नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों को कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत अपना महत्वपूर्ण योगदान समाज को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों और ढांचागत विकास में सीएसआर की अहम भूमिका है। उपायुक्त सुमित खिमटा आज शुक्रवार को नाहन में विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों के साथ सीएसआर सम्बन्धी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सुमित खिमटा ने बैठक में पधारे औद्योगिक समूहों के प्रतिनिधियों से आहवान किया कि सभी समूह सीएसआर के तहत अधिक से अधिक योगदान देकर सामाजिक दायित्व…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- इनररव्हील क्लब नाहन में ममता अग्रवाल ने नए अध्यक्ष पद की कमान संभाल ली है। वर्ष 2024-25 के लिए क्लब की इंस्टालेशन सेरेमनी का आयोजन 10 जुलाई बुधवार शाम को किया गया। इस दौरान क्लब की पूर्व प्रधान राखी अग्रवाल ने कॉलर एक्सचेंज करते हुए नई अध्यक्षा ममता अग्रवाल को कॉलर पहनाया। वहीं नए कार्यकाल के लिए नई टीम का भी गठन किया गया। इनमें क्लब की उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा, सचिव संजना सैनी, कोषाध्यक्ष रचना गौतम, आईएसओ सुनैना, एडिटर कीर्ति अग्रवाल व सलाहकार के तौर पर मधु बिंदल को टीम में शामिल किया…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के बढ़ोल में मां बिजाई का भव्य जागरण का आयोजन किया गया। यह जागरण करीब 13 वर्षो के बाद आयोजित हो रहा है। जिसमें आस्था का सैलाब देखने को मिला। हजारों की संख्या में शिलाई, रेणुका, व अन्य क्षेत्रों से भक्तो ने मां बिजाई का आशीर्वाद लिया। वहीं इस धार्मिक अनुष्ठान में पारम्परिक वाध्य यंत्रो से मां बिजाई माता का गुणगान किया गया
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब में यमुना नदी में एक 24 वर्षीय नशेड़ी युवक आकाश निवासी वार्ड नंबर नौ देवीनगर ने यमुना पुल से छलांग लगा दी। यमुना पुल से छलांग लगाने के बाद युवक यमुना नदी में बजरी वाली जगह पर गिरा। इस दौरान तट पर खड़े गोताखोर शिवा, लक्की, महेश व अभिमन्यू ने नदी में कूद कर बड़ी मुश्किल से युवक की जान बचाई। इस दौरान आकाश के दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के तुरंत बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई व आकश को पांवटा सिविल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जिला के शिक्षण संस्थानों विशेषकर मैडिकल कॉलेज, डिग्री कॉलेज, सरकारी और निजी व्यवसायिक प्रशिक्षण संस्थानों आदि में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाये। उन्होंने कहा कि मानवीय जीवन अत्यंत मूल्यवान है, इसलिए रोड़ एक्सीडेंट से बचने के लिए हमें समाज के हर वर्ग विशेषकर युवा वर्ग को जागरूक बनाना होगा। उपायुक्त सुमित खिमटा आज बुधवार को नाहन में जिला रोड़ सेफटी समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सिरमौर में 18 ब्लैक स्पॉट को ठीक करने पर 3.30 करोड़ का आकलन उपायुक्त सुमित खिमटा…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि सिरमौर जिला में वर्षा ऋतु के दौरान फैलने वाले डायरिया की रोकथाम के लिए एक जुलाई से 31 अगस्त 2024 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जहां ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जारूगकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं वहीं पांच साल से कम आयु के बच्चों को ओआरएस घोल और जिंक टेबलेट की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उपायुक्त सुमित खिमटा गत सांय नाहन में डायरिया रोकथाम से सम्बन्धित स्वास्थ्य विभाग की बैठक की अध्यक्षता कर रहे…
नाहन (एसपी जैरथ):- देश व प्रदेश के किसानों को गेहूं तथा जौं की खेती में अधिक पैदावार और पौष्टिक फसल मिले इसको लेकर हिमाचल और हरियाणा के कृषि विज्ञानों ने बड़ी पहल की है। सिरमौर के धौला कुआं पहुंचे भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद्, नई दिल्ली के करनाल स्थित भारतीय गेहूं एवं जौं अनुसन्धान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिकों में शामिल डॉ. सत्यवीर सिंह बाजवा, डॉ. अनिल खिप्पल, डॉ. जयंत और डॉ. चारुलता ने जिला सिरमौर के विभिन्न गांवों का दौरा किया। हिमाचल के वैज्ञानिकों सहित करनाल के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के द्वारा सिरमौर के उत्तमवाला, बोहलियों एवं पातलियों गांव का दौरा किया गया।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- इनरव्हील क्लब क्लासिक नाहन का अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस मौके पर आशा भारद्वाज को कॉलर पहनाकर इनरव्हील क्लब क्लासिक के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। इस अधिष्ठापन समारोह में 2024-25 की कार्यकारिणी का गठन किया गया। समारोह में अध्यक्ष पद के साथ साथ सीमा वर्मा को सचिव, भावना रतन को आईएसओ, रूबी को कोषाध्यक्ष, ईशा राणा को एडिटर जबकि रचना ठाकुर को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली। अधिष्ठापन समारोह में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने आने वाले वर्ष में स्त्री शक्ति, पर्यावरण संरक्षण व नशा मुक्ति जैसे कार्यक्रमों पर कार्य करने का…