Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नाहन में उपवास रखकर अपना रोष जाहिर किया है । आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है देश हित की बात करने वाले नेताओं एवं अब तो मुख्यमंत्री तक को जेल में डाला जा रहा है।मीडिया से रूबरू हुए आम आदमी पार्टी के नेता नाथूराम चौहान ने कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार में सम्मिलित है। भाजपा को करोड़ों का चंदा दे रहे हैं वह आज खुलेआम घूम रहे हैं लेकिन जो नेता…

Read More

श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर जिला के हरिपुरधार में मां भंगायनी मेला इस वर्ष भी 03 मई से 05 मई  तक बड़े हर्शोल्लास से मनाया जाएगा। यह निर्णय आज हरिपुरधार में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में लिया गया। इस मेले के दौरान गत वर्षो की भांति प्रदेश के जाने-माने लोक कलाकारों को सांस्कृतिक कार्यक्रमो में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा और साथ में वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। खेल प्रतियोगिताओं में हिमाचल के अतिरिक्त पड़ोसी राज्यों से भी खिलाड़ियों को आमंत्रित किया जाएगा।मेला कमेटी के महासचिव बलवीर ठाकुर ने बताया…

Read More

पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- उप मंडल पांवटा साहिब के सहायक निर्वाचन अधिकारी गुंजित सिंह चीमा के निर्देशन में निर्वाचन स्वीप टीम ने बढ़ाना पंचायत के मतदाताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए जागरूक किया। जागरूकता कार्यक्रम को जोगिंदर शर्मा ने मतदान पर स्वरचित कविता ,”चुनाव में मतदान मतदान करों,देश का नवनिर्माण करो”, सुनाकर किया। उन्होंने स्वीप कार्यक्रम के उद्देश्य को विस्तार से समझाया। खंड समन्वयक रुखसाना ने संविधान द्वारा प्रदत्त मताधिकार के  महत्व पर प्रकाश डाला। पांवटा साहिब निर्वाचन स्वीप कार्यक्रम के नोडल ऑफिसर धनवीर चौहान ने व्यवस्थित मतदान के लिए मतदाताओं को शिक्षित…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- भारतीय प्रबंधन संस्थान सिरमौर का आठवाँ दीक्षांत समारोह धौलाकुआं स्थित स्थायी परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पुष्प कुमार जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। संचालक मंडल के अध्यक्ष अजय एस. श्रीराम ने समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर अजय ने संस्थान की कई उपलब्धियों को सूचीबद्ध करते हुए कहा कि यह उल्लेखनीय है कि दीक्षांत समारोह पहली बार स्थायी परिसर में आयोजित किया जा रहा है जो जल्द ही देश के सबसे सुरम्य एवं सस्टेनेबल परिसरों में से एक…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) सिरमौर जिला में डाईस पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों को चुनावी डियुटी लगाने हेतु आज शनिवार को  नाहन के बचत भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न बोर्ड, निगम के अलावा बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र ठाकुर ने इस अवसर पर बताया कि ‘‘डिस्ट्रिक्ट इन्फोरमेशन सिस्टम फॉर इलैक्शन’’ (डाईस) वैब एप्लीकेशन कर्मचारियों का डाटा डालना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि डाईस वैब एप्लीकेशन में अपलोड डाटा के आधार पर ही कर्मचारियों की निर्वाचन सम्बन्धी डियुटियां लगाई जायेंगी।उन्होंने कहा कि इससे पूर्व, जिला…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस तन्मयता से कार्य कर रही है। प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश के इंटर स्टेट नाकों पर नियमित रूप से पेट्रोलिंग की जा रही है , ताकि किसी भी प्रकार की शांति भंग न हो। यह बात जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश पुलिस के महानिदेशक संजय कुंडू ने कही। संजय कुंडू ने कहा कि प्रदेश पुलिस द्वारा इंटर स्टेट नाकों पर नियमित रूप से पेट्रोलिंग की जा रही है। साथ ही पड़ोसी राज्यों के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी…

Read More

 शिलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल शिलाई में पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति से देसी शराब की 57 पेटियां बरामद की है। आरोपी की पहचान कुंदन सिंह निवासी गांव सौलह, कांडो-दुगाना तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना शिलाई की टीम को गुप्त सूचना मिली कि कफोटा गांव में एक व्यक्ति किराए के कमरे में अवैध शराब का धंधा करता है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने आरोपी के कमरे में दबिश दी।इस दौरान वहां से देसी शराब की 57 पेटियां (684 बोतलें) बरामद हुई।…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रिकरण अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (ना) शिलाई सुरेन्द्र मोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि शिलाई-59 विधानसभा क्षेत्र की शखौली व कठवार पंचायतो में आज स्वीप कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए।उन्होंने बताया कि शिलाई  में गठित उपमंडल स्तरीय स्वीप टीम ने शखौली व कठवार पंचायतो मे आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए जागरूक किया। उपमण्डल शिलाई की स्वीप जागरूकता टीमों के द्वारा पंचायतो मे मतदाता शपथ, कहानियों, नुक्कड़ नाटक व हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया…

Read More