Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज यहां प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए बताया कि आगामी 29 सितम्बर को श्रम एवं रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग द्वारा सिरमौर जिला की तहसील कमरऊ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ श्रम रोजगार एवं विदेशी नियोजन तथा उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मेले का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए किया जा रहा है।  उन्होने बताया कि रोजगार मेला प्रातः 9ः00 बजे से आरंभ होगा…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सिरमौर जिला में शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान रखने वाले अरिहंत इंटरनेशनल ने राज्य स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ना प्रारम्भ कर दिया है। विद्यालय के प्रतिभागियों ने मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता के पेचक सिलट चैंपियनशिप में भाग लिया तथा अपने -अपने आयु वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके विद्यालय को राज्य स्तर पर अलग पहचान दिलाई। अलीशा अंसारी, धैर्य राणा, और समरवीर सिंह ने पेचक सिलट की टेंडिंग फाइट में अपने अपने आयु और भार वर्गों में गोल्ड मेडल जीत कर जिला व विद्यालय का नाम ऊंचा किया। अलीज़ा अंसारी, व अलीना अंसारी ने फाइट में…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में यातायात नियमों की जमकर अवेला हो रही है। कालाअंब थाना के अंतर्गत पूरा औद्योगिक क्षेत्र अव्यवस्था के चलते जहां जाम के शिकंजे में जकड़ा हुआ है वहीं यातायात नियमों की भी जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। दुपहिया वाहनों चालकों के सर से जहां अधिकतर हेलमेट गायब है तो वहीं दोपहिया चलते वाहन पर मोबाइल का इस्तेमाल भी अव्यवस्था की पुष्टि करता है।हालांकि काला अंब में रोड सेफ्टी क्लब कई बार जागरूकता शिविर भी लगा चुका है बावजूद इसके दुपहिया वाहन चालक बाज नहीं आ रहे हैं।…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण समिति की बैठक आज बाला सुंदरी गौशाला नाहन में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर. वर्मा ने की। उन्होंने बाला सुंदरी गौशाला में बने तीनों शेड का भ्रमण किया। उन्होंने गोमूत्र अर्क बनाने की मशीन की कार्यप्रणाली का जायजा लिया तथा बाला सुंदरी गौशाला में पल रहे लगभग 102 गोधन रखरखाव संबंधी व्यवस्था की जांच की व वहां पर चल रहे कार्यों के प्रति समिति के समस्त सदस्यों का उत्साह वर्धन किया। बैठक के दौरान उपाध्यक्ष एसपीसीए नाहन डॉ. नीरू शबनम ने गौशाला में चल रही…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)- उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में पुलिस विभाग द्वारा मादक पदार्थो की रोकथाम के लिए बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने मादक पदार्थो जैसे भांग व अफीम की अवैध खेती की निगरानी तथा इसकी सूचना देने के लिए सभी खण्ड़ विकास अधिकारियों, पंचायती राज विभाग के प्रतिनिधियों को अपनी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भांग व अफीम की अवैध खेती की सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने बच्चों में बढ़ रहे नशे की रोकथाम एवं उस पर अंकुश लगाने के लिए शिक्षा…

Read More

श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा क्षेत्र की तहसील ददाहू में 90 लाख रुपये से निर्मित ग्राम पंचायत कोटि धीमान की हरिजन बस्ती भारसरथ रहिया खाला और कियार के लिए उठाऊ जल आपूर्ति योजना और ग्राम पंचायत ददाहू के लिए 1 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से तैयार उठाऊ जल आपूर्ति योजना के संवर्धन एवं सुधार कार्य का शुभारंभ किया। हिमाचल प्रदेश विधान सभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री व विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने श्री…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमटा का औचक निरीक्षक किया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल के शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा मीड डे मील कर्मचारी से बातचीत की। उन्होंने स्कूल के बुनियादी ढ़ांचे का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य को अनुपस्थित रहने वाले अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगने को भी कहा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है और एक अनुभवी शिक्षक ही स्कूली बच्चों में अध्ययन को लेकर आ रही कमी को परख सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को छात्रों में आने वाली शिक्षा के बुनियादी सिद्धांतों के अध्ययन की कमी के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। उन्होंने सभी उप-मण्डलाधिकारियों को हर महीने शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के कमरों, मध्यान्ह भोजनालय तथा स्कूल की सड़क इत्यादि के रखरखाव व मुरम्मत के लिए फंड उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया।                                                                              …

Read More

पांवटा साहिब  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- बाजार से तहसील कार्यालय , पीडब्ल्यूडी विभाग व अन्य कई विभागों को जोड़ते वाली शिलाई गांव तक बनी पीडब्ल्यूडी सड़क पर बरसाती पानी से सड़क किनारे लगे कटाव के मलबे से सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां तक दब जाती है। आलम यह है कि अधिकांश जगहों पर भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। कही पर भूस्खलन से निजी जमीनों सहित सड़क किनारे मलबे के ढेर लग जाते है, युवा संघर्ष समिति शिलाई के सदस्यों द्वारा सड़क किनारे पौधरोपण किया , ताकि भूमि कटाव को रोका जा सके। युवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष अक्षय तोमर ने…

Read More