नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर की नहर सवार ग्राम पंचायत के केंथ घाट में मनसा देवी का मेला दुर्गा अष्टमी के अवसर पर 10 और 11 अक्टूबर को बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा। इस मेले का मुख्य आकर्षण कबड्डी और बोली बोल खेलकूद प्रतियोगिता होगी, जिसमें विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 18,000 रुपये और द्वितीय पुरस्कार 11,000 रुपये के साथ ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, महिलाओं के लिए भी खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जो 11 अक्टूबर को होगी। इसमें रस्सा कसी, म्यूजिक चेयर, और मटका तोड़ जैसी घटनाएं शामिल होंगी। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- इनर व्हील क्लब द्वारा नाहन पीजी कॉलेज में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कॉलेज की छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता डॉक्टर प्रतिभा ने सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, बचाव के उपाय और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने के तरीकों पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम में चीफ एडवाइजर मधु बिंदल के साथ संजना सैनी, सुनीता शर्मा, अलका गुप्ता, सुनैना अग्रवाल, रीता शर्मा और वायरिंग की गुप्ता जैसी कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। सभी ने छात्राओं को इस गंभीर बीमारी से बचाव के महत्व के बारे में जागरूक…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांटी मशवा के प्रांगण में विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश ( एबीवीपी ) द्वारा स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2024 आयोजित करवाई गई। विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जिसकी स्थापना 9 जुलाई 1949 ई. को हुई थी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एबीवीपी हिमाचल प्रदेश प्रांत द्वारा 6 अक्टूबर 2024 को पूरे हिमाचल प्रदेश में स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता – 2024 आयोजित करवाई गई। जो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांटी मशवा शिक्षा खण्ड सतौन के प्रांगण में भी…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर जिला के शिलाई में आंगनवाड़ी वर्करज एवं हैल्पर यूनियन की कार्यकर्ताओ और सहायिकाओं ने अपनी मांगों को लेकर शिलाई विश्रामगृह परिसर में धरना प्रदर्शन के बाद एस डी एम कार्यालय तक रैली का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष नीलम शर्मा व शिलाई प्रोजेक्ट अध्यक्ष श्यामा देवी की अगुवाई में एस डी एम शिलाई के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष नीलम शर्मा, शिलाई प्रोजेक्ट अध्यक्ष श्यामा देवी,सचिव चंद्रकला ने बताया कि उनकी मुख्य मांगो में आंगनवाड़ी कर्मियों को सुप्रीम कोर्ट का आदेशानुसार ग्रेच्युटी…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- अक्टूबर माह से शुरू हुआ त्योहारों का सीजन बजारो की रौनक को चार चांद लग रही है न केवल मिट्टी से बने प।त्र बल्कि बर्तनों की दुकान से लेकर तमाम सोने चांदी की दुकानें सज कर ग्राहकों का इंतजार में पलके बिछाई बैठी है। इस बार बड़ी बात तो यह है कि जहां पहले कोविड व अन्य बीमारियों महामारियों को लेकर त्योहार सीजन काफी मदीय रहे। तो यही इस बार अच्छे व्यापार की उम्मीद जताई जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि अकेले जिला सिरमौर से करीब 10 करोड़ से अधिक का बिजनेस…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब मैं पूर्व ऊआहर्जा मंत्री वर्तमान विधायक सुखराम चौधरी ने कोटडी ब्यास पंचायत मै बाड़ प्राभावित जगहों का दौरा किया और सभी को आश्वासन दिलाया .बदल फटने से अधिक पानी से जी फसलों को और भूमि कटाव से हुए नुकसान के बारे मै प्रशासन से बात की ताकी लोगों को जमीन और फसलों का जल्द मुआवजा मिल सके। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से भी बात की ओर आदेश दिए की भूमि कटाव के कारण होने वाले नुकसान को जल्द से जल्द मशीन लगाकर या कोई भी समाधान करके रोकथाम की जाए जिससे…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- आखिर लंबेअंतराल के बाद हिमाचल निर्माता के नाम पर बनी नाहन की आदर्श कॉलोनी यशवंत विहार को नया प्रधान मिल गया है। रविवार देर शाम विजय पाल पवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई यशवंत विहार कल्याण समिति की बैठक में चुनावी मुद्दा छाया रहा। देर शाम तक चली चर्चा के बाद सर्वसम्मति से संजय ठाकुर उर्फ संजू भाई को यशवंत विहार कल्याण समिति का प्रधान चुन लिया गया। सर्व समिति से ही दुर्गाराम शर्मा को उपप्रधान योगेंद्र ठाकुर को महासचिव गुमान सिंह को सहसचिव संजय बंसल को कोषाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। बड़ी बात…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( संजय सिंह):- स्थानीय ए वी एन सीनियर सैकैंडरी स्कूल के आदर्श मोनाल इको क्लब से जुड़े विद्यार्थियों ने आज नौणी के बाग में एक दिवसीय स्वच्छता अभियान के तहत प्राचीन और ऐतिहासिक बाउड़ी की साफ सफाई करके जल संरक्षण की सीख दी ,विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री के के चन्दोला के अनुसार उनके विद्यालय के आदर्श मोनाल इको क्लब के बच्चों और अध्यापकों ने मिलकर नौणी में राष्ट्रीय स्वच्छता पखवाड़े के कार्यक्रम के तहत एक साफ सफाई अभियान चलाया ,इको क्लब इस एक दिवसीय अभियान में एक बहुत बड़ी जन उपेक्षित प्राचीन बाउड़ी के उद्धार…