नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार 26 दिसम्बर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संगडाह के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि विधानसभा उपाध्यक्ष 27 दिसम्बर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कमलाड के नये बने भवन का उद्घाटन करने के उपरान्त जनसभा को संबोधित करेंगे तथा 28 दिसम्बर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भडोग बनेडी के नये बने भवन का उद्घाटन करने के उपरान्त जनसभा को संबोधित करेगें। प्रवक्ता ने बताया कि 29 दिसम्बर को विधानसभा उपाध्यक्ष दीद बगड़ ग्राम पंचायत के नये चमियाणा सम्पर्क…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जैसा की हर वर्ष सर्दियों का मौसम आते ही उत्तरी भारत के मुख्य महानगरों एवं शहरों में वायु गुणवत्ता की भयानक स्थिति देखने को मिलती है। ऐसी स्थिति तब होती है जब ठंडी हवा गर्म हवा की तुलना में अधिक सघन होती है और धीमी गति से चलती है। इस घनत्व का मतलब है कि ठंडी हवा प्रदूषण को फँसा लेती है, लेकिन उसे दूर नहीं ले जाती। सर्दियों में वायु प्रदूषण बहुत लंबे समय तक बना रहता है और इसलिए गर्मियों की तुलना में साँस के ज़रिए अधिक मात्रा में अंदर जाता है। वैज्ञानिकों की…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) प्रशासन गांव की ओर सुशासन सप्ताह, के अंतर्गत आज जिला सिरमौर के उपमंडल पच्छाद की ग्राम पंचायत गागल शिकोर व बजगा पंचायत घर में उपमंडल अधिकारी (ना०) पच्छाद, डॉ० प्रियंका चंद्रा, की अध्यक्षता में जन समस्याओं की सुनवाई हेतु शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। डॉ प्रियंका चंद्रा ने बताया कि आयोजित शिविर में कुल 7 शिकायतें प्राप्त हुई जो निपटारे हेतु संबंधित विभागों को विस्तृत रिपोर्ट हेतु भेजी गई तथा शिविर के दौरान 4 ईन्तकाल भी किए गए।
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)भाजपा जिला शिमला द्वारा डाक्टर बीआर अंबेडकर प्रकरण को लेकर शिमला के सीटीओ चौक पर प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर मोर्चा खोला। संविधान पर कांग्रेस को घेरा और बीआर अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाया। जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश भारद्वाज, संजय सूद, कर्ण नंदा, गणेश दत्त, संजय ठाकुर और कमलजीत सूद ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कड़शोली और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश डोगरा रहे। सुशील कड़शोली ने कहा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला सिरमौर स्थित अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय में प्रथम विश्व मेडिटेशन दिवस पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों ने विद्यालय में उपस्थित लोगों को मेडिटेशन करवाया। विद्यालय की निदेशक व प्रधानाचार्य श्रीमती दविंदर के. साहनी ने मानसिक स्पष्टता और संतुलन प्राप्त करने में ध्यान के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके साथ -साथ विद्यालय में क्रिसमस कार्निवल का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया। इस बीच, किंडरगार्टन के सभी बच्चे सांता क्लॉज, परियों और पहाडी पोशाकों को पहने हुए थे। कार्यक्रम में अभिभावकों के लिए फन गेम्स, डांस- पार्टी…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत आज नाहन विकास खंड की ग्राम पंचायत कौंलावाला भूड़ व सलाणी कटोला में कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें कलाकारों ने गीत व नाटक के माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का बखान करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती पर विशेष बल देते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 15 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है और सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के उत्पादों को प्राथमिकता के आधार पर खरीदने के साथ पूरे देश में गेहूं और मक्का…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार विभिन्न कोषागारों में उपलब्ध भौतिक स्टाम्प पेपर की बिक्री अब संबंधित कोषागारों द्वारा सीधे जनता को की जाएगी। उन्होंने बताया कि भौतिक स्टाम्प पेपर अब स्टाम्प विक्रेताओं या किसी अन्य एजेंसी के माध्यम से नहीं बेचे जाएंगे।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग नाहन के सौजन्य से कालाअंब में हिमालयन ग्रुप आफ प्रोफेशनल इंस्टीटयूशंस में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने उपस्थित लोगों तथा छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को नशे ने इस प्रकार जकड़ लिया है कि वह अपने परिवार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पता नहीं चलता जबकि एक सभ्य व्यक्ति परिवार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भलींभांति समझता है। नशे का…