नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के पांवटा साहिब-शिलाई एनएच 707 पर गांव डबराह के समीप दो तेज रफ्तार गाड़ियों की आपस में भयंकर टक्कर हुई है। हादसे में गाड़ी सवार लोगों को हल्की चोटें आई है।घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग 2 घंटे जाम लगा रहा। पुलिस प्रशासन पहुंचने के बाद सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हटाया गया और सड़क को यातायात के लिए बहाल किया गया।जानकारी के मुताबिक, रविंदर सिंह अपनी बोलेरो गाड़ी (HP 71 3001) में सवार होकर रोनहाट से शिलाई की तरफ जा रहा था। इस दौरान गांव डबराह के समीप ऑल्टो…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के नोहराधार क्षेत्र में एक व्यक्ति की पेड़ से गिरने के कारण मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गेहल गांव के 33 वर्षीय व्यक्ति सतपाल अचानक पेड़ से गिर गया। जिस कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे गेहल क्षेत्र में मातम पसर गया है।पता चला है कि वीरवार सुबह सतपाल पशुओं के लिए पत्ती लेने जंगल गया था। सुबह करीब साढ़े सात बजे वह पेड़ से गिर कर गहरी खाई में चला गया। घटना के बाद गांव के लोग उसे तुरंत सीएचसी…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा)सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में 26 जनवरी को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ऐतिहासिक नाहन चौगान में राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे और गणतंत्रत दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार भी गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत करेंगे। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज शुक्रवार को नाहन में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियां सम्बन्धी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी प्रदान की है। सुमित खिमटा ने कहा कि समारोह के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनेठी में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक समारोह आयोजित किया गया। समाजसेवी विनोज शर्मा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि जबकि, नशा निवारण परिषद के प्रदेशाध्यक्ष अमरजीत परमार, सेवानिवृत्त सी.एच.टी. गुरदीप शर्मा, पंचायत प्रधान बीना शर्मा और एस.एम.सी. प्रधान सुभाष शर्मा विशिष्ठ अतिथि रहे। कार्यवाहक प्रिंसीपल मनीष कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। जमा दो कक्षा के पारस सिंह बादल और रीना देवी को बैस्ट स्टूडैंट का अवार्ड दिया गया। गांधी हाउस को बेस्ट हाउस और जमा दो कक्षा की निकिता ठाकुर को बेस्ट कमांड प्राइज से नवाजा गया।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (संजय सिंह):- सिरमौर रियासत के अंतिम शासक महाराजा राजेंद्र प्रकाश की याद में नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित 3 दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का बुधवार नौ देर शाम समापन हो गया। महाराजा राजेन्द्र प्रकाश फाउंडेशन द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था समापन समारोह में एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।तीन दिवसीय प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला खालसा टाइगर नाहन और पांवटा साहिब के बीच खेला गया जिसमें पाँवटासाहब की टीम ने खालसा टाइगर नाहन को पराजित कर प्रतियोगिता पर कब्जा किया। पत्रकारों से बातचीत में एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा) विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि रेणुका क्षेत्र की प्रमुख ददाहू- बेचड़ का बाग मार्ग के अपग्रेडशन के लिए 20 करोड़ रूपए से अधिक की धनराशि व्यय की जाएगी। उन्होंने कहा कि अति शीघ्र ही सभी औपचारिकताएं पूर्ण करके सड़क निर्माण हेतु टेंडर प्रक्रिया आरंभ की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सड़क निर्माण से क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ होगा। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बेचड़ का बाग में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विद्यार्थियों, अध्यापकों, अभिभावकों व अन्य गणमान्य लोगों को…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब के निहालगढ़ में वार्षिक पारितोषिक के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में नसीमा बेगम पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने बच्चों से उनकी समस्याएं भी पूछी तो प्रिंसिपल और छात्राओं ने बताया कि स्कूल में टॉयलेट की हालत बेहद खराब है जल्द से जल्द टॉयलेट सुविधा छात्र छात्राओं के लिए बनाई जाए।इस बारे में नाॅन ओफिसीएल डायरेक्टर सिविल सप्लाई को. लिमिटेड हिमाचल प्रदेश ने बताया कि हमने स्कूली बच्चों की टायलेट समस्या को लेकर डीसी सिरमौर के माध्यम से डीआरडीए को पत्र भिजवाया है इस मामले में उच्च अधिकारियों से मिल…
राजगढ़( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नगर पंचायत केंद्र झो वार्ड नंबर -2 की समस्याओं के निदान तथा नागरिकों को सभी सुविधाएं मुहैया करवाने बारे विशेष पग उठाए जाएगें । यह विचार नगर पंचायत की पार्षद सुमन चैहान ने मंगलवार को वार्ड नंबर -2 की समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए । उन्होने बताया कि वार्ड में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनका मूल उददेश्य है जिसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है । बैठक में विभिन्न मुददों पर गहनता से चर्चा की गई जिसमें वार्ड नंबर दो में बहने…