नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जून माह की तपिश और लगातार हीटवेव की मार झेलता जिला सिरमौर फिलहाल ग्रीष्मकालीन रोगों से राहत में है। जिला सिरमौर स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय पाठक से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक फिलहाल ना तो लू, ना ही डायरिया, डेंगू अथवा किसी भी प्रकार का जल जनित रोग का बड़ा मामला संज्ञान में नहीं आया है। बावजूद इसके जिला सिरमौर का स्वास्थ्य विभाग ग्रीष्मकालीन रोगन की हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। स्वास्थ्य विभाग के करीब 1200 मेडिकल स्टाफ सहित करीब 600 आशा वर्कर अलर्ट…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को बचाने के लिए तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे मंजूर किए है रावत ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को विधानसभा उपचुनाव में हार का डर सता रहा है उनको पता है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पहले ही अल्पमत में है अगर कहीं विधानसभा उपचुनाव में भाजपा छै कि छै सीटे जीत जाती है तो सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार गिर सकती…
श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा):- सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया के न्यायाधीश जस्टिस संजय करोल ने रविवार को श्री रेणुकाजी तीर्थ स्थल में स्नान किया और मां का आशीर्वाद लिया। वे यहां राज्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। वहीं वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारियों से उन्होंने परिक्रमा मार्ग पर यहां की बॉयोडायवर्सिटी का भी ब्यौरा लिया। रेणुकाजी झील चूंकि रामसर साइट की वैटलैंड में अंकित है। लिहाजा यहां पर पाई जाने वाली जलीय व स्थलीय जीवों की जानकारी भी माननीय न्यायाधीश ने प्राप्त की। वहीं वन्य प्राणी क्षेत्र को आगजनी इत्यादि से संरक्षण के लिए भी उन्होंने…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला मुख्यालय से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, यहां निर्माणाधीन भवन के कार्य के दौरान एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार घटना डॉ वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज के समीप की है जहां निर्माणाधीन भवन का कार्य कर रहे मजदूर के सिर पर ईंट गिर गई। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई । मृतक की पहचान सलेंद्र उर्फ भगत (34) पुत्र चेतराम निवासी गांव डाकरा, पोस्ट ओफिस बर्मापापड़ी के रूप…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब गुरुद्वारा घाट यमुना नदी में दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जिसमें तीन लोगों के डूबने का समाचार हैं। बता दे कि दस साल में 56 से अधिक लोग यमुना में डूब कर अपनी जान गंवा चुके हैं। पांवटा साहिब में शुक्रवार शाम के वक्त घूमने आए श्रद्धालुओं में से तीन श्रद्धालु यमुना में नहाने के लिए उतरे और उसमें समा गए। फिलहाल तीनों शव बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है धीरेंद्र सिंह और अजीत और अभिषेक ये तीनों डेरा बस्सी के रहने वाले हैं।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- देश भर में पहले जून को लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण समाप्त हो जाएगा। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत 4 जून को पूरे देश में एक साथ मतों की गिनती आरंभ हो जाएगी , लेकिन यह लोकसभा के चुनाव कई नेताओं का भविष्य तय करेंगे। खासकर यदि बात हिमाचल प्रदेश की करें तो हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद कई मंत्रियों के पोर्टफोलियो बदल सकते हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री और पार्टी हाई कमान ने सभी मंत्रियों और विधायकों को दो टूक कह दिया है कि लोकसभा चुनाव…
नाहन 31 मई (एसपी जैरथ):- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज डॉ.वाई.एस.परमार महा विद्यालय नाहन में जिला सिरमौर के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना के लिए स्थापित किए गए मतगणना हॉलों का निरीक्षण किया। उन्होनें सम्बन्धित अधिकारीयों को बिना किसी व्यवधान के मतगणना प्रक्रिया को सम्पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा मतगणना स्थल पर चिन्हित मिडिया स्थल का निरीक्षण किया। उन्होनें मतदान प्रक्रिया के लिए आज रवाना हो रही पोलिंग टीमों का भी जायजा लिया। उपायुक्त ने दिंवगत अरविन्द चौधरी कृषि विस्तार अधिकारी राजगढ़ जिन्हें लोकसभा चुनाव हेतू सहायक पीठासीन अधिकारी (एपीआरओ)…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आज शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलवाई। सुमित खिमटा ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित एक सू़क्ष़्म शपथ कार्यक्रम में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाते हुये सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा, सहायक आयुक्त गौरव महाजन, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान के अलावा अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।