नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीटूशन्स कालाअंब में समाजसेवी संस्था परवाज-एक उड़ान के साथ मिलकर पौधा रोपण कार्यक्रम किया। इस अवसर पर संस्था के साथ हिमालयन ग्रुप ने कई प्रजातियों के पौधे लगाए। इस अवसर पर हिमालयन ग्रुप के चेयरमैन रजनीश बंसल, वाईस चेयरमैन विकास बंसल, परवाज संस्था के प्रधान मनमोहन मित्तल, अध्यक्ष जगदीप ढांडा, महासचिव नरेन्दर गर्ग के अलावा, अन्य वरिष्ठ सदस्य प्रवीण मित्तल, राजेश महाजन ,विकास गर्ग, जुगनु सनीवेल, राजीव पूरी, डॉ. अमित, संदीप गर्ग, कमल गुप्ता, अजय गुप्ता इत्यादि भी शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के निजी शिक्षण विनयमक आयोग…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा है कि नवभारत निर्माण की दिशा तय करने वाला है केंद्रीय बजट उन्होंने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने इस बजट में देश के किसान देश के युवा एवं देश की महिलाओं का सम्मान करते हुए बजट में सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है रावत ने बताया कि केंद्रीय बजट में सबका साथ सबका विकास दिखाई दे रहा है उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री निर्मला…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल प्रदेश वन निगम के ऐतिहासिक बिरोजा व तारपीन फैक्ट्री नाहन मेें दो डिप्टी रेंजर को सहायक प्रबन्धक पद पर पदौन्नति मिली है। प्रदेश भर में वन निगम के तहत आठ डिप्टी रेंजर पदोन्नति हुए हैं। जिसमें से दो डिप्टी रेंजर वन निगम नाहन के बिरोजा व तारपीन कारखाना के शामिल है। वन निगम के बिरोजा व तारपीन फैक्ट्री में महा प्रबन्धक व डीएम वन निगम सिरमौर ए के वर्मा की अध्यक्षता में पाईपिंग इन सेरेमनी कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें डिप्टी रेंजर जगमोहन ठाकूर व रामसिंह नेगी को सहायक प्रबंधक पद पर पाइपिंग इन सेरेमनी…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- देश और प्रदेश की तर्ज पर सिरमौर जिला के पांचो मंडलों में भी कारगिल दिवस की 25वीं वर्षगांठ 26 जुलाई को बड़े हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। यह जानकारी देते हुए सिरमौर जिला भाजपा के विनय गुप्ता ने बताया कि 26 जुलाई को कारगिल दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सिरमौर जिला के पांचो विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में मशाल यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसमें भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई 1999 को लगभग तीन माह तक चले भारत पाक कारगिल युद्ध के दौरान भारत ने कारगिल…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के पच्छाद इलाके की ग्राम पंचायत टिक्करी कुठार में पेयजल को लेकर हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष नाहन पहुंचा, जहां दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक आशीष कुमार और नाहन खंड की सहसंयोजक अनीता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसएसपी सिरमौर को शिकायत सौंपी। खलोग गांव के अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले पीड़ित व्यक्ति सालिग राम ने बताया कि 22 जुलाई को वह घर में सोया हुआ था। इस दौरान कुछ लोग उसके घर पर पहुंचे, जिन्होंने उस पर हमला कर दिया। इसकी शिकायत…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपाध्यक्ष विधानसभा हिमाचल प्रदेश विनय कुमार ने वन महोत्सव के अवसर पर ग्राम पंचायत खाला क्यार के चुलडिया धार में अर्जुन का वृक्ष रोपित किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पेड़ प्रकृति के अनमोल उपहार है जो पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण को संतुलित और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं इसलिए पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए नितांत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में वृक्ष ज़रूर रोपित करने चाहिए साथ ही युवा पीढ़ी को…
नाहन (एसपी जैरथ):- कलगीधर ट्रस्ट एवं अकाल अकादमी (बड़ू साहिब) के संस्थापक संत बाबा इकबाल सिंह के प्रति श्रद्धांजलि के रूप में अकाल अकादमी खमानो खन्ना ने परिसर में अकाल बोटैनिकल गार्डन का शुभारंभ किया। यह पहल ट्रस्ट की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता की संस्कृति को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसमें एक वृक्षारोपण अभियान भी शामिल है। अकाल बोटैनिकल गार्डन में औषधीय और फलदार पौधों की एक विविध श्रृंखला है, जो पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देती है और मानवता के मिशन में योगदान करती है। प्रत्येक पौधा अकादमी के एक छात्र को…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग नाहन की छात्रा मोनिका पुुत्री लव कुमार द्वारा ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज द्वारा आयोजित नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा तथा मिलिट्री नर्सिंग सर्विसेज की परीक्षा में सफलता हासिल की है | मोनिका माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की 2018 से 2022 के सत्र में बीएससी नर्सिंग की छात्रा रही है | नर्सिंग की डिग्री करने के महज 4 – 5 माह के भीतर ही मोनिका ने यह उपलब्धि हासिल की है मोनिका ने कुछ दिन पहले ही में जॉइनिंग की है | राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इन दोनों परीक्षाओं…