Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ);-  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने सुक्खू सरकार पर प्रदेश के विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने और बाधित करने के आरोप जड़े। नाहन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि रेलवे परियोजनाओं के निर्माण में प्रदेश सरकार अपना हिस्सा खर्च नहीं कर रही है। जबकि, आर्थिक मदद को लेकर केंद्र सरकार पर ठीकरा फोड़ा जा रहा है। वहीं, विकास कार्यों पर इस सरकार का कोई ध्यान नहीं है। बिंदल ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रदेश में रेलवे लाइनों के कार्यों को गति मिली, लेकिन यह…

Read More

नाहन 17 अक्टूबर (एसपी जैरथ):-गुरु गोबिंद सिंह राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में हिमाचल प्रदेश अंतर महाविद्यालय महिला हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन का खेल तीसरे स्थान के लिए हार्ड लाइन मैच के रूप में हुआ। यह मुकाबला बिलासपुर टीम और हमीरपुर के बीच खेला गया जिसमें हमीरपुर की टीम 6-0 से विजयी रही। पिछले कल सेमीफाइनल के मुकाबले बड़े रोमांचक रहे। पहला सेमीफाइनल मैच बिलासपुर और ऊना के बीच खेला गया जिसमें ऊना की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मेजबान टीम पांवटा साहिब और हमीरपुर के बीच खेला गया जिसमें मेजबान टीम ने तीन जीरो…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नेशनल हाईवे 07 पर आज एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना नेशनल हाईवे 07 पर क्यारदा के समीप हुई , जहां ट्रक और पिकअप में आपस में टक्कर हो गई , जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताते हैं कि ट्रक नाहन की तरफ से आ रहा था , जबकि पिकअप पांवटा साहिब की ओर आ रही थी। इसी दौरान क्यारदा फैक्ट्री के समीप गड्ढे को बचाने के लिए ट्रक चालक ने ट्रक को गलत साइट पर मोड़ लिया जिससे पिकअप चालक भी…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- राष्ट्रीय आपदा मोचन बल14वीं बटालियन, क्षेत्रीय प्रतिक्रिया टीम-नालागढ़ द्वारा सिरमौर जिला में अपने फैमिलियराइजेशन अभ्यास के दौरान आज 15 अक्टूबर मंगलवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, नाहन में आपदा प्रबंधन विषय पर जन- जागरूकता अभियान एवं मॉक अभ्यास का आयोजन किया गया।  स्कूल प्रधानाचार्य एस.के. तिवारी ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर के सहयोग से आज जवाहर नवोदय विद्यालय, नाहन में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 24 सदस्यीय टीम, प्रभारी एवं निरीक्षक अजय कुमार एवं उप निरीक्षक अवतार सिंह के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन से संबंधित जन- जागरूकता,चर्चा,विचार विमर्श एवं…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राईवेट लिमिटेड, शिमला द्वारा 45 सिक्योरिटी गार्ड व 5 सिक्योरिटी सुपरवाइजर  के पद रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरें जाएगें। चयनित सुरक्षा जवानों तथा सुपरवाइजर को प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों, बैंकों, मेडिकल कॉलेज, मंदिरों व औद्योगिक इकाइयों में तैनाती दी जाएगी। उन्होने बताया कि इन पदों के लिए 21 अक्तूबर, 2024 को उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब, 22 अक्तूबर को कमरऊ व 23 अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय शिलाई में भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होने बताया कि…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)प्रदेश सरकार लोगों  को  बेहतर, गुणात्मक तथा अत्याधुनिक स्वास्थ्य, सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है।  प्रदेश में इंदिरा गांधी राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय शिमला, डा0 राजेन्द्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टंाडा (कांगड़ा) , डा0 यशवंत सिंह परमार राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय नाहन, श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय नेरचौक (मंडी), डाॅ0 राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय हमीरपुर,प0 जवाहर लाल  नेहरू राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय चम्बा के अतिरिक्त अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का इलाज कर रहे है। डाॅ0 यशवंत सिंह परमार आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं चिकित्सालय  नाहन में प्रदेश की प्रथम न्यूरो इलेक्ट्रो फिजियोलॉजी लैब…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर में चल रहे विशेष जागरूकता अभियान आपदा न्यूनीकरण समर्थ-2024 के तहत आज उप मण्ड़ल नाहन के त्रिलोकपुर व आईटीआई नाहन तथा उपमंडल शिलाई के बस स्टैंड़ रोनहाट व शिलाई, कफोटा के बस स्टैंड़ सतौन व राजकीय महा विद्यालय कफोटा में फोक मीडिया कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को प्राकृतिक व मानव निर्मित आपदाओं के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने जहां एक ओर गीत-संगीत से मनोरंजन किया वहीं नुक्कड़ नाटक द्वारा आपदा के नुक्सान को कम करने, भूकंपरोधी मकान बनाने, भूकम्प, भूस्खलन, बाढ़ व आगजनी जैसी स्थिती में सुरक्षा उपायों व…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिम्टा ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला सिरमौर की पांच विधानसभा क्षेत्रों में से तीन विधानसभा क्षेत्रों में युक्तिकरण के पश्चात 6 अतिरिक्त मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जिसके तहत 57- श्री रेणुकाजी (एस.सी.) में तीन, 58-पांवटा साहिब में दो व 59- शिलाई विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर की पांचों विधानसभा क्षेत्र में युक्तिकरण से पूर्व 589 मतदान केन्द्र थे जो अब बढकर 595 हो गए है।

Read More