नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के आरोपो के बाद गोवा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव दीपक शर्मा के समर्थन में अब सिरमौर जिला फुटबॉल एसोसिएशन सामने आई हैं नाहन में फुटबॉल एसोसिएशन के जिला महासचिव राकेश पाहवा आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में फुटबॉल खिलाड़ी भी मौजूद रहे। फुटबॉल एसोसिएशन का कहना है कि दीपक शर्मा पर लगाए जा रहे हैं सभी आरोप भी बेबुनियाद है और जब तक कोई जांच रिपोर्ट सामने नहीं आती है तब तक उनके खिलाफ कुछ भी कहना और निलंबन की…
Author: Himachal Varta
पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में आज 16वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) का शुभारंभ हुआ। बता दें प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पदम सिंह पंवार प्रधानाचार्य एवं विशिष्ट अतिथि अशोक गोयल चेयरमैन बीबी जीत कौर स्मारक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब के द्वारा किया गया किया गया।यह प्रतियोगिता आज से शुरू होकर 4 अप्रैल 2024 तक चलेगी। इस खेलकूद प्रतियोगिता में पूरे जिले की लगभग 17 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें आईटीआई नाहन, आईटीआई सराहां, आईटीआई बोगधार, आईटीआई शिलाई, आईटीआई कफोटा, आईटीआई माईना, आईटीआई राजगढ़, आईटीआई पांवटा साहिब, गैलेक्सी प्राईवेट आईटीआई,…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब उपमंडल के माजरा क्षेत्र में एक युवक ने जंगल में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 27 वर्षीय शिवम पुत्र पवन कुमार वीपीओ माजरा के रूप में हुई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।जानकारी के अनुसार जंगल गश्त पर जब फॉरेस्ट गार्ड राकेश मेलियों के नजदीक कब्रिस्तान की तरफ जा रहा था तो देखा कि पेड़ पर एक व्यक्ति लटका हुआ है। इसकी सूचना फॉरेस्ट गार्ड ने माजरा पुलिस थाने में दी। माजरा थाने को सूचना मिलने के बाद थाना…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल पावंटा साहिब की फार्मा कंपनी ज़ी लेबोरेटरीज के निहालगढ़ प्लांट के लेखा कार्यालय से ककनरीब 12 लाख की नकदी चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पावंटा साहिब पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के बिजनौर से काबू किया है।पुलिस ने आरोपी से करीब 12 लाख का कैश भी बरामद किया है। आरोपी की पहचान 21 वर्षीय विवेक पुत्र धनीराम के रूप में हुई है। बता दें आरोपी विवेक ज़ी लेबोरेटरीज में ही पहले काम करता था। वह करीब 5 साल से पांवटा साहिब में ही…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमण्डल की पुलिस चौकी पझौता के तहत शनिवार को एक मारुति ऑल्टो कार नंबर एचपी-16ए-1792 ढलेया के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 27 वर्षीय चालक सुशील पुत्र खजान सिंह ग्राम डिब्बर डाकघर देवठी मझगांव तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर व 30 वर्षीय अनिल पुत्र खजान सिंह दिनों भाई सवार थे।जिनमें से चालक सुशील कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अनिल कुमार घायल हुआ, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा निजी गाड़ी से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले जाया गया। सुशील और अनिल कार में डिब्बर से शिलाबाग…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफा मंजूर न करने को गैर कानूनी संवैधानिक बताया है। भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल नाहन में पार्टी चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।डॉ. राजीव वह बिंदल ने कहा कि अपने पद से इस्तीफा देना किसी भी व्यक्ति का संवैधानिक अधिकार है। ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे मंजूर किए जाने चाहिए जो उन्होंने खुद विधानसभा अध्यक्ष को सौंपे है।डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला मुख्यालय नाहन के चिड़ावाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर में खाना बनाते समय सिलेंडर ने आग पकड़ ली। सिलेंडर से आग की लपटे इतनी भयंकर उठ रही थी कि आस-पास के लोगों की सांसें तक थम गई। मकान मालिक ने जान हथेली पर रखकर सिलेंडर को किसी तरह गली तक पहुंचाया। यहां सिलिंडर ने भयंकर रूप धारण कर लिया। सिलेंडर से आग की भयंकर लपटें उठती देखकर आस-पास के घरों में भी खौफ की लहर दौड़ गई। लोगों ने जान हथेली पर रखकर आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के…
राजगढ़ (हिमाचल वार्ता न्यूज):- राजगढ ब्लाॅक की ग्राम पंचायत टिक्कर में नोडल नवयुवक मंडल बड़गला के स्वयंसेवियों ने पारंपरिक जल स़्त्रोेत की सफाई करके एक अनूठी मिसाल कायम की है। युवा मंडल के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने बताया कि आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए नवयुवक मंडल ने समूचे क्षेत्र में प्राचीन जल स्त्रों के सरंक्षण व उनकी सफाई करने का बीड़ा उठाया गया है। जिसके बारे लोगों को भी जल के महत्व और उसके उपयोग बारे जागरूक किया जाएगा। उन्होने बताया कि युवा मंडल के सदस्यों द्वारा प्राचीन बावड़ियों की सफाई के अलावा सिंचाई टैंक, प्राथमिक पाठशाला बडगला, आंगनबाड़ी…