Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा):- जिला मुख्यालय नाहन के वार्ड नंबर 2 में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पार्क निर्माण किया जाएगा । जहां शहर वासियों को सभी सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध करवाई जाएगी। नगर परिषद ने पार्क निर्माण करने को लेकर एक करोड़ 11 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस पार्क का टेंडर भी अवार्ड कर दिया है। जल्द ही क्षेत्र के हजारों लोगों को पार्क कि जहां सुविधा मिलेगी तो वहीं यहां नगर परिषद खेलकूद सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए भी अलग से कार्य कर रही है। मीडिया से रूबरू हुए नगर परिषद…

Read More

नाहन ‌( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- राज्यकर एवं आबकारी विभाग सिरमौर की टीम ने खारा के जंगलों में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दौरान टीम ने जंगल में हजारों लीटर लाहन समेत कई भट्ठियों को भी नष्ट कर दिया। नष्ट की गई लाहन की कीमत 61 लाख रुपए आंकी गई है।  21 दिन के भीतर विभाग की ये दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले विभाग ने टोका और खारा के जंगलों 16,000 लीटर लाहन को नष्ट किया था। जानकारी के अनुसार टीम ने अवैध शराब की जब्ती के लिए जंगल में तलाशी अभियान चलाया।टीम…

Read More

नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के धौलाकुआं में निर्माणाधीन आईआईएम सिरमौर परिसर के गेट पर दो दर्जन से अधिक व्यापारियों ने एलएकजुट होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी भी हुई। मामला इतना गरमा गया कि माजरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।प्रदर्शन में शामिल व्यापारियों और वेंडरों में सुमित गुप्ता, सुभाष, अमित गोयल और विशाल कपूर आदि ने बताया आईआईएम के भवन के निर्माण में जुटी कमल आदित्य कंस्ट्रक्शन ने करोड़ों का गोलमाल किया है।उन्होंने बताया कि कंपनी व्यापारियों से 5 करोड़ से अधिक की निर्माण सामग्री लेकर भवन निर्माण में लगा चुकी है, लेकिन पिछले छह महीने से भुगतान…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-  जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता  ने एक प्रैस वार्ता में कहा कि सिरमौर जिला में ड्रग माफिया कांग्रेस के नेताओं की नाक के नीचे फल-फूल रहा है। कांग्रेस के नेताओं के संरक्षण में खनन माफिया काम कर रहा है। बड़े-बड़े प्रभावशाली लोगों ने काला आम के पहाड़ के पहाड़ खोद दिए, कोई पूछने वाला नहीं है क्योंकि कांग्रेस के नेताओं का संरक्षण इन सबको प्राप्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता इस बार के चुनावों में बड़ी ओछी राजनीति पर उतर आए हैं और मुस्लिम समुदाय के लिए नया नारा वोट जेहाद…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-  कालाअंब मार्ग पर देर रात सैनी ढाबे के समीप दो गुटों में मामूली हाथापाई ने बाद में एक बड़ी लड़ाई का रूप ले लिया जिसमे दोनों तरफ से जमकर डंडे बरसे ।  जानकारी के अनुसार एक निजी कम्पनी में काम कर रहे युवको में किसी बात को लेकर बहस हो गई।  बहस इतनी बढ़ गई कि जिसमें युवको ने एक दूसरे पर जमकर डंडे बरसाना शुरू कर दिया।  हालाँकि किसी को भी ज्यादा चोट लगने की खबर नहीं है।  लेकिन यह तमाशा बीच सड़क में चलता रहा जिसकी वीडियो भी सामने आयी है। …

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तथा दिव्यांग मतदाताओं को उनके अपने घरों से ही वोट करने की वैकल्पिक सुविधा प्रदान की गई है। इस सुविधा हेतु पात्र मतदाताओं को फार्म-12 डी भरकर आवेदन करना होगा। इससे वरिष्ठ मतदाता एवं दिव्यांग मतदाताओं को अपने घरों से ही वोट करने का विकल्प मिलेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यह जानकारी प्रदान की है। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को अपने घरों से मतदान करने का विकल्प दिया गया है। इसी प्रकार…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा) अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा ने कहा है कि चुनावी डियुटी में तैनात सभी कर्मचारियों को भारतीय निर्वाचन अयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप अपने संवैधानिक दायित्व का निर्वहन जिम्मेवारी पूर्ण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में वरिष्ठ मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान करने की वैकल्पिक सुविधा प्रदान की गई है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा आज मंगलवार को नाहन में वरिष्ठ मतदाताओं एवं दिव्यांगजनों को घर से वोटिंग करने की प्रक्रिया की देखरेख करने वाले माईक्रो आर्ब्जवर की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। इस…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला मुख्यालय नाहन में बीते दिनों चिट्टे की खेप, नकदी और आभूषणों के साथ गिरफ्तार सम्राट उर्फ वासु के मामले में नाहन पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। आरोपी को सिरमौर पुलिस पंजाब से गिरफ्तार कर सिरमौर लाई है। आरोपी रमनदीप सिंह उर्फ रमन बाजवा (34) निवासी सुरसिंह, तहसील पट्टी, जिला तरणतारण (पंजाब) को पुलिस ने अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उसे 2 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सम्राट उर्फ वासु से गहन पूछताछ के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस…

Read More