शिमला( हिमाचल वार्ता न्यूज) नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से पूछा है कि पहले बजट के दौरान प्रदेश के लोगों से आदर्श स्वास्थ्य संस्थान खोलने का जो वादा सरकार द्वारा किया गया था उसका क्या हाल है? क्या प्रदेश में 69 आदर्श संस्थान बन गए? उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो गई? मुख्यमंत्री ने अपने पहले बजट स्पीच के पृष्ठ संख्या 13 पैरा नंबर 37 में सदन के भीतर प्रदेश के लोगों से यह वादा किया था कि उनकी व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार प्रदेश में 69 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाएगी जिसमें हर प्रकार के इलाज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।…
Author: Himachal Varta
शिमला( हिमाचल वार्ता न्यूज) मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश में अप्रैल, 2025 में बीपीएल परिवारों की सूची में संशोधन की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीपीएल सूची में केवल पात्र परिवारों को ही सम्मिलित करना सुनिश्चित किया जाए तथा इस संबंध में नए मापदंड तैयार किए जाएं। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि इन मापदंडों को 5 जनवरी, 2025 से पहले तैयार करना सुनिश्चित किया जाए तथा इसके उपरान्त, इस संबंध में मंत्रिमंडल से स्वीकृति ली जाएगी। नए दिशा-निर्देशों को…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर में आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत अब 70 साल से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों के आयुष्मान भारत कार्ड बनेगें, जिसके अंतर्गत वो किसी भी पंजीकृत अस्पताल में पांच लाख तक का मुफ्त इलाज करवा सकेगे। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ अजय पाठक ने देते हुए बताया कि कार्ड का पंजीकरण लाभार्थी स्वयं अपने मोबाइल में ayushman app अथवा www-beneficiary.nha.gov.in की वेबसाइट पर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कार्ड बनाने से सम्बंधित वीडियो भी इस वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लाभार्थी के पास…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने की। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा ने बैठक के दौरान मंच संचालन करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत बच्चों को त्वरित लाभ प्रदान करने के लिए योजना में संशोधन किया गया है। इसका विकेंद्रीकरण करके अधिकतर शक्तियां जिला स्तर पर गठित समिति को प्रदान की गई है ताकि बच्चों अथवा व्यक्तियों को जल्द से जल्द लाभ प्रदान किए जा सके। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)देवभूमि हिमाचल प्रदेश के सस्ते राशन के डिपुओं में नए साल से राशनकार्ड उपभोक्ता मक्की का आटा भी खरीद सकेंगे। हिम मक्की आटा के नाम से डिपुओं में एक किलो से लेकर पांच किलो की पैकिंग में प्राकृतिक मक्की का आटा 50 रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीद सकेंगे। सिविल सप्लाई कारपोरेशन शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के सभी डिपुओं में मक्की का आटा जनवरी माह से मुहैया करवाने जा रही है, ताकि राशनकार्ड धारकों को घरद्वार के नजदीक बेहतर क्वालिटी का आटा खरीदने को मिल सके। बता दें कि प्रदेश सरकार ने पहली बार प्राकृतिक…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला बिलासपुर में मक डंपिंग को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बिलासपुर ने सख्त रवैया अपनाया है। बाकायदा इस कार्रवाई के तहत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से नियमों की अवहेलना पाए जाने पर जिला मुख्यालय के समीप ही कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन को जोडऩे वाली एक सडक़ के निर्माण के कार्य में जुटी एक कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की है। सात लाख 20 हजार रुपए का जुर्माना इस कंपनी को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से ठोंका गया है। आगामी भविष्य में भी इस तरह की कोताही नहीं बरतने की कंपनी को चेतावनी दी है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा हाल ही में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित 46वें अखिल भारतीय जनसंपर्क सम्मेलन में शिमला चैप्टर को वर्ष 2024 के लिए बेहतर प्रोग्राम आयोजित करने पर बेस्ट प्रोग्रामी अवार्ड से नवाजा गया। इसके साथ ही शिमला चैप्टर के 93 वर्षीय वरिष्ठ सदस्य शिव सिंह चौहान को उनके जान संपर्क क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। यह पुरस्कार शिमला चैप्टर के अध्यक्ष रणवीर वर्मा ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. नंदकुमार साय और छत्तीसगढ़ सरकार के उप मुख्यमंत्री श्री…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने उपायुक्त कार्यालय में विभिन्न विभाग प्रमुखों के साथ शीतकालीन तैयारियों से संबंधित तीसरी समीक्षा बैठक आयोजित की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने जिला के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य व अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सडकों पर होने वाली फिसलन दूर करनें के लिए आवश्यक सामग्री व मशीनरी तैनात करने के निर्देश दिए ताकि आवश्यकता पडने पर समयबद्ध तरीके से बहाली का काम किया जा सके। उन्होंने सभी उपमंडल अधिकारियों से बर्फबारी वाले क्षेत्रों तथा अन्य…