शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट से प्रभावित पंचायतों के किसानों ने अपनी मांगों को लेकर हिमाचल किसान सभा के बैनर तल गुरुवार को रामपुर में एसडीएम कार्यालय रामपुर के परिसर में जमकर नारेबाजी कर विरोध-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में रामपुर और ननखड़ी ब्लॉक की पंचायतों के प्रभावित किसान शामिल हुए। इस प्रदर्शन को किसान सभा अध्यक्ष कृष्णा राणा, प्रेम चौहान व जिला शिमला महासचिव देवकीनंद ने कहा कि इन पंचायतों के किसान पिछले काफी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे तथा कई बार प्रशासन, सतलुज जल विद्युत व सरकार के समक्ष अपनी मांगों को…
Author: Himachal Varta
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पर्यटकों से हुई गुलजार। चार दिन में शिमला करीब 70 हजार वाहन बाहरी राज्यों से शिमला पहुंंच गए हैं। ऐसे में शहर की सभी पार्किंग पैक हो रही हैं। वहीं, पर्यटन कारोबार भी बढ़ा है। पर्यटकों की संख्या बढऩे से शिमला में इन दिनों लोगों को जाम का सामना भी करना पड़ रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि शहर में सर्कुलर रोड के साथ लगती सभी पार्किंग पैक चल रही हैं। हालांकि कई पार्किंग खाली भी हैं, लेकिन पर्यटक अपनी सुविधा के अनुसार सर्कुलर रोड की पार्किंग पर…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)वीर बाल दिवस के मौके पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने कहा कि आज पूरा देश और विश्व के अनेक स्थानों पर गुरू गोविन्द सिंह जी के पुत्रों की शहादत पर वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास की ये ऐसी घटना है जो दिल को झकझोर कर रख देती है। उन्होनें कहा कि किस तरह नन्हे-मुन्हे बालक देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान कर देते हैं। गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज विश्व के सबसे बड़े बलिदानी पुरूष…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)प्रदेश सरकार छात्रों को उनके घर द्वार के समीप शिक्षण माहौल और गुणवत्तायुक्त अधोसंरचना प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है।यह उदगार विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संगडाह के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने स्कूल स्टाफ व विद्यार्थियों को सालाना समारोह की बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ी की भी अहम भूमिका होती है हमारे सिरमौर में भी प्रतिभावान लड़के लड़कियां हैं जो खेलों में ही नहीं सरकारी नौकरी में भी उच्च पदों…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) विद्यार्थियों को गुणात्मक, संस्कारयुक्त, व्यवसायिक तथा आधुनिक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। इसके तहत शिक्षण संस्थानों में आधारभूत ढ़ाचे को सुदृढ किया जा रहा है। यह जानकारी उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज वीरवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सडियार में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में जहां मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है वहीं विद्यार्थियों को इस दौरान आयोजित…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सांसद सुरेश कश्यप ने उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि इस बैठक का उद्देश्य केन्द्र सरकार द्वारा सिरमौर में चलाई जा रही योजनाओं की कार्य समीक्षा करने व उन योजनाओं को समयबद्ध व चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने के साथ-साथ केन्द्र सरकार द्वारा आरम्भ की गई नई योजनाओं का लाभ भी जिला वासियों को मिल सके। उन्होने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह रुके कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण करें। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिये कि वह सरकार…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर के नाहन-कालाआंब मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा हादसा पेश आया। पंजाब रोड रोडवेज की यात्रियों से भरी एक बस सामने से आ रहे एक बड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।हादसे के बाद ट्रक चालक भीतर ही फंसा रहा। बस की सवारियों और अन्य लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को ट्रक से बाहर निकाला गया। उसके बाद दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया। हादसा आंबवाला के समीप पेश…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 25 से 28 दिसम्बर, 2024 तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। इस दौरान उद्योग मंत्री 26 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे राजकीय वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला शडयार में वार्षिक पारितोषित वितरण समारोह में बतौर मुख्यअतिथि भाग लेंगे तथा दोपहर 12 बजे सतौन में सालवाला-भाटरोड-सतौन सड़क मार्ग का भूमि पूजन करेंगे तथा पीएचसी भवन सतौन का शीलान्यास करेंगे। उद्योग मंत्री 27 दिसम्बर को लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह शिलाई में जनसमस्याएं सुनेंगे तथा 28 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे बकरास में…