Author: Himachal Varta

 नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला मुख्यालय नाहन स्थित ऐतिहासिक गुरूद्वारा दशमेश अस्थान साहिब में सिखो के दसवें गुरू गोबिंद सिंह महाराज जी का पावन प्रकाश उत्सव बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम प्रकाश उत्सव पर गुरूद्वारा परिसर में पिछले 3 दिनों से चल रहे अखंड पाठ साहिब की समाप्ती हुई। इसके उपरांत गुरूद्वारा परिसर में विशाल कीर्तन समागम का आयोजन किया गया।जिसमें गुरूद्वारा दशमेश अस्थान के भाई गुरमीत सिंह, लक्ष्मण सिंह, जसबीर सिंह समेत पांवटा साहिब से आए गुरप्रीत सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। जानकारी देते हुए गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अमृत…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- सिरमौर व शिमला जिले की करीब 12 हजार फुट ऊंची चोटी व प्रदेश के प्रसिद्ध आराध्य देव शिरगुल महाराज की तपोस्थली चूड़धार में मौसम का चौथा हिमपात हुआ है। गुरुवार दोपहर बाद चोटियां सफेद रंग से सज गईं। बता दें कि चूड़धार की चोटी में गुरुवार सुबह से बादलों ने डेरा डाले रखा व दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली व सीधा हिमपात शुरू हो गया, वहीं नौहराधार हरिपुरधार आदि स्थानों में हल्की-हल्की बारिश शुरू हुई। गौरतलब है कि पिछले तीन चार दिनों से ठंडी शीतलहर व आसमान में बादलों ने डेरा जमाए…

Read More

पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  ( लक्ष्य शर्मा)पांवटा साहिब के ऐतिहासिक गुरुद्वारा में सिखों के दसवें गुरु गुरुगोविंद सिंह जी के 356वें प्रकाश पर्व को पूरी धूमधाम से मनाया जा रहा है।इस पावन बेला में ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब को दुल्हन की तरह सजाया गया है प्रकाश पर्व में भाग लेने दूर-दराज से लाखों सिख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं,प्रकाशपर्व की सफलता को लेकर प्रबंधक कमेटी पुरी तरह मुस्तैद है।जानकारी देते हुए गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर जगबीर सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम 27 दिसंबर से लगातार चला हुआ है।उन्होंने बताया कि आज रात को जाने माने कवि जालंधर लुधियाना अमृतसर से…

Read More

नाहन, ( हिमाचलवार्तान्यूज) ( रेणु ब्यास)मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डा. अजय पाठक ने बताया कि  स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिरमौर जिला में माह जनवरी 2023 में 11 परिवार नियोजन शिविरों का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि 3 जनवरी और 28 जनवरी को सिविल अस्पताल ददाहू, 7 जनवरी तथा 21 जनवरी को सिविल अस्पताल सराहां, 10 जनवरी और 24 जनवरी को सिविल अस्पताल राजगढ़, 17 जनवरी तथा 31 जनवरी को सिविल अस्पताल शिलाई में परिवार नियोजन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में 5, 12 व 19 जनवरी को यह शिविर आयोजित किये जाएंगे।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने…

Read More

नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- उपायुक्त सिरमौर आर. के. गौतम ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर सिरमौर जिला के विभिन्न पर्यटन स्थलों में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए जिला में सभी होटल, रेस्टोरें और भोजनालय 2 जनवरी 2023 रात्रि 12 बजे तक खुले रखे जा सकते हैं। इस संदर्भ में उपायुक्त सिरमौर द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।उपायुक्त सिरमौर द्वारा यहां जारी आदेशों में कहा गया है कि नव वर्ष के अवसर पर जिला सिरमौर के विभिन्न पर्यटन स्थलों में पर्यटकों द्वारा देर रात्रि तक जश्न और उत्सव मनाने की संभावना को देखते हुए पर्यटकों…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-पांवटा साहिब में हिमाचल प्रदेश के उम्रदराज खिलाड़ियों के लिए महिलाओं व पुरष के  राज्य स्तरीय गेम्स का पांवटा साहिब में आयोजन होगा।इस बाबत मास्टरों स्पोर्ट्स एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश की कार्यकारिणी बैठक पाँवटा साहिब में राजेंद्र शर्मा प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि आगामी माह 21-22 जनवरी 2023 को पांवटा  साहिब में राज्य स्तरीय पुरुष एवं महिला मास्टर गेम्स का आयोजन किया जाएगा। जिसमें एथेलेटिक ,बास्केटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन,, वालीबॉल, कबड्डी एवं फुटबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के अंतर्गत चयनित टीमों एवं खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता जोकि  2…

Read More

कैमरे की मदद से खुले में कूड़ा फेंकने वाले 3 लोगों के काटे गए चालान                                                                                          नाहन ( हिमाचलवार्ता) (रेणु ब्यास):- नगर पालिका नाहन द्वारा शहर में 2 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किए गए है। इन सीसीटीवी कैमरा की मदद से खुले में कूड़ा फेंकने वाले 3 लोगों के चालान भी काटे गए।नगर पालिका नाहन…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- राजगढ़ शहर मेें लोक निर्माण विभाग द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को हटाने की मुहिम शुरू कर दी है । गुरूद्वारा के समीप बनी नगर पंचायत की दो छोटी दुकानों पर विभाग का पीला पंजा ने अपना प्रभाव दिखा दिया है । इसके अतिरिक्त किसान भवन के साथ सड़क पर बने सब्जियों व अन्य खोखे भी हटा दिए गए है। बुद्धिजीवी वर्ग का कहना है कि अधिकांश भवन मालिकों द्वारा चार मीटर कंट्रोल विडथ न छोड़ने से समस्या उत्पन्न हो गई है । जिस बारे नगर पंचायत ने नक्शा पास करते समय चार मीटर…

Read More