Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ): पूरे हिंदुस्तान में आज से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है और सबसे पहले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह जैसे वरिष्ठ नेताओं ने सदस्यता फॉर्म भरे और भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । यह जानकारी देते हुए सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा, भाजपा जिला मिडिया सहप्रभारी प्रताप सिंह रावत और जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणबीर ठाकुर ने बताया कि भाजपा के संविधान के मुताबिक 31 अगस्त को विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्येक…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज) : – सिरमौर रियासत के अंतिम शासक महाराजा राजेंद्र प्रकाश के नाती महाराज उदय प्रकाश की 70वीं जयंती पर शमशेर विला राउंड में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी कड़ी में आज शमशेर विला राउंड में अलग-अलग प्रजाति के 70 पौधे रोपित किए गए। इस मौके पर उनकी पुत्री दिव्यश्री ने बताया कि महाराज उदय प्रकाश की स्मृति में आज शाही महल में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सिरमौर रियासत पर प्रकाश डाला गया। साथ ही उदय प्रकाश की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर के मतदाताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नाहन पुलिस ने चीड़ के 8 पेड़ अवैध रूप से काटने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सितार खान, जाहिद हुसैन, ताज मुहम्मद और जगदीश चंद के रूप में हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में अभी भी अन्वेषण जारी है और आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने शिमला रोड़ परशुराम आई टी आई के पास के जंगल से प्रशासनिक स्वीकृति के बिना पेड़ काटे थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला आयुष विभाग के सौजन्य से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस शिविर में 49 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया, जिसमें मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हीमोग्लोबिन की रक्त जांच की गई। संबंधित बीमारियों का इलाज भी किया गया। नवजोत कौर ने बताया कि आयुर्वेद हमारे अपने देश की चिकित्सा पद्धति है, जो बीमारियों के साथ-साथ व्यक्ति के स्वास्थ्य की भी रक्षा करती है। उन्होंने लोगों को ऋतुओं के अनुसार अपना खान-पान करने और जीवन में योग को अपनाकर बेहतर जीवन शैली बनाने का प्रयास करने की…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- जिला सिरमौर के राजगढ़ में क्षेत्र में खराब मौसम के चलते अचानक आसमानी बिजली गिरने से हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला की लाश का पोस्टमार्टम करवाया गया। हादसे का शिकार बनी महिला की पहचान पदमा देवी पत्नी नरेंद्र सिहं निवासी सनियो,राजगढ के रू प में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सनियो गांव में यहा हादसा सुबह 7:30 बजे के करीब हुआ जब बरिश के बीच अचानक आसमानी बिजली गिरी । इस हादसे में महिला गंभीर रू प से घायल हो गई।…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( एस पी जैरथ)नगर परिषद नाहन की नई पार्किग में इन दिनों गंदगी का आलम पसरा हुआ है। खाली बोतलें और कचरे का ढेर एमसी की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है। स्थानीय निवासी गुलशन शान मोहम्मद, सोनी, आरिफ, निर्भय सिंह कमर, अनीता भारद्वाज आदि ने बताया कि नई पार्किंग में पिछले कई दिनों से कचरा पड़ा हुआ है मगर अभी तक एमसी के सफाई कर्मचारी उसे उठाने नहीं पहुंचे हैं। ने कहा कि शहर में वैसे भी इन दिनों डेंगू फैला हुआ है बावजूद इसके नगर प्रशासन सफाई व्यवस्था बना पाने में नाकाम साबित…

Read More

नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज):- गत दिवस हरिपुरधार स्थित मां भंगायणी मंदिर में हुई सिरमौर जिले की केंद्रीय भाट्ट ब्राह्मण कल्याण समिति की बैठक में हरिपुरधार इकाई का गठन किया गया और चंद्रसेन शर्मा को भाट ब्राह्मण कल्याण समिति  की हरिपुरधार इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया । केंद्रीय समिति के सभी सदस्यों ने सर्व समिति से चंद्रसेन शर्मा को  हरिपुरधार इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया। केंद्रीय कार्यकारिणी ने चंद्रसेन शर्मा को अध्यक्ष मनोनीत करके उन्हें शीघ्र अपनी हरिपुरधार इकाई की कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार भी दिया  और उन्हें शीघ्र अपनी कार्यकारिणी गठित करने का सुझाव भी दिया । बैठक…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों में अब काफी हद तक शिक्षकों की कमी दूर हो जाएगी। दरअसल, सिरमौर को 76 जेबीटी शिक्षक मिले हैं। शिक्षा विभाग ने जिले के विभिन्न स्कूलों में इन शिक्षकों की तैनाती आदेश भी जारी कर दिए हैं। इन शिक्षकों को जिले के दूर-दराज स्थित उन स्कूलों में तैनाती की है, जहां काफी लंबे समय से पद खाली चल रहे थे। कई स्कूल ऐसे भी हैं जहां कोई भी अध्यापक तैनात नहीं था और स्कूल डेपूटेशन पर चल रहे थे। इसके साथ साथ ऐसे भी स्कूल हैं, जहां छात्रों…

Read More