नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर जिला के मैदानी इलाकों में इन दिनों धान की रोपाई का कार्य जोरों पर चला है। मानसून देरी से आने की वजह से इस बार धान की रोपाई भी देरी से शुरू हो पाई है। क्षेत्र के रुखड़ी ,माजरा, धौलाकुआं सहित संपूर्ण पांवटा साहिब घाटी में धान की रोपाई का कार्य जोरो पर है। जिला में किसानों का भी धान की ओर खासा रुझान देखने को मिलता है। मीडिया से रूबरू हुए जिला सिरमौर कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि जिला सिरमौर में 8000 हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- डीपीई संघ जिला सिरमौर के हाल ही में हुए चुनाव पर बवाल शुरू हो गया है। नाहन में 21 जुलाई को हुए चुनाव को जहां पूर्व अध्यक्ष ने जहां असंवैधानिक करार दिया। तो वहीं नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए पूर्व अध्यक्ष पर निशाना साधा। इस सिलसिले में मंगलवार को नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने नाहन में प्रेस कांफ्रेंस बुलाई। मीडिया से मुखातिब होते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि संघ के चुनाव नियमानुसार और सर्वसम्मति से संपन्न हुए है। उन्होंने कहा कि…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश कारागार एवं सुधारात्मक सेवायें विभाग में पुरूष एवं महिला वार्डर के 91 पदों की अनुबंध भर्ती हेतु 28 जुलाई 2024 को लिखित परीक्षायें आयोजित की जायेंगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिये यह परीक्षायें शिमला, मंडी और धर्मशाला में आयोजित की जा रही हैं। अधीक्षक आदर्श केन्द्रीय कारागार नाहन ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि जिला शिमला, सोलन, सिरमौर तथा किन्नौर जिला के अभ्यर्थियों के लिए 28 जुलाई को लिखित परीक्षा राजकीय महाविद्यालय संजौली, शिमला में आयोजित की जायेगी। मंडी, कुल्लू, बिलासपुर तथा हमीरपुर जिला के अभ्यर्थियों के लिए 28…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपाध्यक्ष विधानसभा विनय कुमार की अध्यक्षता में आज ददाहु रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान क्षेत्र के लोगों के लिए चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने तथा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विनय कुमार ने कहा की रोगी कल्याण समिति की धन राशि का उपयोग क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने पर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस राशि के आय व्यय का ब्योरा पारदर्शिता के साथ रखा जाए। उन्होंने अस्पताल की सफ़ाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- शहीद कल्याण सिंह राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलां में राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर में भाग ले रहे स्वयंसेवकों को डॉक्टर रामगोपाल शर्मा ने डायरी, पेन, बैज एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की टोपियां दी। शहीद कल्याण सिंह राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलां के कार्यवाहक प्रधानाचार्य, जिला समन्वयक एवं कार्यक्रम अधिकारी राम भज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य मीडिया प्रभारी एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद सोलन में कार्यरत डॉक्टर रामगोपाल शर्मा ने विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर में…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- नियमों को ताक पर रख बाहरी राज्यों से अपने वाहनों से जिला मुख्यालय नाहन में पहुंच रहे फल व सब्जी विक्रेताओं पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रशासन के आदेशों के बाद पुलिस व फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों ने बाहर से आए सब्जी व फल विक्रेताओं की चेकिंग की और इस दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक बरामद होने पर उनके चालान भी काटे। इस बाबत जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण फल व सब्जी उपलब्ध हो इसके लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- डॉईट नाहन में केरियर अकादमी के अध्यापकों के लिए एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। केरियर अकादमी के प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने बताया कि इस कार्यशाला में 6वीं से 12वीं कक्षा पढ़ाने वाले 25 अध्यापकों को क्षमता निर्माण हेतू एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का शुभारम्भ जिला परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य डॉईट नाहन हिमांशु भारद्वाज द्वारा किया गया। इस कार्यशाला में राज्य स्रोत व्यक्ति एवं जिला समन्वयक डॉ आई डी राही ने अपनी सिंगापूर शैक्षणिक भ्रमण के अनुभव साझा किए। उन्होंने 21वीं सदी की शैक्षणिक पैड़ागोजी के अंतर्गत एक्सप्रिएंसियल…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- एक तरफ जिला में पुलिस का अवैध नशे के खिलाफ अभियान जारी है तो वहीं दूसरी तरफ अंतरराज्यीय बस अड्डा नाहन की बहूमंजिला पार्किंग इमारत नशेडिय़ों की पनाहगार बनी हुई है। आलम यह है कि यहां रात के अंधेरे में तो नशेडिय़ों का जमघट रहता ही है लेकिन अब दिन में भी नशेडिय़ों की महफिलें यहां सज रही हैं। बस अड्डा प्रबंधन का भी मानना है कि यहां लगातार बढ़ते नशेड़ियों को देखते हुए पुलिस गश्त होना बेहद जरूरी है। यहां रात के अंधेरे में यात्रियों की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ किया…