नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश सरकार के अनुसूचित जनजाति विकास विभाग ने सिरमौर जिले के हाटी इलाके के एसटी प्रमाण पत्रों को “वैध” घोषित कर दिया है।यह फैसला 1 जनवरी 2024 से 3 जनवरी 2024 के बीच जारी किए गए प्रमाण पत्रों पर लागू होगा। इस फैसले से सिरमौर जिले के ट्रांसगिरि इलाके के हाटी समुदाय के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। दरअसल, सरकार के अनुसूचित जनजाति विकास विभाग ने इस मामले में विधि विभाग से परामर्श किया. लिहाजा, विधि विभाग ने उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार प्रमाण पत्रों को वैध घोषित…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- नाहन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बनकला की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू हो गया। स्कूल प्रबंधन समितिके प्रधान श्री ऋषि पल शर्मा ने इसमें बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्व श्रृंयंसेवकों ने स्वागत गीत की प्रस्तुति देकर इसकी शुरुआत की। कार्यवाहक प्रधानाचार्य नवनीत वर्मा ने स्वयंसेवकों को जीवन में अनुशासन और सामाजिक समर्पण की भावना विकसित करने की सलाह दी। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ऋषिपाल शर्मा ने बच्चों से शिविर के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना की नीति और रीति से काम करने के लिए प्रेरित किया तथा बच्चों को शिविर के…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- स्थानीय ए वी एन सीनियर सैकैंडरी स्कूल के छठी से जमा दो कक्षाओं के लगभग 900 विद्यार्थियों और अध्यापकों ने नशे के विरुद्ध शहरभर में एक जनजागरुकता अभियान चलाया और एक विशाल रैली निकालकर लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया ,ए वी एन सीनियर सैकैंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य के के चन्दोला के अनुसार आज समाज में बढते नशे के प्रचलन ने हमारी युवा पीढ़ी को अपने कुचक्र में जकड़ लिया है फलस्वरूप सामाजिक और मानवीय संवेदनाओं को क्षति पहुँची है ,राष्ट्र के भविष्य को नशे की आदत पड़ना पूरे राष्ट्र की क्षति है…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नाहन के दिल्ली गेट पर एचआरटीसी बसऔर कार मू टक्कर होने से कार को काफी नुकसान हुआ। जानी नुकसान कोई नहीं हुआ है। बताया ओर कि बस चालक की गल्ती के कारण यह दुर्घटना हुई है। पुलिस जांच कर रही है। काफी देर तक शहर में यातायात व्यवस्था ठप्प रही
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) : -राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के दो स्वयंसेवक, हिमांशु और समीक्षा का चयन पानीपत में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय इंट्रीगेशन कैम्प के लिए हुआ है। यह कैम्प 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक एस.डी. पी.जी. महाविद्यालय, पानीपत में आयोजित होगा, जिसमें पूरे भारत से चयनित श्रेष्ठ स्वयंसेवक भाग लेंगे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पंकज चांडक ने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश के महाविद्यालयों से कुल चार स्वयंसेवक इस कैम्प में भाग ले रहे हैं, जिनमें से दो स्वयंसेवक नाहन महाविद्यालय से चुने गए हैं। प्रो. लक्षिता ने बताया कि नाहन…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपीजैरथ):- देश की सबसे पुरानी और दूसरी नगर परिषद के अथक प्रयासों के बाद पढ़े लिखे समझदार खुले में कचरा गिरने से बाज नहीं आ रहे हैं। नाहन नगर परिषद के द्वारा सफाई कर्मचारी सहित घर से कचरा उठाने वाले सफाई मित्रों के भारी लाभ लश्कर के बावजूद शहर की सफाई व्यवस्था पर पानी फिरता नजर आ रहा है। डेंगू और वायरल फीवर की बड़ी आपदा से गुजरने के बावजूद शहर के लोग खुले में कचरा फेंक कर खुद ही एक महामारी को निमंत्रण दे रहे हैं। मीडिया टीम के द्वारा सुबह करीब 5:30 के आसपास…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हरियाणा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत का सबसे बड़ा कारण अनुसूचित जाति मोर्चा के लोग भी है यह बात पांवटा साहिब में पहुंची राष्ट्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा स्वराज विद्वान में कहीं दरअसल भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे। संगठन पर्व सदस्यता अभियान के अंतर्गत आज हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में बीजेपी अनुसूचित जातिपा मोर्चा का सदस्यता अभियान चला। जिसमें राष्ट्रीय मंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा व हिमाचल अनुसूचित जाति मोर्चा प्रभारी डॉक्टर सुश्री स्वराज विद्वान पहुंचे और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अनुसूचित जाति के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल प्रदेश विधि महाविद्यालय के विधि विभाग ने वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। बीए.एलएलबी के सभी सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में सक्रिय रूप से भाग लिया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में बीए.एल.एल.बी. के साथ-साथ एल.एल.बी. की भी कई टीमें शामिल थीं। सहायक प्रोफेसर, सुश्री मनीषा, श्वेता, अनूपा, शिल्पा, श्री मनीष भाटिया और श्री अपूर्व ने पूरे वाद-विवाद प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के वक्तृत्व कौशल को निखारना, विश्लेषणात्मक सोच को बढ़ावा देना और समकालीन कानूनी और सामाजिक मुद्दों पर स्वस्थ चर्चा को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में विभिन्न सेमेस्टर…