नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल सादना घाट पंचायत के चांडोग गांव की 24 वर्षीय ममता देवी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ममता देवी का पति पीने के पानी की पाइप जोड़ने चश्मे के पास गया था।ममता की सास रसोई घर में कार्य कर रही थी। तो अकेलेपन का फायदा उठाकर ममता देवी ने घर के भीतर पंखे की कुंडी में फंदा लगा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। ममता का पति जब पानी जोड़कर वापस आया, तो उसने अपनी माता से पूछा की ममता…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)पांवटा साहिब के सहायक आयुक्त राज्य एवं आबकारी विभाग मनोज घारू और और अशी शर्मा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी जिसमें शशिकांत एसटीओ सनी वर्मा और प्रेम नेगी एएसटीओ एवं एक्साइज चपड़ासी रामपाल शामिल थे। पांवटा क्षेत्र में टोका खारा वन क्षेत्र में अवैध शराब/लाहन की जब्ती के लिए तलाशी अभियान चलाया गया घने जंगल में 6 कि.मी.की दूरी तय करने के बाद टीम ने कुल दो अलग-अलग स्थानों पर लगभग 16000 लिटर लाहन का पता लगाया व टीम ने मौके पर लाहन की और भट्टियों को नष्ट किया मौके पर किसी…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- शक संवत 2081 के आगमन और चैत्र नवरात्रे के अवसर पर गुरूकुल के नाम से प्रसिद्ध राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागू में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया । जिसमें स्कूल के सभी बच्चों, अध्यापकों और अभिभावकों ने भाग लिया । इस मौके पर आचार्य विवेक चैतन्य ने उपस्थित लोगों और स्कूली बच्चों के ज्ञानवर्धन के लिए संस्कार निर्माण और आध्यात्मिकता पर प्रकाश डाला । बता दें कि फागू में रियासतकाल के दौरान गुरूकुल नाम से विद्यालय संचालित किया जाता रहा है जिसमें क्षेत्र की अनेक महान हस्तियों ने शिक्षा ग्रहण करके…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर सुमित ने नारग शिक्षा खंड के तहत राजकीय उच्च पाठशाला मलूटी का औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त ने इस अवसर पर विद्यालय के रिकॉर्ड की जांच की। उन्होंने विद्यालय में चल रहे मिड डे मील योजना के तहत बच्चों को दिए जा रहे भोजन की भी जानकारी हासिल की। *शिक्षक विधार्थियो को दें गुणत्माक शिक्षा* उपायुक्त सिरमौर ने इस अवसर पर कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षा के साथ-साथ विधार्थियो को खेलकूद तथा अन्य गतिविधियों जैसे स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण जैसे…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा ब्लॉक के निहालगढ़ गांव में एक घर के बाहर गोली चलने की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौके का जायजा ले लिया है तथा गोली चलाने वाले आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।उधर पुलिस को सौंपी शिकायत में साहिल पुत्र संजय ठाकुर निवासी निहालगढ ने बताया कि बुद्धवार को वो अपने घर पर मौजुद था। इसी दौरान गुरविन्द्र, ईन्द्रजीत, मुकेश और नरेश निवासी रामपुर व खलिक निवासी कुन्जा मतरालियों गेट के नजदीक आए और गुरविन्द्र व इन्द्रजीत ने जान से मारने के…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- आज नाहन में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद उल फितर का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया। आज सुबह सभी ने एकत्रित हो कर सामुहिक रूप में नवाज अदा की और उस के बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- नाहन स्थित शक्तिपीठ कालीस्थान मंदिर में चैत्र के नवरात्र पर माता के दर्शन के लिए भक्तो की भीड़ प्रति दिन उमड़ रही हैं। माता के दर्शन के लिए भक्तो ने लंबी कतारों में खड़े होकर माता के दर्शन कर रहे हैं।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर साइंस ने बीसीए बैच 2021-24 के लिए विदाई समारोह “सायोनारा 2024” का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत ढोल के साथ वरिष्ठ छात्रों के स्वागत और दीप प्रज्जवलन के साथ की गई। इसके बाद विभागाध्यक्ष का संबोधन हुआ। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया। फिर जूनियर छात्रों ने नृत्य की प्रस्तुति दी।इससे छात्रों ने मंत्रमुग्ध कर देने वाला माहौल बना दिया। साथ ही वरिष्ठजनों व शिक्षकों द्वारा खेले गए विभिन्न खेलों से वातावरण हर्षोल्लास से भर गया। सभी सीनियर विद्यार्थियों ने मनमोहक रैंप वॉक और सवालों…