नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(रंजना शर्मा):- उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला द्वारा प्रदेश सहित सिरमौर जिला में आगामी 5 दिनों तक लू (हीट वेव) चलने का अलर्ट जारी किया गया है। सुमित खिमटा ने मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला द्वारा जारी लू अलर्ट के दृष्टिगत सिरमौर जिला के लोगों से अगले 4-5 दिनों तक जरूरी सावधानियां व एहतियात बरतने की अपील की है। उपायुक्त ने कहा कि मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला द्वारा जारी अलर्ट में सिरमौर जिला के धौलाकुआं और पांवटा साहिब क्षेत्र में भीषण लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में एक महिला की ढांक में गिरकर मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान सुनीला देवी पत्नी भूपाल सिंह के तौर पर हुई है।जानकारी के अनुसार हादसा डाबरो जंगल में हुआ। छोगटाली पंचायत के पूर्व प्रधान आशा प्रकाश ने दूरभाष पर सूचना दी कि सुनीला देवी सुबह घर से जंगल की घासनी में घास लाने गई थी, जहां डाबरो नामक स्थान पर वह ढांक में गिर गई। परिजन उसे गाड़ी में उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम…
श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि शनिवार सुबह 12:00 के करीब व्यक्ति के झील में डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी। झील के किनारे व्यक्ति के कपड़े व जूते मिले थे । व्यक्ति के कपड़ों में किसी भी प्रकार का पहचान पत्र नहीं मिला है। फिलहाल यह कह पाना मुश्किल है कि झील में डूबने वाला व्यक्ति कौन है?शाम को सेना के गोताखोरों की टीम द्वारा व्यक्ति के शव को झील से निकाल लिया गया है। फिलहाल व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई संगड़ाह के डीएसपी मुकेश कुमार डडवाल ने पुष्टि करते…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में चुनाव प्रचार के दौरान एक शिक्षक को भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल व शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के साथ तस्वीरें क्लिक करवाना महंगा साबित हुआ है। शिक्षक प्रशांत शर्मा को निलंबित किया गया है। जानकारी के मुताबिक शिकायत सीधे ही चुनाव आयोग को शिमला भेजी गई थी। इसके बाद ही जिला निर्वाचन अधिकारी को अनुशात्मक कार्रवाई के निर्देश मिले। सहायक निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम के स्तर पर शिक्षक का पक्ष लिया गया। जवाब संतोषजनक नहीं था। जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त सुमित खिमटा के स्तर पर…
राजगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में एक व्यक्ति का शव जंगल से बरामद हुआ है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार यहां सनौरा नेरीपुल सड़क पर राणाघाट पंचायत में सड़क से करीब 150 मीटर नीचे पनेली के जंगल में व्यक्ति का शव एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पेड़ की टहनी काटकर शव को नीचे उतारा। जांच के दौरान पाया गया कि शव काफी हद तक सड़ चुका है, जिससे बदबू आ रही थी। व्यक्ति के…
पांवटा साहिब 18 मई (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब का एक युवक कालसी थाना क्षेत्र केकोटी इच्छाड़ी मोटर मार्ग पर लालढांग के पास नहाते हुए टोंस नदी में डूब गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान अनुराग चौहान (18) पुत्र श्याम सिंह थाना पुरुवाला, किलौड़ गांव के रूप में हुई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, मृतक अपने छह दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए लालढांग में टोंस नदी के किनारे आया था। इस दौरान सभी दोस्त नदी में…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ): – देशभर में चुनावी बेला चरम पर है इस दौरान तमाम राजनीतिक दलों द्वारा अपनी शीर्ष नेतृत्व समेत पूर्व में शीर्ष पदों पर रही हस्तियों को भी प्रचार प्रसार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है , लेकिन हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश का 6 बार नेतृत्व करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री और आधुनिक हिमाचल के निर्माता कहे जाने वाले वीरभद्र सिंह को हाशिए पर धकेल दिया है। चुनावी पोस्टर में जहां पहले नंबर पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को स्थान दिया है , वहीं राहुल गांधी और सोनिया गांधी को…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(रंजना शर्मा):- जिला मुख्यालय के बिला राउंड के एक बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदलकर युवक ने 74000 की राशि के गबन का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक शहर के बिला राउंड के रहने वाले अनूप आनंद भटनागर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि 23 अप्रैल को नाहन के एसबीआई की मुख्य शाखा में वह जब एटीएम कार्ड से पैसे निकाल रहे थे तो इसी दौरान किसी व्यक्ति ने इनका एटीएम चोरी कर लिया , जिससे अज्ञात व्यक्ति ने उनके एटीएम से 74000 की निकासी भी की। इस बाबत उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज…