नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सिरमौर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नाहन मंडल द्वारा आयोजित भीमराव अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। देश के संविधान निर्माता डा भीमराव आंबेडकर की 133वीं जयंती रविवार को पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। बिंदल ने आंबेडकर जी का स्मरण करते हुए कहा की केंद्र ने मोदी सरकार में वंचितों की सेवा सर्वोपरि है और इसी दृष्टि से छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले 58% छात्र एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग से है। इससे समस्त समाज को शिक्षित बनाने के संकल्प पर अद्भुत काम जुआ है। पीएम…
Author: Himachal Varta
दिल्ली ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( एसपी जैरथ)भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए अपना संकल्प पत्र ‘मोदी की गारंटी 2024’ को जारी किया और देश में गरीब कल्याण योजनाओं एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के रोडमैप को विस्तारभारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए रविवार को अपना संकल्प पत्र ‘मोदी की गारंटी 2024’ को जारी किया और देश में गरीब कल्याण योजनाओं एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के रोडमैप को विस्तार दिया गया है। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय के विस्तारित भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा अध्यक्ष…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- शिरगुल देवता बैशाखी मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से समा बांधा और लोगों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान लोक कलाकार सुजाता मजूमदार, गगन, डॉ0 मदन झाल्टा तथा हनी नेगी ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों ने भी श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया।गत सांय राजगढ़ के नैहरू मैदान में आयोजित प्रथम सांस्कृतिक संध्या में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल. आर. वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर योगेश रोल्टा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।एल.…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि प्रदेश की जनता झूठी गारंटी देने वाले नेताओं को लोकसभा चुनाव में वोट की चोट से करारा जवाब देगी। रावत ने बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने प्रदेश की जनता से कहा था कि यदि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो हम प्रदेश के सभी बेरोजगार युवाओं को प्रति वर्ष एक लाख सरकारी नौकरियां देंगे और पाच वर्ष में पाच लाख सरकारी नौकरियां देंगे और 18 वर्ष…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) : – अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आज नाहन में बाबा साहब अम्बेडकर के देश की महिलाओं और मजदूर वर्ग के लिए किये गये योगदान पर आशीष कुमार द्वारा लिखित *अम्बेडकर महिला और मजदूर वर्ग* नामक संक्षिप्त पुस्तिका का विमोचन नाहन शहर के पूर्व शिक्षाविद और पूर्व प्रधानाचार्य प्रोफेसर अमर सिंह के दवारा किया गया। पुस्तिका के लेखक आशीष कुमार ने बताया की ये पुस्तक कोई भारी भरकम किताब नहीं है। ये किताब अलग अलग पुस्तकों के अध्ययन के बाद बाबा साहब के देश की शोषित वर्ग जिसमे महिला भी महत्वपूर्ण है…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर जिला के राजगढ़ का सुप्रसिद्ध एवं पारंपरिक तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैशाखी मेले का शुभारंभ आज उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने श्री शिरगुल देवता महाराज का विधिवत पूजा अर्चना से किया। उसके उपरांत उपायुक्त ने शिरगुल महाराज की पालकी के साथ शोभा यात्रा में भाग लिया।शोभायात्रा पारंपरिक वाद्य यन्त्रों के साथ शिरगुल देवता मन्दिर से बस अड्डा, खंड विकास अधिकारी कार्यालय व नागरिक अस्पताल राजगढ़ के साथ होते हुए मेला ग्राउंड तक निकाली गई। जिसमें स्कूली बच्चों, एन.सी.सी., श्रद्धालु और भारी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। उपायुक्त सुमित खिमटा ने तीन दिवसीय बैशाखी मेले…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- एतिहासिक शहर नाहन में भगवान श्री जगन्नाथ की 16वीं भव्य रथ यात्रा 7 जुलाई में निकाली जाएगी। इससे पूर्व के आयोजन को लेकर भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मंडल ने कार्यक्रम का शेड्यूल जारी कर दिया है। 15 अप्रैल से प्रभात फेरी शुरू हो जाएगी। साथ ही लड्डू गोपाल जी का श्रद्धालुओं के घरों में भव्य अनुष्ठान भी किया जाएगा। ये कार्यक्रम 30 जून तक चलेंगे।28 जून से 4 जुलाई तक भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर के बड़े हॉल में श्रीमद् भागवत पुराण कथा का आयोजन होगा। ये कथा रोजाना शाम 3ः00 से 7ः00…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला के पांवटा साहिब क्षेत्र के निहालगढ़ गोलीबारी की वारदात से पूरे जिले में दहशत का माहौल हो गया है और कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अपराधिक मामले चरम सीमा तक पहुंच गए हैं। जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने यहां एक बयान जारी कर बताया कि जब से प्रदेश में कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है राजधानी समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सरेआम निरीह हत्याएं और गोलीबारी की घटनाएं होने से दहशत फैल रही है। देवभूमि के नाम से विख्यात शांतिप्रिय राज्य हिमाचल में इस प्रकार की घटनाएं बहुत चिंता…