नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सावन माह के पहले सोमवार को नाहन के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। यहां के रानीताल मंदिर में विशेष रूप से भक्तों की भीड़ का खास नजारा देखने को मिला जहां बच्चे, महिलाएं व पुरुष काफी संख्या में देखा गया जो पूर्ण श्रद्ध से पूजा कर रहे थे और अपनी मनोकामना को पूरा करने के लिए प्रार्थना कर रहे थे। यहां का शिव मंदिर महाराजाओं के समय का प्राचीन मंदिर है जिस की मान्यता दूर-दूर तक है।
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सहायक आयुक्त सिरमौर गौरव महाजन की अध्यक्षता में आज यहां आगामी 26 जुलाई, को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बैठक का आयोजन किया गया। गौरव महाजन ने बताया कि 26 जुलाई, को प्रातः 10 बजे नाहन स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजली दी जाएगी। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को शहीद स्मारक की उचित साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। बैठक में उप निदेशक सैनिक कल्याण मेजर दीपक धवन, डीएसपी मुख्यालय रमा कांत ठाकुर, वाहिनी प्रशासनिक अधिकारी गृह रक्षा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर ज़िला के गिरिपार आंजभौज क्षेत्र के मुहाने पर बसे पुरुवाला-सालवाला में नाग देवता का मन्दिर स्थित है। पुराणों में नागों के आठ कुलों का वर्णन मिलता है जिनके नाम -वासुकी, तक्षक,कुलक, कर्कोटक,पद्म, शंख, चूड़, महापद्म तथा धनन्जय।यह मन्दिर तक्षक नाग देवता का है जो भगवान शिव को अति प्रिय है। इसीलिए कालसर्प योग में जन्मे जातकों के लिए इस मंदिर में की गई पूजा विशेष फलदाई होती है। इस मंदिर का इतिहास अतिप्राचीन है यह सातवीं आठवीं शताब्दी का माना जाता है। नटनी के शाप/प्राकृतिक आपदा के समय सिरमौर रियासत की राजधानी…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर जिला के उपमंडल शिलाई के अंतर्गत आने वाले गांव पंजोड़ में रविवार को आयोजित धार्मिक अनुष्ठान शांंत में एक साथ हजारों श्रद्धालुओं ने विजट देवता व उनके भाई शिरगुल महाराज का जयघोष किया। पारम्परिक शैली में मंदिर के पुनर्निर्माण के बाद खुनेवड़ अथवा कुरूड़ चढ़ाए जाने की परम्परा को निभाने के लिए इस धार्मिक अनुष्ठान में पंहुचे शिलाई व उपमंडल संगड़ाह आदि इलाकों के दो दर्जन के करीब गांवों के लोगों ने 1 साथ देवता का जयघोष किया तो पूरा इलाका गूंज उठा। पारम्परिक वाद्ययंत्र दमेनू, ढोल व नगाड़े की ताल पर तब तक…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ के तहत एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 46 वर्षीय जोगेंद्र सिंह पुत्र ओमी राम निवासी गांव ठंडीधार के रूप में हुई है। वह वैटनरी विभाग में फार्मासिस्ट के पद पर पबियाना राजगढ़ में कार्यरत था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मृतक ने होटल पैराडाइज कोटली में ही अपना रिहायशी घर बना रखा था। इस दौरान उसने अपने रिहायशी मकान में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों ने…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवियों ने जिला मुख्यालय नाहन में वृक्षारोपण अभियान चलाया. इस मौके पर कृषि विभाग कार्यालय और आरसेटी भवन परिसर के आसपास स्वयंसेवियों ने खाली जमीन पर कई छायादार और औषधीय पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस दौरान पीपल, बरगद, गुलमोहर, आंवला, सहजन और बेल कई छायादार और औषधीय प्रजातियों के 100 पौधे लगाए. इस मौके पर आर्ट ऑफ लिविंग जिला शिक्षक समन्वयक राजेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि ये अभियान सिर्फ पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए. पौधे लगाने के बाद इनकी…
श्री रेणुका जी (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर में आज आषाढ़ माह की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गुरुपूर्णिमा भगवान वेदव्यास के जन्मदिवस के तौर पर भी तीर्थ श्री रेणुकाजी के आदि उदासीन बड़ा अखाड़ा निर्वाण आश्रम में मनाया जा रहा है। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में गुरु भक्त व शिष्य तीर्थ श्री रेणुकाजी के निर्वाण आश्रम में महान संत व गुरु रणेन्द्र मुनि महाराज के सानिध्य में आशीर्वाद प्राप्त कर रहे है। इस अवसर पर गुरु पूजन , ध्वजा रोहन के साथ सन्त प्रवचन, भजन कीर्तन…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला मुख्यालय नाहन में लगातार डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं अभी तक डेंगू के मामले 200 का आंकड़ा पार कर चुके हैं । एक बार फिर 40 मामले डेंगू के एक साथ सामने आए हैं यह अधिकतर मामले डेंगू के नाहन के अमरपुर मोहल्ला से देखने को मिल रहे हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में एक स्थान से डेंगू के मामले सामने आने के बाद विभाग की चिंताएं बढ़ी है। मीडिया से बात करते हुए जिला के सीएमओ डॉ अजय पाठक ने बताया कि लगातार डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी हो रही…