Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत सिरमौर जिला में  ”स्वच्छता ही सेवा“ अभियान 14 सितम्बर से 02 अक्तूबर, 2024 तक चलाया जाएगा जिसका विषय स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता रखा गया है। यह जानकारी देते हुए खण्ड़ विकास अधिकारी नाहन परमजीत ठाकुर ने आज बीडीओ कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का शुभारम्भ स्थानीय विधायक द्वारा 14 सितम्बर को हरी झण्ड़ी दिखाकर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस जिला स्तरीय समारोह के शुभारंभ के दौरान सभी विभाग स्वच्छता ही सेवा-2024 के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को व्यक्त करने में…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- सिरमौर जिले की 30 वर्षीय महिला, निशा देवी, की रंगड़ों के काटने से मौत हो गई है। निशा देवी ने आईजीएमसी शिमला में उपचार के दौरान रविवार शाम को अंतिम सांस ली। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। मवेशी चराने गई थी महिला, अचानक हुआ हमला जानकारी के अनुसार, निशा देवी, पत्नी जगमोहन, निवासी चाढ़ना, पिछले शनिवार को अपने मवेशी चराने जंगल गई थी। उसी दौरान अचानक रंगड़ों (अड़गल) ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने तुरंत निशा को…

Read More

पांवटा साहिब  (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर का गिरिपार इलाका आज भी अपनी पारंपरिक सांस्कृतिक धरोहरों को संजोये हुए है। यह बात शिलाई विकासखंड की ग्राम पंचायत कोटा पाब के क्याणा में आयोजित पंचमी पर्व के अवसर पर जिला कांग्रेस महासचिव महेश कोहली ने कही। महेश कोहली ने कहा कि जिला सिरमौर का गिरिपार का इलाका अपनी समृद्ध संस्कृति के लिए पहचाना जाता है। उन्होंने क्षेत्र की युवाओं से आवाहन किया कि वह अपनी पारंपरिक समृद्ध संस्कृति को संजो कर रखें। मेले और त्योहार हमारी पहाड़ी संस्कृति के परिचायक है। महेश कोहली ने कहा कि जिला सिरमौर के गिरिपार इलाके…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला इंस्पेक्शन कमेटी सिरमौर द्वारा आदर्श बाल निकेतन आश्रम नाल पच्छाद का निरीक्षण किया गया। जहां पर रह रहे सभी बच्चों के रहन सहन , जरूरतों और स्वास्थ्य की  भी जांच की गई l तत्पश्चात आईसीडीएस विभाग से ज़िला कार्यक्रम अधिकारी व ज़िला बाल संरक्षण अधिकारी सिरमौर के द्वारा राजकीय उच्च विद्यालय मलगन पच्छाद सिरमौर में बाल संरक्षण और बाल न्याय अधिनियम 2012, बाल अधिकार की सुरक्षा के प्रति एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया l शिविर का मुख्य उद्देश्य  बच्चों को सभी प्रकार के बाल अधिकारों से जागरूक  करवाना था l शिविर…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- हर वर्ष की भांति गणपति उत्सव मनाया जा रहा है। नाहन के हिंदू आश्रम में स्थापित की गई भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन से पहले यहां भजन संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है। यहां आयोजित भजन संध्या में भारी संख्या में लोग भगवान गणेश का गुणगान करने पहुंच रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल भी यहां शीश नवाने पहुंचे और परिवार सहित भजन संध्या में भाग लिया। मीडिया को जानकारी देते हुए नवयुवक मंडल नाहन के अध्यक्ष अमिल अग्रवाल ने बताया कि हिंदू आश्रम नाहन में गणपति महाराज की मूर्ति स्थापित…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- नाहन नगर परिषद की सड़कों, की हालत बद से बदतरनाहन नगर परिषद शहर की सड़कों की दशा सुधारने में पूरी तरह से विफल हो चुकी है। नगर परिषद के अंतर्गत अधिकतर गलियों के संपर्क मार्गो पर गड्ढों की भरमार है।सड़कों और गलियों के गड्ढे दुर्घटनाओं का पर्याय बन गए हैं। नगर परिषद की पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय रेखा तोमर के घर के सामने से गुजरने वाला फ़ाउंड्री मार्ग बद से भी बदतर हालत से गुजर रहा है। इस गली की सड़क पर कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। बावजूद इसके नाहन नगर परिषद इस सड़क को…

Read More

नाहन-( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर के सराहां में 15 से 17 सितम्बर, 2024 तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला में  सांस्कृतिक संध्याओं हेतु कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा। यह जानकारी कार्यकारी उप मंडलाधिकारी पच्छाद एवं सदस्य सचिव प्रवीण कुमार ने देते हुए बताया कि ऑडिशन में सिरमौर सहित अन्य जिलों से श्रेणी ’सी’ व ’डी’ के कलाकार चयनित किए जाएंगे जिसके लिए ऑडिशन 11 सितम्बर, 2024 बुधवार को उप-मण्डल अधिकारी (ना०) पच्छाद के कार्यालय सभागार में दोपहर 12ः30 से लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि  इच्छुक कलाकार अपने आवेदन दिनांक 10 सितंबर, 2024…

Read More

नाहन-( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज एसआईएस  ¼security and intelligence service½  इंड़िया लिमिटिड़, शहतलाई बिलासपुर द्वारा सिक्योरटी गार्ड के 100 पदों को भरा जाना है, जिसके लिए जिला सिरमौर में भर्ती शिविरों को आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 11 सितंबर, उप रोजगार कार्यालय, पांवटा साहिब में 12 सितंबर व उप रोजगार कार्यालय, राजगढ़ में 13 सितंबर, 2024 को कैंपस इंटरव्यू लिए जाएगें। इन पदों के लिए आयु सीमा 19 से 40 वर्ष, तथा शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं व स्नातक…

Read More