नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के उपलक्ष पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सिरमौर द्वारा आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने की। मुख्य चिकित्साधिकारी ने मौजूद प्रतिभागियों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सा एक बहुत ही नेक पेशा है। एक चिकित्सक होने के नाते हमारा दायित्व है कि हम मरीजों और जनता के प्रति सम्पूर्ण निष्ठा और सेवा भाव से निस्वार्थ अपनी सेवाएं प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के लिए चिकित्सक दिवस का विषयवस्तु ’हीलिंग…
Author: Himachal Varta
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सहायक आयुक्त एवं सचिव रेडक्रॉस सोसायटी सिरमौर नाहन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की वार्षिक बैठक आगामी 3 जुलाई को प्रातः 11 बजे उपायुक्त कार्यालय के बचन भवन में आयोजित की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसायटी सिरमौर सुमित खिमटा करेंगे। उन्होंने सोसायटी के सभी पैटर्न, वाईस पैटर्न व आजीवन सदस्यों से आग्रह किया है कि वे 3 जुलाई को प्रातः 11 बजे इस बैठक में भाग लें।
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उप मंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने तीन युवकों को 2.820 किलोग्राम चरस और दो लाख की नकदी के साथ दबोचा है। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान 31 वर्षित आशिष कुमार पुत्र मोहेन्द्र सिंह निवासी गांव धन्देवरी डा. क्वार व तह. डोडरा क्वार जिला शिमला, 44 वर्षीय विपिन बासु पुत्र स्व बामु राम निवासी गांव धन्देवरी डा. क्वार व तह. डोडरा क्वार जिला शिमला और 30 वर्षीय मनजीत सिंह उर्फ जित्ता पुत्र…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- पिछले वर्ष बरसात में हुए नुकसान को लेकर इस बार जहां जिला प्रशासन ने तमाम तैयारी को चाक चौबंद कर लिया है। तो वहीं सिरमौर पुलिस भी अब अलर्ट मोड पर आ गई है। एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा के द्वारा जिला के तमाम थाना पुलिस चौकियो को हर वक्त मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है। यही नहीं जिला पुलिस कप्तान के द्वारा सभी थाने,चौकी की लैंडलाइन सहित हेल्पलाइन नंबर को भी दुरुस्त कर लेने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान कई बार अवसरवादी भी मौके का फायदा उठाकर…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर की बनेठी पंचायत के गौंथ गांव के 18 वर्षीय युवक की साथ लगती खड्ड में डूबने से मौत हो गई है। युवक की पहचान आर्यन पुत्र सागर सिंह के तौर पर हुई है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार गौंथ गांव के दो तीन युवक स्थानीय खड्ड में नहाने उतरे थे। इस बीच युवक खड्ड में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आर्यन को पानी से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कालेज नाहन पहुंचाया…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के शिक्षा खण्ड सराहां व नारग के प्राथमिक शिक्षकों के समूह नई सोच ने शनिवार को बनाह की सेर स्कूल से सेवानिवृत्त होने जा रहे शिक्षक भीम दत्त शर्मा के सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया। समारोह का आयोजन नैना टिक्कर स्थित होटल जलधारा में किया गया। विदित रहे कि भीम दत्त शर्मा पूर्व में शिक्षक संगठनों में भिन्न भिन्न पदों पर आसीन रहने के साथ ज़िला सिरमौर अनुबन्ध शिक्षक के ज़िलाध्यक्ष भी रहे। अपनी जीवन संगिनी आराधना शर्मा व बेटों रोबिन व रूपल सहित समारोह में शिक्षकों को सम्बोधित करते…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर की गिरिपार क्षेत्र के विकासखंड शिलाई के ग्राम पंचायत अशियाड़ी में सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। अशियाड़ी पंचायत के प्रधान ने अधिकारियों की मिली भगत के चलते करीब 39 लख रुपए से अधिक की धन राशि का गबन किया है , जिसकी ग्रामीणों ने पहले आरटीआई से सूचना ली उसके उपरांत मुख्यमंत्री समेत पंचायती राज मंत्री , उद्योग मंत्री , जिला प्रशासन और विजिलेंस को शिकायत दी। शिकायत के बाद विजिलेंस ने जांच में पाया कि ग्राम पंचायत अशियाड़ी में पंचायत प्रधान ने अधिकारियों की मिली भगत के…
नाहन- ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सांख्यिकी विभाग नाहन द्वारा आज उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर सेमिनार आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता सहायक आयुक्त गौरव महाजन ने की। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस द्वारा सांख्यिकी के क्षेत्र में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस – 2024 का विषय ’’निर्णय लेने में डेटा का उपयोग’’ है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था के संचालन एवं राष्ट्र हित में नीति निर्माण हेतु डेटा का बहुत अधिक महत्व है और विभिन्न संस्थाओं द्वारा डेटा एकत्रित करने,…