नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- पांवटा साहिब में सोमवार को दोपहर एक बजे के करीब सूरजपुर गुरुद्वारा के नजदीक एक बुलेट ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेन्द्र ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी मोटर साइकिल चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। डीएसपी ने बताया कि टक्कर लगने से चालक अपनी बुलेट जिस पर कोई नंबर नहीं लगा था, के साथ सड़क के बायीं तरफ गिर गया इस हादसे में सड़क पार कर…
Author: Himachal Varta
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( संजय सिंह)उद्योग एवं संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अपने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत कांडो च्योग के सेंगा में आयोजित किये जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि यूथ क्लब कांडो तथा नरेंद्र मेमोरियल कमेटी द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में हिमाचल तथा उत्तराखंड के विभिन्न भागों से आए खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने का उपयुक्त मंच उपलब्ध हुआ। उन्होंने कहा खेल जीवन के लिए नितांत महत्वपूर्ण है। खेलों से न केवल शारीरिक…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- शैक्षणिक सत्र 2021-22 के मेधावी विद्यार्थियों को डेढ़ वर्ष बाद मोबाइल टैबलेट मिलने लगे हैं। उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय सिरमौर की ओर से खंड परियोजना अधिकारियों को इन मोबाइल टैबलेट का वितरण कर दिया गया है। सूची तैयार करने के बाद शिक्षा खंड स्तर पर मेधावी विद्यार्थियों को मोबाइल टेबलैट देने का कार्य शुरू किया जा रहा है। बता दें कि पूर्व में मोबाइल टैबलेट न मिल पाने के कारण विद्यार्थियों के चेहरों पर मायूसी छाई हुई थी।वहीं, अभिभावक शिक्षा विभाग से विद्यार्थियों को मोबाइल टैबलेट देने की मांग कर रहे थे। मोबाइल टैबलेट खरीद…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा)अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर. वर्मा ने सिरमौर जिला के सभी बैंकों को निर्देश दिए हैं कि सभी बैंक सरकार द्वारा संचालित विभिन्न ऋण प्रायोजित योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करना सुनिश्चित बनाए। उन्होंने कहा कि सभी बैंक इस प्रकार से अपना कार्य निष्पादित करें कि सभी पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल. आर. वर्मा गत सांय नाहन में जिला स्तरीय बैंकर्स समीक्षा समिति सिरमौर की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। एल. आर. वर्मा ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, प्रधानमंत्री…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)राजधानी शिमला में मकर संक्रांति का त्योहार रविवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर के बाजारों में जगह-जगह प्रसाद के तौर खिचड़ी और घी बांटा गया। मंदिरों में भी सुबह-सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। जगह-जगह लगे खिचड़ी के भंडारों में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा मूंगफली व रेवड़ी बांटी गई। सूर्य के उत्तरायण होने पर प्रत्येक वर्ष की 14 जनवरी को पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। वहीं, धार्मिक स्थलों पर पहाड़ों पर बसे ग्रामीण क्षेत्रों में साजे का बड़ा महत्त्व है। ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रांति को साजा कहा जाता है। माघ…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)शैक्षणिक स्तर को सुधारने के मकसद से राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विद्यालय द हिमाचल स्कूल एडॉप्शन कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसके तहत प्रदेशवासियों को राजकीय पाठशालाओं को गोद लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इससे वे शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने में अपना योगदान दे पाएंगे। सचिवालय और निदेशालय में सेवाएं दे रहे शिक्षा विभाग के अधिकारी, उपनिदेशक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान के समन्वयक, प्रधानाचार्य, राज्य शिक्षा परिषद अनुसंधान और प्रशिक्षण और हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधिकारी भी एक-एक स्कूल…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर नाहन आईटीआई के समीप रविवार को ब्रेक फेल हो जाने से ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ। मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे एक ट्रक एचपी – 71 -8168 कालाअंब से रेत लेकर राजगढ़ जा रहा था। अचानक आईटीआई के समीप एनएच 907 ए पर ट्रक के ब्रेक फेल हो गए।चालक ने हिम्मत से काम लेते हुए सड़क पर चल रहे भारी ट्रैफिक के बावजूद ट्रक को सूझबूझ के साथ पहाड़ी से टकरा दिया। ट्रक उतराई की तरफ था लिहाजा टक्कर के साथ ही वह पलट भी गया। अच्छी…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- आखिर दशकों लंबे इंतजार के बाद नाहन शहर को बाईपास मिलने का सपना साकार होता नजर आने लग पड़ा है। नाहन के विधायक अजय सोलंकी इस बाईपास सड़क को गो थ्रू करने को लेकर मुख्यमंत्री से भी घोषणा करवा चुके हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद लोक निर्माण विभाग बनोग वाया धारक्यारी सब्जी मंडी सड़क के निर्माण को लेकर कदमताल में भी जुट गया है।विधायक अजय सोलंकी के द्वारा लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद सड़क के लिए एस्टीमेट तैयार किए जाने को लेकर डीपीआर बनाई जानी…