Author: Himachal Varta

शिलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- राजकीय महाविद्यालय शिलाई  में महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संघ के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।  समारोह का आयोजन महाविद्यालय छात्र केन्द्रीय संघ समिति के संयोजक सहायक आचार्य ए. आर. ठाकुर और  सहायक आचार्या  रीना शर्मा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.जे.आर. कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।  समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया तथा साथ ही छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुति की गई l उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए तन्नू,(एम.ए. राजनीति शास्त्र तृतीय सेमेस्टर) उपाध्यक्ष पद के लिए मुस्कान  नेगी (एम.ए.…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग नाहन के सौजन्य से आज उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अर्न्तगत जिला स्तरीय पीएमएजीवाई अभिसरण की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षत सहायक आयुक्त सिरमौर विवेक शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अर्न्तगत ग्राम विकास योजना के लिए जिला सिरमौर के 15 गांवों का चयन किया गया है। इन सभी चयनित ग्रामों में सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाऐं इस योजना के तहत उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि चयनित गांव के लिए केन्द्र सरकार द्वारा 21…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला दण्ड़ाधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने माननीय उच्चतम न्यायालय, भारत द्वारा जारी निर्देशों व ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियन्त्रण) नियम, 2000 की अनुपालना में आगामी दिवाली उत्सव के दौरान जिला सिरमौर के संवेदनशील एवंम साईलैंस जोन क्षेत्रों में ध्वनि एवंम् वायु प्रदूषण के नियन्त्रण के दृष्टिगत ध्वनियुक्त पटाखों के चलाने व अत्याधिक धुंआ सृजित करने वाली आतिशबाजी को चलाने पर प्रतिबन्ध लगाये जाने के आदेश जारी किए है। आदेशों के अनुसार इन आदेशों की अनुपालना न करने वालों के विरुद्ध ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियन्त्रण) नियम, 2000 के अन्तर्गत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Read More

राजगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-  नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर छः व  सात  तथा सीमा पर लगते सेरजगास पंचायत के गांव कोटली में बीते एक सप्ताह से जलापूर्ति न होने से लोगों में त्राहि त्राहि मची हुई है  और  जल शक्ति विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया है और न ही इस समस्या के प्रति गंभीर है । आलम यह है कि लोग हैंड पंप से पानी ढोकर गंुजारा कर रहे हें । जलापूर्ति न होने से  विशेषकर शौचालय में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस वार्ड के बाशिंदों का कहना है कि रूटीन में तीसरे दिन…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एलआर वर्मा की अदालत ने लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाली कई कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. जिला सिरमौर में लिए गए विभिन्न खाद्य सैंपलों के 28 मामलों का निपटारा करते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने FSSAI के मानकों पर खरी न उतरने वाली विभिन्न खाद्य वस्तुओं के मामले में यह कार्रवाई की। इनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़ और हरियाणा की कंपनियां शामिल हैं। जानकारी के अनुसार कसौटी पर खरा न उतर पाने वाले खाद्य पदार्थों संबंधी मामले खाद्य…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 51 लाख रुपये का चेक सौंपा।इस अवसर पर एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल, उद्योग सचिव आरडी नाजिम और एचपीएसआईडीसी के एमडी राजेश्वर गोयल भी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री ने इस योगदान के लिए उद्योग मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर पुलिस ने अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस थाना माजरा में दर्ज एक मामले में उद्घोषित अपराधी गुरविंदर सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरविंदर सिंह पर IPC की धारा 419, 420, 354डी, 376, 201 के तहत मामला दर्ज था। वह चंडीगढ़ में भी कई मामलों में वांछित था। पुलिस ने उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक, सिरमौर ने इस…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह में जंगल में घास काटते वक्त 35 साल के एक व्यक्ति की गहरी ढांक में गिरने से मौत हो गई है।मृतक की पहचान जबड़ोग निवासी राजेश के तौर पर हुई है।ग्रामीणों के अनुसार राजेश कुमार अपनी पत्नी के साथ घास काटने गया था, जहां अचानक पांव फिसलने से वह गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना ग्रामीणों की दी गई।लोग इकट्ठा होकर घटनास्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसे संगड़ाह अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों…

Read More