उद्योग, श्रम रोज़गार एवं संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने  अपने सिरमौर प्रवास के दौरान पांवटा साहिब, कफोटा तथा शिलाई में क्षेत्र के लोगों की जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने मंत्री से मुलाकात करके अपने क्षेत्र की तथा अपनी व्यक्तिगत समस्याएं उनके समक्ष रखीं। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के लोगों द्वारा उद्योग मंत्री के समक्ष उनके क्षेत्र से संबंधित कुछ माँगें भी रखी गई। उद्योग मंत्री ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में अधिकांश समस्याओं का निपटारा मौके पर किया जबकि कुछ समस्याओं को उन्होंने…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्माआह ने प्रदेश की सुक्खू सरकार की कैबिनेट द्वारा लिए गए उस फैसले को तुगलकी फरमान करार दिया है जिसमें प्रदेश के 99 प्राइमरी और मिडिल स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। जिला भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्तासीन हुई है तब से इस सरकार ने सरकारी दफ्तरों और सरकारी संस्थाओं को बंद करने के सिवाय कुछ भी नहीं किया है । उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने सरकारी संस्थाओं को बंद करने की सीमा उस समय लांघ…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- “दवा विक्रेता संगठन राजगढ़” की बैठक में शनिवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें क्रांतिशील चौहान को सर्वसम्मति से नए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि विनोद कुमार को महासचिव बनाया गया। इसके साथ-साथ प्रदीप ठाकुर को उपाध्यक्ष, प्रमोद पुंडीर और सचिन शर्मा को मीडिया प्रभारी, अमन शर्मा को कोषाध्यक्ष, जबकि विनोद दानी, संचित शर्मा और विवेक शर्मा को सलाहकार चुना गया है। इससे पूर्व संगठन के पूर्व अध्यक्ष विनोद दानी की अध्यक्षता में दवा विक्रेताओं ने संगठन से जुड़े कई अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के बूथ नम्बर 82, शम्भूवाला में भाजपा जिला, मण्डल पदाधिकारी व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम से पूरे भारत के बारे में पता चलता है और इस कार्यक्रम से अनेकों संस्कृति एवं कार्यक्रमों के बारे में पता चलता है। आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल का जिक्र किया इससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री और हिमाचल का कितना गहरा नाता है। प्रधानमंत्री ने हमेशा हिमाचल को अपना दूसरा…

Read More

नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने बताया कि एसपीसीए नाहन द्वारा संचालित माता बाला सुंदरी गौशाला, बोगरिया, दो सड़का नाहन में एक पद गौ सेवक का भरा जाना है जिसके लिए 01 अगस्त, 2024 को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में केम्पस इन्टरव्यू आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गौ सेवक के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास रखी गई है तथा जिसे वाहन चलाना आता हो उसे प्राथमिकता दी जाएगी। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष, व न्यूनतम वेतन 12 हजार दिया जाएगा। इच्छुक आवेदक 01 अगस्त को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय नाहन…

Read More

नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल प्रदेश मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने और हल्की बारिश होने के आसार बताए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी अलर्ट में बताया गया है कि सिरमौर जिला के कुछ क्षेत्रों तथा प्रदेश के सोलन ऊना, चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू आदि जिलों में हल्की बारिश, तेज हवाओं के चलने और बिजली गिरने की संभावना है। तो वहीं संबंधित जिला के प्रशासन के द्वारा लोगों से अपील भी की गई है कि इन दिनों नदी-नाले अथवा खड्डों के आसपास बिल्कुल ना जाएं। प्रशासन के द्वारा यह भी अलर्ट दिया गया…

Read More

पावंटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पावंटा साहिब स्थित यमुना बेवरेज शराब फैक्ट्री एक बड़े धोखे का शिकार हो गई है। फैक्ट्री से भूटान के लिए रवाना की गई अंग्रेजी शराब मौके पर पहुंची ही नहीं। जबकि ट्रक चालक शराब फैक्ट्री से अंग्रेजी शराब की पेटियां भरकर कैमरे की निगरानी में बाकायदा रूट परमिट के साथ बाहर निकला था। यही नहीं फैक्ट्री से निकलने के दौरान बाकायदा फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा जीपीआरएस को भी चेक किया गया था। मगर कुछ घंटे के बाद जब जीपीआरएस डिस्कनेक्ट हो गया और चालक का मोबाइल ऑफ होते ही फैक्ट्री प्रबंधन में…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पुलिस थाना कालाअंब की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दंपति को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ 70,210 रूपये नकदी भी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना कालाअंब की टीम गश्त के दौरान मेन थापल के समीप मौजूद थी। इस बीच सूचना मिली कि बबली उर्फ बेबी पत्नी सुरेश कुमार और उसका पति सुरेश कुमार निवासी सलानी, डाकघर सैनवाला, तहसील…

Read More