नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- भारतीय प्रबंधन संस्थान सिरमौर (आईआईएम सिरमौर) ने हाल ही में 16 से 18 मई, 2024 तक आयोजित एचआर रिट्रीट नेविगेटिंग द इमर्जिंग ट्रेंड्स नामक तीन दिवसीय प्रबंधन विकास कार्यक्रम (एमडीपी) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम तक्षशिला संधारणीय आजीविका एवं सामुदायिक विकास केंद्र , टीएचडीसीआईएल , ऋषिकेश, उत्तराखंड में आयोजित किया गया था। इस प्रशिक्षण की मेजबानी टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा की गई थी, जिसका लक्ष्य टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, एसजेवीएनएल , यूजेवीएनएल, एनएचपीसी, रैटल एचपीसीएल, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया सहित विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) से मानव संसाधन समूह को एक साथ लाना…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- शहर के अमरपुर मोहल्ला में पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान हरिचंद (48) पुत्र भगवानदीन निवासी अमरपुर मोहल्ला नाहन के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि रीठे के पेड़ के समीप गली में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा। अभी फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है, इसकी…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- उपमंडल स्तरीय स्वीप टीम ने आज पांवटा साहिब की पातलियों पंचायत के ग्रामवासियों को आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए जोगिंद्र शर्मा ने ” चुनाव नहीं मतदान करो, नए भारत का निर्माण करो” कविता के माध्यम से मौजूद सभी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मतदाताओं के साथ मतदान की जानकारी भी साझा की। स्वीप टीम के नोडल अधिकारी धनवीर चौहान ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता को मतदान करना चाहिए उन्होंने…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) लोकसभा चुनाव 2024 के सफल आयोजन के दृष्टिगत आज नाहन स्थित उपायुक्त कार्यालय में लोक सभा शिमला निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक जंग बहादुर यादव भारतीय प्रशासनिक अधिकारी) ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सामान्य पर्यवेक्षक ने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जिले में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा भी ली। बैठक के दौरान अवगत करवाया गया की जिले में चुनाव के दृष्टिगत 712 पुलिस बल तैनात किए गए है और सफलतापूर्वक चुनाव करवाने के लिए पुलिस अधीक्षक स्तर पर अंतरराज्यीय समन्वय बैठक भी आयोजित की जा चुकी है। बैठक…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- भारतीय जनता पार्टी लोकसभा सांसद एंव प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के नोहरी और रूग बखोटा में जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि 4 जून को चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस के शहज़ादे 6 जून को छुट्टी पर विदेश चले जाएंगे। चुनाव नतीजों के साथ ही कांग्रेस का सूपड़़ा पूरे देश से साफ हो जाएगा। 2024 के लोकसभा चुनाव का आज पांचवा चरण शुरू हो चुका है और अभी दो और चरणों में चुनाव होना बाकी हैं और यह भी स्पष्ट दिखाई देता…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज सोमवार को नाहन में फायर सेफ्टी से संबंधित अंब्रेला कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुये सभी सम्बन्धित विभागों को जिला में फारेस्ट फायर की घटनाओं की रोकथाम के लिए समय पर कदम उठाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आगजनी की घटना की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाये और पानी के टेंक तथा वाटर हाईड्रेंट जैसे संसाधनों को आग से नियंत्रण हेतु उपयोग के लिये अधिक सुचारू बनाया जाये। उपायुक्त ने वन विभाग के आग्रह पर पंचायत पदाधिकारियों, प्रधान, उप-प्रधान वार्ड सदस्य इत्यादि को जंगल में…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा) उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर सुमित खिमटा ने जल शक्ति, वन और अन्य सम्बन्धित विभागों को सिरमौर जिला में चल रही हीट वेव और जंगलों में बढ़ती आगजनी की घटनाओं के नियंत्रण के लिए समय पर मुस्तैदी से कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा प्रचंड गर्मी और हीटवेव के अलर्ट के दृष्टिगत जल शक्ति विभाग जिला में समुचित मात्रा में पेयजल उपलब्ध करवाने तथा विभिन्न स्थानों पर स्थापित फायर हाइड्रेंट को कार्यशील बनाये रखना सुनिश्चित बनाये। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा आज सोमवार को…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) : -जिला मुख्यालय नाहन में एक 28 साल के युवक की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान नीतीश (28) निवासी गांव बडोन श्री रेणुका जी के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक युवक अपने किसी दोस्त के पास नाहन रहने आया था। इसी दौरान रविवार सुबह अचानक युवक की तबीयत बिगड़ गई। युवक के दोस्त ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन युवक ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदि भी था। उधर, जांच अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद युवक के…