नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सहायक अभियन्ता, विद्युत उपमंडल नाहन न0-1 ने जानकारी देते हुए बताया कि इस उपमंडल के अंतर्गत आने वाले घरेलू व होटल उपभोक्ता जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है वह विभागीय बिल वितरक के साथ सहयोग कर 31 दिसम्बर से पहले ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नाहन शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू हो गया है जिसके लिए सर्वे के साथ मीटर भी लगाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि यदि कोई उपभोक्ता ई-केवाईसी के लिए रह जाता है तो वह आधार काॅपी व बिल लेकर विद्युत उपमंडल कार्यालय रानीताल में…
Author: Himachal Varta
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- प्रदेश सरकार विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत अब 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर रही है जबकि पूर्व में यह राशि 65 हजार रुपये प्रदान की जा रही थी यह जानकारी आज विकासखंड नाहन के ग्राम पंचायत पंजाहल व पनार में आयोजित हुए फोक मीडिया कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह को दी। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत आज जिला सिरमौर के विकासखंड शिलाई की ग्राम पंचायत शिलाई व रास्त विकासखंड कफोटा की ग्राम पंचायत दुगाना व बोकालापाब तथा विकास खंड पांवटा…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)प्रदेश भर में पेंशनर दिवस मनाया गया। शिमला में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन शिमला शहरी इकाई ने शिमला के काली बाड़ी हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया। इकाई के प्रधान मदन लाल शर्मा ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उक्त बैठक में 400 से ज्यादा पेशनर ने भाग लिया। प्रधान ने पेंशनर्स दिवस की महत्ता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पेंशन दिवस को 17 दिसंबर 1982 से प्रत्येक वर्ष भारतवर्ष में मनाया जाता है। इस दिन तब सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय पेंशनर के पक्ष में आया था कि…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)-प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 51 हजार रूपये विधवा महिला की लडकी, अनाथ लडकी, तथा जिसके माता-पिता दिव्यांग हों ऐसी लडकियों के विवाह के लिए सहायता प्रदान करती है, जबकि शगुन योजना के तहत 31 हजार रूपये अर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को लडकियों के विवाह के लिए प्रदान कर रही है यह जानकारी आज सूचना एंव जन सम्पर्क की ओर से विकास खंड नाहन की ग्राम पंचायत नेहर स्वार व महीपुर में आयोजित हुए फोक मीडिया कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने दी। इसी प्रकार सूचना एंव जन सम्पर्क विभाग से अनुबंधित कलाकारों ने सिरमौर…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर साइंस, काला अंब ने बीसीए छात्रों के लिए अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 के लिए कुरुक्षेत्र में एक सांस्कृतिक यात्रा का आयोजन किया। इस दौरे में लगभग 45 छात्र शामिल थे। छात्रों को सबसे पहले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव और इसके महान इतिहास और उद्देश्य से परिचित कराया गया। छात्रों ने संस्थान से अपनी यात्रा सुबह 10:00 बजे शुरू की और 11:30 बजे संस्थान पहुंचे। सबसे पहले सभी विद्यार्थियों ने भद्रकाली मंदिर, थानेसर, कुरूक्षेत्र का दौरा किया। इसे शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। छात्र उस स्थान को देखने के लिए बहुत उत्साहित…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज)ऊना जिला में आलू की प्रसंस्करण यूनिट स्थापित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। इससे किसानों की आर्थिकी सशक्त होगी और स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। यह बात सीएम सुक्खू ने कही। सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बागबानी विभाग द्वारा कार्याविन्त की जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बागबानी गतिविधियों को सशक्त करने के लिए विविधिकरण पर ध्यान केंद्रित करना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसानों और बागबानों को उत्पादों के उचित दाम सुनिश्चित करने के…
कुल्लू( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला कुल्लू के डोहलुनाला में पुलिस ने चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि पतलीकूहल पुलिस थाना की टीम गश्त पर थी। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों और लोगों की तलाशी की जा रही थी। इसी बीच एक व्यक्ति वहां से आया और पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली।इस दौरान व्यक्ति के कब्जे से 1 किलो 686 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान कृष्ण…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्प संख्यक समुदाय के उत्थान व समाज में इन वर्गो को समान अवसर प्रदान करने के उदेश्य से चलाई जा रही योजनाओं व कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार फोक मीडिया कार्यक्रमों के माध्यम से किया जा रहा है। इस कडी में आज विकास खंड संगड़ाह के ग्राम पंचायत संगडाह व अंधेरी में आरूषी ग्रामीण संस्थान कला मंच तथा विकास खंड पच्छाद की ग्राम पंचायत सिरमौरी मंदिर व जयहर में आरूही कला मंच…