शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)शिमला के पुराने बस अड्डे पर एक दर्दनाक हादसे में एचआरटीसी की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ। बस के चालक ने कोहराम मचाते हुए एक अन्य बस और टैक्सी स्टैंड में खड़ी एक बाइक और कार को टक्कर मारी। हादसे के अंजाम देने के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी बस चालक प्रवीण कुमार निवासी सरकाघाट को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ सदर पुलिस थाना शिमला में मुकदमा दर्ज हुआ है। बेकाबू…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- भाजपा सांसद व शिमला संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने सिरमौर जिला में आज अपने प्रचार की शुरुआत रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से की। सुरेश कश्यप सबसे पहले रेणुका विधानसभा क्षेत्र के लाना चेता पहुंचे और यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रचार की कमान संभाली।सुरेश कश्यप 3 दिवसीय सिरमौर जिला के दौरे पर पहुंचे हुए हैं और यहां पर वह अपनी इस दौरे के दौरान जिला के विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे।उन्होंने कहा कि यह चुनाव देशहित का चुनाव है और लक्ष्य नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है…
राजगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के राजगढ़ का प्रसिद्व एवं पारंपरिक तीन दिवसीय जिला स्तरीय श्री शिरगुल देवता बैशाखी मेले का शुभारंभ 13 अप्रैल को 9 बजे श्री शिरगुल देवता की पूजा अर्चना के साथ किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष श्री शिरगुल देवता मेला कमेटी एवं एसडीएम राजगढ़ राज कुमार ठाकुर ने बताया कि मेले का विधिवत् शुभारंभ उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा करेंगे। वह प्रातः 9ः30 बजे शिरगुल देवता की पालकी की शोभायात्रा में भाग लेंगे। शोभायात्रा पारंपरिक वाद्य यन्त्रों के साथ मंदिर से राजगढ़ बाजार होते हुए बस अड्डा, खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय व नागरिक…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल प्रदेश में देश की 18 वी. संसद के लिए सातवें चरण में होने वाले चार लोकसभा सीटों के लिए 1 जून को प्रस्तावित चुनाव के लिए निर्वाचन विभाग तैयारियों में लगा हैं। इसी के तहत जिला सिरमौर के 589 पोलिंग बूथों में से 295 पर इस बार वेबकास्टिंग की जाएगी। जिला के 58 क्रिटिकल पोलिंग बूथों पर माइक्रो ऑब्जर्वर भी मौजूद रहेंगे। 55-पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के 124 पोलिंग बूथों में से 62 पोलिंग बूथ पर वेबकास्टिंग होगी। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र का एक पोलिंग बूथ शैडो एरिया जोन में आता है। यहां तीन माइक्रो ऑब्जर्वर भी…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पुलिस थाना श्री रेणुका जी की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान अफीम के 153 पौधे बरामद किए है। आरोपी की पहचान नईया राम निवासी गांव लठियाणा, जामूकोटी तहसील ददाहु, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूत्रों से सुचना प्राप्त हुई कि नईया राम ने अपने खेतों में अफीम की खेती कर रखी है।सूचना के अधार पर पुलिस थाना रेणुका जी की पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल सादना घाट पंचायत के चांडोग गांव की 24 वर्षीय ममता देवी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ममता देवी का पति पीने के पानी की पाइप जोड़ने चश्मे के पास गया था।ममता की सास रसोई घर में कार्य कर रही थी। तो अकेलेपन का फायदा उठाकर ममता देवी ने घर के भीतर पंखे की कुंडी में फंदा लगा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। ममता का पति जब पानी जोड़कर वापस आया, तो उसने अपनी माता से पूछा की ममता…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)पांवटा साहिब के सहायक आयुक्त राज्य एवं आबकारी विभाग मनोज घारू और और अशी शर्मा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी जिसमें शशिकांत एसटीओ सनी वर्मा और प्रेम नेगी एएसटीओ एवं एक्साइज चपड़ासी रामपाल शामिल थे। पांवटा क्षेत्र में टोका खारा वन क्षेत्र में अवैध शराब/लाहन की जब्ती के लिए तलाशी अभियान चलाया गया घने जंगल में 6 कि.मी.की दूरी तय करने के बाद टीम ने कुल दो अलग-अलग स्थानों पर लगभग 16000 लिटर लाहन का पता लगाया व टीम ने मौके पर लाहन की और भट्टियों को नष्ट किया मौके पर किसी…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- शक संवत 2081 के आगमन और चैत्र नवरात्रे के अवसर पर गुरूकुल के नाम से प्रसिद्ध राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागू में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया । जिसमें स्कूल के सभी बच्चों, अध्यापकों और अभिभावकों ने भाग लिया । इस मौके पर आचार्य विवेक चैतन्य ने उपस्थित लोगों और स्कूली बच्चों के ज्ञानवर्धन के लिए संस्कार निर्माण और आध्यात्मिकता पर प्रकाश डाला । बता दें कि फागू में रियासतकाल के दौरान गुरूकुल नाम से विद्यालय संचालित किया जाता रहा है जिसमें क्षेत्र की अनेक महान हस्तियों ने शिक्षा ग्रहण करके…