प्रिंट मीडिया में राजनैतिक विज्ञापन बिना एमसीएमसी की अनुमति नहीं किया जा सकेगा प्रकाशित नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( संजय सिंह) जिला निर्वाचन अधिकारी आर. के. गौतम ने कहा कि आज सायं पांच बजे से निर्वाचन संबंधी प्रचार पूरी तरह से थम जाएगा। किसी प्रकार की राजनैतिक रैली, जनसभा, भोज इत्यादि की अनुमति नहीं होगी। बाहरी क्षेत्रों से आए स्टार प्रचारकों को भी निर्वाचन सभा क्षेत्र को 5 बजे तक छोडने को कहा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वीरवार सायं पांच बजे के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में राजनीतिक प्रचार संबंधी किसी भी प्रकार का प्रसारण नहीं किया…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के नौहराधार में तीन दिन पहले हुए ब्लाइंड मर्डर केस को पुलिस ने सुलझाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान 34 वर्षीय कश्मीर सिंह पुत्र इंदर सिंह गांव चाढ़ना के रूप में हुई है। पुलिस ने जब आरोपी से कड़ी पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल किया और बताया कि पैसों के लेन-देन व पुरानी रंजिश के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया था।दरअसल, रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि नेपाली मूल का व्यक्ति जिसका नाम भीम बहादुर है, वह सुबह से अपने…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) :-हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान होना है। अब केवल 4 दिन ही मतदान के लिए बचे हैं, ऐसे में सभी पार्टियां प्रचार-प्रसार में जुटी हुई है। बता दें कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए जिला सिरमौर पुलिस मोर्चा संभाले हुए हैं। इतना ही नहीं विस चुनावों के लिए पुलिस के साथ-साथ 6 पैरामिलिट्री फोर्स ने भी मोर्चा संभाला हुआ है। गौरतलब है कि सिरमौर जिला तीन राज्यों की सीमाओं के साथ सटा है। जिले में 225 किलोमीटर की सीमा में अधिकतर हिस्सा उत्तराखंड व…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान होना है। अब केवल दो दिन ही मतदान के लिए बचे हैं, ऐसे में सभी पार्टियां प्रचार-प्रसार में जुटी हुई है। बता दें कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए जिला सिरमौर पुलिस मोर्चा संभाले हुए हैं। इतना ही नहीं विस चुनावों के लिए पुलिस के साथ-साथ 6 पैरामिलिट्री फोर्स ने भी मोर्चा संभाला हुआ है।जिला सिरमौर की सीमा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड राज्य के साथ लगती हैं। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जिला सिरमौर में 18 नाके स्थापित किए…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( संजय सिंह)जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन-2022 के लिए मतदान के दिन तथा मतदान के एक दिन पूर्व प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व केवल नेटवर्क में राजनीतिक प्रचार विज्ञापन प्रकाशित करवाने के लिए उम्मीदवार को विज्ञापन जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) से पूर्व प्रमाणित करवाना जरूरी है। जिला निर्वाचन अधिकारी कहा कि यदि कोई उम्मीदवार मतदान के दिन यानि 12 नवंबर को तथा मतदान के एक दिन पहले यानि 11 नवंबर को राजनीतिक विज्ञापन प्रकाशित करवाना चाहता है, तो इन दोनों दिनों के लिए विज्ञापन को…
श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रेणु ब्यास)राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि रेणुका जी मेला भगवान परशुराम का अपनी माँ रेणुका जी के प्रति श्रद्धा और भक्ति की अभिव्यक्ति है। यह भारतीय समाज के समृद्ध मूल्यों का प्रतीक है। वह आज सिरमौर जिले में अंतर्राष्ट्रीय रेणुका जी मेले के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।राज्यपाल ने कहा कि मेले और त्यौहार राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के द्योतक हैं और इन्हें हर कीमत पर संरक्षित किया जाना चाहिए। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए लोगों को बधाई दी और कहा कि माता रेणुका जी…
श्रीरेणुका जी (हिमाचल वार्ता न्यूज)( रेणु ब्यास)अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला के अवसर पर आज पारंपरिक बुड़ाह लोक नृत्य प्रतियोगिता के द्वारा सिरमौरी संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली। जिले के विभिन्न लोक कलाकारों के दलों ने बुड़ाह पारंपरिक लोक नृत्य के साथ वाद्य यंत्रों की धुन से लोगों को मंत्रमुग्ध किया और अपनी-अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। सिरमौरी सभ्यता के आरम्भिक इतिहास को लोक संगीत से ही जाना जा सकता है बुडाह नृत्य जिला सिरमौर में दीवाली के पर्व पर अमावस्या से भैया दूज तक किया जाता है। इस नृत्य के आरम्भ में इसके इतिहास को भी…
श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रेणु ब्यास)छः दिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2022 मंगलवार को सम्पन्न हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर 8 नवंबर 2022 को एक दिवसीय दौरे पर सिरमौर आएंगे। वह मेले के समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी। उपायुक्त ने बताया की राज्यपाल दोपहर 1.30 बजे ददाहु पहुचेगें और मुख्य मंदिर परिसर में शीश नवाएंगे और पश्चात देवपालकियों को कंधा देकर विदाई देंगे। राज्यपाल रेणू मंच से समापन समारोह की अध्यक्षता करेगें। उन्होंने कहा कि राज्यपाल अंतर्राष्ट्रीय रेणुका जी मेला में मुख्य आकर्षण…