नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( संजय सिंह)लोकसभा चुनाव-2024 में लागू आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत सभी पंजीकृत राजनैतिक दलों और प्रत्याशियों को चुनावी रैली, मीटिंग व चुनावी सभाओं आदि के आयोजन के लिए अग्रिम स्वीकृति लेनी अनिवार्य है। यह स्वीकृति ऑन लाईन और ऑफ लाईन दोनों माध्यम से ली जा सकती है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम नाहन सलीम आजम ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों के अनुरूप नाहन विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सभी राजनैतिक दल और प्रत्याशी अपनी-अपनी चुनावी रैलियों तथा चुनावी सभाओं के आयोजन के लिए अग्रिम स्वीकृति लेना सुनिश्चित…
Author: Himachal Varta
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) विद्युत उप मंडल नाहन-एक के अन्तर्गत 4 अप्रैल 2024 को नाहन क्षेत्र के जरजा, बनोग, नजदीक गायत्री मंदिर, यशवंत विहार, सैन की सेर आदि क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल नाहन-एक ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि आवश्यक मुरम्मत और रखरखाव के दृष्टिगत इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यह शट-डाउन मौसम खराब होने की स्थिति में रदद किया जा सकता है।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- दो बार शिमला थे संसदीय क्षेत्र से रहे सांसद वीरेंद्र कश्यप से आज मोबाइल पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि उन के पास कुछ कांग्रेस के नेता आए थे और उन्होंने कांग्रेस पार्टी से शिमला संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की खबर थी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के नेता यह भी चाहते थे कि कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करूं मगर उन्होंने इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ उनके संबंध बहुत पुराने हैं और उन्हें भाजपा में रहते हुए काफी इज्जत मिली है जिस कारण उन की जमीर रह…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-भाजपा से दो बार सांसद रहे वीरेंद्र कश्यप की कांग्रेस से शिमला संसदीय सीट पर चर्चा ने भाजपा खेमे में चिंता की लकीरें खींच दी है। अब यदि वीरेंद्र कश्यप बीजेपी को बाय-बाय कांग्रेस का दामन थाम लेते हैं तो सुरेश कश्यप की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसकी बड़ी वजह एंटी इनकंबेंसी के साथ-साथ भाजपा की चरम गुटबाजी व बीते विधानसभा चुनावों में बागी कांग्रेसियों की वापसी मानी जा रही है।कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रहे जी आर मुसाफिर सहित कुछ दिग्गज कांग्रेसी बागियों की वापसी जल्द होने के संकेत भी…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( संजय सिंह)जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर द्वारा आज मंगलवार को नाहन में संभावित आपदा के दृष्टिगत भवनों की रिपेयर और रेट्रोफिटिंग पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा ने इस कार्यशाला की अध्यक्षता बतौर मुख्य अतिथि की।एल.आर. वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि केन्द्रीय भवन अनुसंधान संस्थान, रूड़की के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इस एक दिवसीय कार्यशाला से सिरमौर जिला में विस्तृत संभावित आपदा के दृष्टिगत नये भवनों के निर्माण और पुराने भवनों की रेट्रोफिटिंग पर अच्छी और मूल्यवान जानकारी सांझा की…
पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में वन विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। बता दें टीम ने नवादा, मतरालियों और यमुनापुल के पास अवैध खनन करते पांच ट्रैक्टर पकड़े है।विभाग द्वारा सभी से मौके पर 95080 रुपए जुर्माना वसूल लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, विभाग को संबंधित क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थी।जिसके बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी पांवटा साहिब मोहन सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने नवादा, मतरालियों और यमुनापुल के पास दबिश दी।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई सड़क हादसे पेश आ रहे है। मामला जिला सिरमौर के अंतर्गत आने वाले विक्रमबाग-सुकेती मार्ग पर बेला गांव के समीप का है, यहां एक ट्रैक्टर बस को पास देते हुए अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में 30 वर्षीय चालक जख्मी हुआ है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।जानकारी के मुताबिक, आज विक्रमबाग-सुकेती मार्ग पर एक तरफ से निजी बस और दूसरी तरफ से ट्रैक्टर (एचपी- 71ए- 6699) जा रहा था। इस दौरान बेला…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- बार एसोसिएशन शिलाई की बैठक ट्रिब्यूनल कमेटी के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर शिलाई बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें लोकेश नेगी को अध्यक्ष, अमित ठाकुर को उपाध्यक्ष तथा रविंद्र चौहान देवा को महासचिव नियुक्त किया गया। इस मौके पर अमित तोमर को सचिव , नरेंद्र ठाकुर को कोषाध्यक्ष, एलआर ठाकुर को प्रेस सचिव, जबकि नेत्र सिंह को लाइब्रेरियन बनाया गया। इसके अलावा एसआर चौहान, बीएस चौहान, अनिल नेगी और राहुल चौहान को मुख्य सलाहकार मनोनीत किया गया।