Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पुलिस थाना कालाअंब की टीम ने गश्त के दौरान कालाअंब चौक पर हरियाणा निवासी एक व्यक्ति के कब्जे से 2.19 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के  तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिले के  एसपी रमन मीणा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सुशील कुमार उर्फ  सिल्ला, निवासी गदौली तहसील नारायणगढ, जिला अम्बाला हरियाणा के कब्जे से 2.19 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कालाअंंब थाना में मामला दर्ज किया गया है। मामले में जांच जारी है। एसपी ने बताया कि…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- आईटीआई नाहन में चल रही 33वी राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता पुरुष वर्ग के तीसरे दिन कबड्डी के फाइनल मैच में सोलन ने मंडी को हराया इसके बाद वॉलीबॉल के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में चंबा ने बिलासपुर को हराया वही खो-खो के पहले मैच में सिरमौर ने हमीरपुर को हराया खो-खो के दूसरे मुकाबले में चंबा ने किन्नौर को हराया इसी प्रकार वॉलीबॉल में चंबा ने ऊना को हराकर फाइनल में प्रवेश किया वॉलीबॉल में ही मंडी ने सोलन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया आईटीआई नाहन के प्रधानाचार्य श्री अशरफ अली जी ने बताया कि…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर पुलिस द्वारा उदघोषित अपराधियों की धर पकड़ के विशेष अभियान के तहत गठित सेल ने देहरादून से एक उदघोषित अपराधी मोहम्मद हारून, निवासी गांव डेरा सराय, तहसील सम्भल,जिला मुरादाबाद,उत्तर प्रदेश को दबोच लिया है।जिले के एसपी रमन मीणा ने बताया कि दबोचा गया अपराधी  पुलिस थाना पांवटा साहिब के अभियोग संख्या 144,2012, निम्नधारा 429, 34 भारतीय दंड सहिंता तथा पशु क्रुरूरता अधिनियम की धारा 8, 11 में वांछित उदघोषित अपराधी है।  एसपी ने बताया कि इस वर्ष 04 उदघोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है  

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला में ग्रीष्म ऋतु के आगमन के साथ ही अग्निशमन विभाग, नाहन द्वारा अग्निशमन जागरूकता सप्ताह (14-20 अप्रैल) मनाया जा रहा है ताकि जिला के स्थानीय जनता एवं उद्योगों व कार्यालयों में आगजनी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।इसी के मध्य नजर आज 19 अप्रैल 2024 को जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के जोहड़ों स्थित मेसर्स राघव इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, काला अंब के समस्त स्टाफ एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष पर जागरूकता अभियान एवं आगजनी की घटनाओं से बचने हेतु मोक अभ्यास के माध्यम से अग्निशमन विभाग, दमकल चौकी काला…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-  शहर के नया बाजार क्षेत्र से लाखों रूपए की ऑन लाइन ठगी के मामले में पुलिस ने साइबर गैंग का एक और शातिर को दबोच लिया है। जिले के एसपी रमन मीणा ने बताया कि शहर में हुई लाखों की ठगी के मामले में  पुलिस थाना सदर‌ नाहन में 2 अप्रैल को मामला दर्ज किया गया था।एसपी ने बताया कि मामले में गठित एसआईटी ने बीते दिन उक्त मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी मुन्ना सक्सेना, निवासी देउचेरा, तहसील आमला, जिलाबरेली, उत्तर प्रदेश को बरेली से दबोचने में सफलता प्राप्त की है। मीणा…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज) : – पांवटा साहिब के वार्ड नंबर-3 में एक खेत में आग लगने से 10 बीघा खेत में गेहूं की फसल राख हो गई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया।जानकारी के अनुसार गुरजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर-3, बद्रीपुर ने के खेत में वीरवार दोपहर को अचानक आग भड़क गई। खेत में आग लपटें देख कर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे व आग बुझाने में जुट गए। लोगों ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक 10 बीघा खेत में गेहूं की फसल राख हो गई थी।बताया जा रहा…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के लोगों में ईमानदारी जिंदा है। इस बात का सबूत यहां के लोग कई बार दे चुके हैं। ताजा मामले में रुखड़ी गांव के लोगों ने एक महिला के पैसों से भरे पर्स को लौटाकर अपनी ईमानदारी का परिचय दिया है।दरअसल, विक्रमबाग की महिला मंजू देवी का पर्स नाहन के समीप दो सड़का के पास कहीं खो गया था। पर्स में 10,000 रूपये की नकदी के साथ एक मोबाइल और आधार कार्ड जैसे कई दस्तावेज भी थे। महिला को अपना पर्स खोने का पता तब चला जब वह घर के पास पहुंचीं।इसके…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल  प्रदेश भर में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हो सकता है। इसका असर लाहुल-स्पीति, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा और मंडी में ज्यादा देखने को मिलेगा। इन पांच जिलों में आगामी दिनों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी 72 घंटे के लिए यलो अलर्ट बताया है। इस दौरान अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्के हिमपात की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में गर्जन के साथ छींटे पड़ सकते हैं।तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। साथ ही कुछेक जगहों पर ओलावृष्टि होने की…

Read More