नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- भाजपा सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अंतरराष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी का राजनेतिकरण करना बंद करें क्योंकि यह मेला धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है इसलिए इस मेले का राजनेतिकरण नहीं होना चाहिए। रावत ने बताया कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार होती है तो रेणुका विकास बोर्ड का अध्यक्ष उपायुक्त सिरमौर होता है और जब प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो रेणुका विकास बोर्ड की सारी परंपरा तोड़कर रेणुका के…
Author: Himachal Varta
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सिविल पेंशनर्स एंड सोशल, वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू ने शास्त्रीनगर से उपायुक्त कार्यालय कुल्लू तक रोष रैली निकाली। उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। इस मौके धरने-प्रदर्शन में बंजार के प्रधान प्रीतम शर्मा, भुंतर के एसके कतना, कुल्लू के प्रधान जय बिहारी लाल भारद्वाज, नग्गर के ओम प्रकाश शास्त्री, बीर सिंह बोध, गिरधारी लाल डोगरा, राम लाल शर्मा, आरपी शर्मा, मेहर चंद ठाकुर, गुरजीत सिंह, खुशाल नेगी, योग राज शर्मा, रामदेव ठाकुर, रामनाथ प्रधान लाहुल-स्पीति, रसेस राम ठाकुर सहित काफी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे। ये हैं पेंशनरों की…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला शिमला में पशुओं के प्रति क्रूरता की रोकथाम के लिए सोसायटी के पुनर्गठन को लेकर उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई। इस सोसायटी का संचालन अब प्रबंधन समिति द्वारा किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि शिमला में आजादी से पूर्व ही वर्ष 1933 में दि शिमला सोसायटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रूएल्टी टू एनिमल के नाम से पंजीकृत थी। फिर इसे 2001 में पुन: पंजीकृत करवाया गया था। ऐसे में पिछले कई सालों से सोसायटी व्यापक स्तर पर कार्य नहीं कर पा रही है। जिला प्रशासन अब दोबारा इस सोसायटी को…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- पांवटा में साहिब की ग्राम पंचायत राजपुर के तहत आने वाले गांव रामनगर में बीते दिन अचानक आए भारी तूफान और बारिश ने जमकर तबाही मचाई। तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश ने न केवल सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त किया, बल्कि किसानों की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है।जिससे किसान चिंतित हैं। जानकारी के अनुसार रामनगर में बीते दिन हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हुई जिससे कई जगह पेड़ उखड़ गए, जहां मक्की के खेत तेज हवाओं के चलते जमीन पर गिर गए और किसानों को इस बार भी मक्की की फसल से…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- पांवटा में साहिब की ग्राम पंचायत राजपुर के तहत आने वाले गांव रामनगर में बीते दिन अचानक आए भारी तूफान और बारिश ने जमकर तबाही मचाई। तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश ने न केवल सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त किया, बल्कि किसानों की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है।जिससे किसान चिंतित हैं। जानकारी के अनुसार रामनगर में बीते दिन हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हुई जिससे कई जगह पेड़ उखड़ गए, जहां मक्की के खेत तेज हवाओं के चलते जमीन पर गिर गए और किसानों को इस बार भी मक्की की फसल से…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदान केंद्रों के युक्तिकरण सम्बन्धी बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सिरमौर जिला के नाहन, पांवटा साहिब, शिलाई तथा श्री रेणुका जी इत्यादि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत पड़ने वाले कुछ मतदान केंद्रों को अलग करने तथा नया मतदान केंद्र बनाएं जाने के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। बैठक के दौरान, 56-नाहन विधानसभा क्षेत्र के 56/30-जाबल का बाग मतदान केंद्र के अंतर्गत आने वाले गदपेला अनुभाग के मतदाताओं के लिए नए मतदान केंद्र की मांग की गई, क्योंकि उन्हें मतदान केंद्र…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता का सराहनीय प्रदर्शन करते हुए, 1 एचपी (आई) कंपनी एनसीसी नाहन ने सेना छावनी, नाहन में बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान सफलतापूर्वक चलाया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सिरमौर जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के 250 एनसीसी कैडेटों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। वृक्षारोपण अभियान को 800 देशी पौधों के समर्थन से बल मिला, जो देहरादून स्थित 127 इकोलॉजिकल टीए बटालियन और कुफरी की 133 इकोलॉजिकल टीए बटालियन द्वारा उदारतापूर्वक प्रदान किए गए। इन टीए इकाइयों के कमांडिंग अधिकारियों कर्नल मोहित और कर्नल मोहन की सहायता ने इस…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( एस पी जैरथ):- उपमंडल पावंटा साहिब में यमुना नदी के तट पर सौंदर्यकरण होने से नगरी को चार चाँद लगने जा रहे है। पांवटा साहिब यमुना नदी पर जल्द ही हरिद्वार की तरह सुंदर घाटों का निर्माण होने जा रहा है जिसको लेकर भारत सरकार द्वारा टैंडर कर दिया गया है।यमुना घाट के सौंदर्यकरण का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। जिसको लेकर नमामि गंगे व वाप्कोस लिमिटेड कंपनी के पदाधिकारी पांवटा यमुना घाट पहुंचे व घाट का जायजा लिया। इस दौरान इस काम को करने वाली वाप्कोस लिमिटेड कंपनी के अधिकारी दीपेंद्र लांभा ने…