नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के नेशनल हाईवे पर इन दिनों केंद्र सरकार के सड़क, परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय द्वारा ट्रैफिक सर्वे करवाया जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृत यह एजेंसी पूरे देश भर में विभिन्न नए घोषित नेशनल हाईवे, फोरलेन और इंटरमीडिएट हाईवे पर ट्रैफिक का हर वर्ष रैंडम सर्वे करती है। प्रदेश सरकारों की ओर से केंद्र सरकार को जिन राज्य मार्गों को नेशनल हाईवे बनवाने के लिए पत्राचार किया जाता है। उन सड़क मार्गों पर भी यह सर्वे करवाया जा रहा है। सर्वे के दौरान यह भी जांचा जाता है किस…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू बोलते हैं कि सरकार वित्तिए स़कट से नहीं जूझ रही है जबकि असली अर्थों में सरकार का दीवालिया पिट चुका है। यह दावा करते हुए जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने कहा कि सरकार के पास अगस्त माह का वेतन सरकारी कर्मचारियों पहली सितंबर को देने के लिए धनराशि नहीं है और अब वेतन पांच तारीख को देने का फैसला लिया है। इसी तरह पैंशन भोगियों को उनकी पैंशन पहली सितंबर की बजाए 10 सितंबर को देने का फैसला लिया गया है जिस से पैंशन भोगियों को बड़ी परेशानी…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- संस्था नाहन के द्वारा तृत्य सिरमौर उत्सव 2024 का आयोजन नाहन चौगान मैदान में 13 सितंबर 2024 से 22 सितंबर 2024 तक होने जा रहा है। सांस्कृतिक संध्या 18 से 21 तक 4 दिन की रहेगी ।पिछले आयोजन की सफलता को देखते हुए इस साल का आयोजन और भी भव्य करवाया जा रहा हैं। जिसमे हर साल की तरह इस साल भी नृत्य (dance ) , संगीत , मॉडलिंग , बेबी शो , बॉडी बिल्डिंग जैसी प्रतियोगिता होगी । प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 7,8,9 सितंबर को चौगान मैदान के पास ट्रेंड्स…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में अभिभावक शिक्षक संघ की आमसभा आयोजित की गई। इस सभा में सत्र 2024-25 हेतू पीटीए कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्राचार्य डॉ प्रेमराज भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित इस आमसभा में महाविद्यालय के विधार्थियों के हितों संबंधित कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान विधार्थियों की समस्याओं और उनके समाधान पर विशेष ध्यान दिया गया। इस नवीन कार्यकारिणी में कमला चौहान को अध्यक्ष, डॉ गोपाल भारद्वाज को सचिव, महबूब अली को उपाध्यक्ष, शमिना को संयुक्त सचिव, निशा को कोषाध्यक्ष, कुंदन सिंह को मुख्य सलाहकार और प्रो मनोज, डॉ सरिता…
पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज):- विकास खंड पांवटा साहिब के माजरा राजकीय उच्च विद्यालय कानसर में एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत केरल राज्य की संस्कृति को प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों द्वारा नृत्य और नाटक के माध्यम से केरल की संस्कृति को दर्शाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रभारी अनिल शर्मा, एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रभारी नेहा शर्मा, बबीजा शर्मा, कल्पना देवी, ललिता कुमारी, सुरेश कुमार, कमलेश देवी मौजूद थे। विद्यार्थियों ने केरल के पारंपरिक नृत्य और नाटक के माध्यम से केरल की संस्कृति को प्रस्तुत किया, जिसमें केरल के पारंपरिक वेशभूषा, संगीत और नृत्य का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नाहन-रेणुकाजी एमडीआर सड़क मार्ग पर क्रेंची मोड़ पर निजी बस व ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार करीब 6 यात्री घायल हुए है।दोनों वाहनों की तेज रफ्तार ओर तंग मोड़ हादसे का कारण साबित हुआ है। यहां बस व ट्रक की जोरदार टक्कर में बस सवार यात्रियों में अफ़रा तफरी मच गई और देखते ही देखते मार्ग पर भी यातायात प्रभावित हो गया। घायल यात्रियों को यहां से अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया है दूसरी और आमने-सामने जोरदार टक्कर में बस व ट्रक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. अजय पाठक ने बताया कि सिरमौर जिला में एक सितम्बर से 30 सितम्बर तक सातवां राष्ट्रीय पोषण मास आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस पोषाहार अभियान में बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग के साथ ही शिक्षा विभाग मिलजुल कर कार्य करेंगे और पोषाहार के प्रति ग्रामीण स्तर तक जागरूकता लायेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राजकीय उच्च विद्यालय कैंट स्कूल नाहन परिसर में स्थित आंगनबाड़ी प्रांगण में सातवें राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत के अवसर पर प्रदान की। डॉ. अजय पाठक ने कहा कि…
पांवटा साहिब(हिमाचल वार्ता न्यूज) सितंबर (एसपी जैरथ):-८जिला पुलिस ने नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसना शुरू किया है। इसी मुहीम के तहत पुलिस की टीम ने सलीम , पुत्र स्व. घसीटु द्दीन निवासी आठन बाग डा0 हरबर्टपुर , तहसील विकासनगर उत्तराखंड व मोहम्मद जहांगीर अंसारी पुत्र मोहम्मद जउद्दीन अंसारी निवासी गांव जौंदी डा. बाखे बाजार जिला गया बिहार के कब्ज़े से 2.118 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। जिस पर पुलिस थाना माजरा में उपरोक्त दोनो आरोपीगण के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा साहिब अदिति…