पांवटासाहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)एस डी एम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों सहित बांगराण पुल के मुरम्मत कार्य तथा वैकल्पिक मार्ग का सामूहिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग को वांछित दिशानिर्देश भी दिए।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिला दण्डाधिकारी आर.के. गौतम ने पांवटा के बांगराण पुल से आगामी 26 जनवरी तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। वाहनों की आवाजाही के लिये मानपुर देवड़ा से रामपुर घाट नवादा सड़क में गिरी नदी पर लगभग 7 किलोमीटर दूरी पर स्थित नवादा गांव के पुल को…
Author: Himachal Varta
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( लक्ष्य शर्मा)मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डा. अजय पाठक ने बताया कि आयुष्मान भारत के डिजिटल मिशन के अन्तर्गत ‘‘आयुष्मान भारत हैल्थ एकाउंट’’ बनाये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में आयुष्मान भारत हैल्थ एकाउंट बनने प्रारम्भ हो गए हैं और लाभार्थी आधार कार्ड के माध्यम से अपना हैल्थ एकाउंट बनवा सकते हैं। इस हैल्थ एकाउंट में सभी लाभार्थियों की स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी हर समय उपलब्ध रहेगी।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति अपने नजदीक के हैल्थ वैलनेस सेंटर में जाकर हैल्थ एकाउंट बनवा सकता है और यहां कार्यरत सी.एच.ओ. या डाटा…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर आर. के. गौतम की अध्यक्षता में आज बुधवार को अग्रणी बैंक, यूको बैंक द्वारा वर्ष 2022-23 की वार्षिक ऋण योजना के अन्तर्गत सितम्बर 2022 तक के परिणामों तथा उपलब्धियों की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय सलाहकार एवं समन्वय समिति तथा जिला स्तरीय समीक्षा समिति बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने बैठक में जिले में कार्यरत सभी बैंकों द्वारा क्रियान्वित की जा रही सरकार की गरीबी उन्मूलन योजनाओं के अन्तर्गत हुई प्रगति तथा वार्षिक ऋण योजना 2022-23 के अंतर्गत सितम्बर 2022 तक के लक्ष्यों तथा उपलब्धियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी बैंको को निर्देश दिए…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास):- करगानू पंचायत को ड्रग फ्री बनाने तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव बारे जानकारी देने के उददेश्य से करगानू पंचायत ग्राम संगठन द्वारा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दूधम मतियाना से लेकर यशवंतनगर तक नशा निवारण रैली निकाली गई । जिसमें करगानू पंचायत के लोकल रिसोर्स ग्रुप, की महिलाओं के अलावा आंगनबाड़ी, आशावर्कर तथा दूधम मतियाना स्कूल के बच्चों ने छः किलोमीटर का सफर करके लोगों को नशा मुक्ति का संदेश दिया गया । इस रैली में करगानू पंचायत के प्रधान विद्यानंद शर्मा, उप प्रधान विक्रम सिंह के अलावा एलआरजी की पदाधिकारी अनिता शर्मा, सोनिया, पूनम,…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास):-चीन में आए कोरोना के नए वेरिएंट के बाद भारत ने भी नागरिक सुरक्षा को लेकर मजबूत किलेबंदी शुरू कर दी है। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा आपातकालीन तैयारियों की जांच करने के लिए मॉक ड्रिल करवाने की एडवाइजरी जारी की गई है। इसी कवायद के तहत प्रदेश के जिला सिरमौर मे भी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के निर्देशों के बाद सीएमओ जिला सिरमौर डॉ अजय पाठक तथा मेडिकल कॉलेज नाहन के प्रिंसिपल डॉ श्याम कौशिक के द्वारा मॉक ड्रिल के तहत की गई तैयारियों का विस्तृत रूप से…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा)पच्छाद क्षेत्र के सराहां-बागथन सड़क पर गत रात्रि एक बोलेरो के खाई में गिर जाने के कारण उसमें सवार 3 व्यक्तियों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सराहां की तरफ से बागथन की तरफ जा रही बोलेरो ढुंगाघाट ठाकरों गांव के बीच में एक मोड़ पर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी में चालक चठिया गांव निवासी विरेंद्र सिंह (28) सहित राजेंद्र सिंह निवासी ददाहु व हरिंद्र सिंह गांव शाड़ियां सवार थे जोकि घायल हो गए। गाड़ी के गिरने की आवाज सुन कर बनाहां की सेर व…
रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) समय पर गैस की सप्लाई न होने से उपभोक्ता परेशान। दादाहु स्थानीय क्षेत्र की बात की जाए तो बुकिंग के बाद भी कई कई दिनों तक उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं जिसको लेकर गैस एजेंसी संचालक तरह-तरह के तर्क दे रहे हैं वहीं अगर विभाग की बात की जाए तो उनका कहना है कि स्थानीय क्षेत्रों में उसी दिन या अगले दिन गैस की डिलीवरी होनी चाहिए अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो ऐसे गैस एजेंसी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गैस एजेंसी संचालक जोगेंद्र कुमार का कहना…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला मुख्यालय नाहन में मंगलवार को नियमों की अवहेलना करने पर दुकानदारों के चालान काटे गए। इस दौरान एक लाख रुपए का जुर्माना भी दुकानदारों से वसूला गया। बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दिल्ली एवं नगर परिषद नाहन की टीम ने संयुक्त रूप से इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दिल्ली से नॉर्थ जोन डायरेक्टर की टीम व नगर परिषद नाहन ने शहर के मुख्य बाजारों का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान दुकानदार प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथीन समेत कोटपा अधिनियम का उल्लंघन कर तंबाकू उत्पाद बेचते हुए पाए…