नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- आज सोहेल अन्सारी पुत्र इकबार अन्सारी निवासी मोहल्ला रानी ताल नाहन ने पुलिस थाना सदर नाहन में शिआजकायत दर्ज करवाई कि आज समय रात करीब 3.30 बजे उसकी व गुलमनवर उर्फ बाबी अहमद निवासी नाहन के साथ ताजियों की परमीशन को लेकर आपस में रानीताल मोहल्ला में बहस हुई जिस पर उससे बाबी को धक्का लग गया उसके बाद बाबी अहमद रानीताल से हरिपुर आ गया । इसके पश्चात् मै अपनी गलती की माफी मांगने के लिए हरिपुर लालटेन चौक पर पहुंचा तो जैसे ही वह अपने साथियों के साथ लालटेन चौक पर…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- पर्यावरण समिति नाहन ने शहर के विला राउंड में पौधरोपण कर प्रदेशभर में प्रकृति संरक्षण का सकारात्मक संदेश दिया। “पर्यावरण सुरक्षा हमारा लक्ष्य” और “हरेला” पर्व के तहत, मंगलवार को समिति ने सदस्यों के साथ मिलकर विला राउंड में हमेशा की तरह खूब पौधे रोपे। इस अवसर पर, समिति के अध्यक्ष डॉ. सुरेश जोशी ने बताया कि आज पड़ोसी राज्य उत्तराखण्ड में वृक्षारोपण का पावन पर्व “हरेला” के रूप में मनाया जाता है। इस पावन पर्व के अवसर पर शहर में भी वृक्षारोपण अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं, जिनमें जकरांदा,…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला के राजगढ़ क्षेत्र के एक होनहार युवा रणदीप सिंह सरोल्टा ने राष्ट्रीय स्तर की सहायक कमांडेट की परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग से उतीर्ण करके अपने माता पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राजगढ़ क्षेत्र के यह पहले ऐसे युवा है जिन्होने संघ लोक सेवा आयोग की बहुत की कठिन परीक्षा उतीर्ण की है। इससे पहले रणदीप सिंह इंडियन नेवी में विभिन्न पदों पर रहकर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सेना में अधिकारी बनने के जनून में इनके द्वारा बीते वर्ष इंडियन नेवी से स्वैच्छिक रिटायमेंटले ली थी। बता…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- कन्याल युवक मंडल भलौना के द्वारा “खेल खेलो नशा छोड़ो” के विषय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड भलौना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे की विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसएमसी अध्यक्ष कुशल ठाकुर और वशिष्ठ अतिथि के रूप में सभी एसएमसी सदस्यों को बुलाया गया था। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य रूप से भाषण प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता,रस्साकसी और दौड़ का आयोजन किया गया था तथा विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- श्रावण संक्रांति पर जिला सिरमौर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। जहां भक्तों ने शीश नवाकर मंगलमय जीवन की कामना की। रेणुकाजी तीर्थ में रेणुकाजी विकास बोर्ड की ओर से हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य याज्ञिक सुमेध शर्मा (तहसीलदार ददाहू), रेणुकाजी विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भरत सिंह, रेणुका जी विकास बोर्ड के सदस्य इंद्रप्रकाश गोयल, कमल खूड़ी के अलावा बोर्ड के कर्मचारियों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान जिला सिरमौर के मंदिरोंं में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्री रेणुकाजी तीर्थ के साथ साथ सिरमौर के जिला मुख्यालय…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील श्री रेणुकाजी के परिक्रमा मार्ग में स्थित मिनी जू में अब कोई भी व्यक्ति वन्य प्राणियों को गोद ले सकता है। प्रदेश सरकार के वन्य प्राणी विभाग ने श्री रेणुका जी मिनी जू में इस योजना की शुरुआत की है। मिनी जू में इन वन्य प्राणियों के निवास, खानपान, टीकाकरण और दवाओं आदि पर सरकार का बहुत खर्च भी आता है। इसी को ध्यान में रखते हुए वाइल्ड लाइफ ने मिनी जू को आत्म निर्भर बनने के उद्देश्य व आमजन को वन्य प्राणियों से जोड़ने के लक्ष्य…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- विश्व में जलवायु परिवर्तन आज के समय में सबसे बड़ी समस्या बनकर उभर रहा है। यह समस्या न केवल इस पीढ़ी के लिए बल्कि आने वाली पीढियां के लिए भी एक गंभीर समस्या बनकर उभरेगा। और इन सभी समस्याओं के लिए आज के युग का समाज पूर्ण इतिहास जिम्मेदार होगा यह दावा राजन कुमार, आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ, उपायुक्त कार्यालय नाहन ने करते हुए कहा ऐसा इसलिए है क्योंकि आज के इंसान ने अपनी सुख सुविधाओं एवं ऐशो आराम के लिए प्राकृतिक संसाधनों एवं प्रकृति का अंधाधुंध उपयोग कर रहा है। जिसका कुछ परिणाम हम महसूस…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के नाहन स्थित रोटरी नाहन सिरमौर हिट्स ने फर्स्ट पैरा के साथ मिलकर नाहन छावनी में पौधा रोपण किया। इस अवसर पर अमरूद, नीम बेहड़ा, शहतूत, बौस, जामुन, आँवला, गुलमोहर के करीब 100 पौधे रोपित किये गये। कार्यक्रम की गुरुआत कर्नल भंडारी ने आर्मी स्कूल के एनसीसी इंटरेक्ट क्लब के छात्रों के साथ की। इस अवसर पर विशेष रूप से 4 एयर बाईस मार्शल केके सांगर भी मौजूद रहे। इस अवसर पर रोटरी नाहन, सिरमौर हिल्स के प्रधान अमित डाहरी ने पर्यावरण व पारिस्थितिक असंतुलन पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी लोगों से आहवाहन…