नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(रेणु ब्यास):-सिरमौर पुलिस लगातार अवैध शराब और नशे की तस्करी करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है। एक बार फिर जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। टीम के हाथ यह सफलता नाहन-काला अंब मार्ग पर तब लगी जब उन्होंने एचआर नंबर (एचआर-26बीयू-7077) की एक स्कॉर्पियो गाड़ी को तलाशी के लिए रुकवाया।गाड़ी में बाप-बेटा सवार थे, जिनकी पहचान कोलर निवासी रणबीर सिंह व बेटे कुणाल के रूप में हुई है। एसआईयू ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 39 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई जिसमे 12 बॉक्स रॉयल…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) :- प्रदेश की सबसे बड़ी काऊ सैंक्चुरी अर्थात हरिओम गौशाला में आगामी पहली नवंबर को गोपाष्टमी पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा । जिसमें गौ माता पूजा, हवन और तुलसी स्थापना की जाएगी । यह जानकारी हरिओम गौशाला कोटला बड़ोग के संचालक एवं प्रधान कपिल ठाकुर ने दी है । बता देें कि शुरूआती दौर में करीब एक सौ बीघा में फैली काऊ सैंक्चुरी का संचालन पशु पालन विभाग नाहन द्वारा किया जाता था । यशवंतनगर के समीप हरिओम गौशाला में गौवंश की उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए पशुपालन विभाग द्वारा इस…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ) :- औद्योगिक नगरी कालाअंब में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दो प्रवासी मजदूर और ठेकेदार के बीच मामूली कहासुनी में हत्या को अंजाम दिया गया। जानकारी के मुताबिक औद्योगिक नगरी कालाअंब में बिहार के एक प्रवासी मजदूर ने उसी के गांव के रहने वाले ठेकेदार पर रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बताते हैं कि कालाअंब के अंबिका एलॉयज कंपनी में लेबर का काम करने वाले रमेश दास ने अपने ही गांव के ठेकेदार अरविंद पर रॉड से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बताते हैं कि गुरुवार देर…
नाहन (हिमाचल वार्ता) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब के गोविंदघाट बैरियर पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए गाड़ी से लाखों का कैश बरामद किया है। हालांकि पुलिस द्वारा जब कार के चालक से कैश ले जाने के कागजात प्रस्तुत करने को कहा तो वह नहीं कर पाया। लिहाजा पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए कैश सहित गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।बता दें कि हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगाई गई है ऐसे में बॉर्डर पर पुलिस का कड़ा पहरा है। इस दौरान हर आने-जाने वाले वाहनों की…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( लक्ष्य शर्मा)कश्मीर के बारामुला जिले के सीरी इलाके के वनसीरन तारीपोरा जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान बुधवार को मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया, जबकि गोलीबारी में सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान कुलभूषण मांटा घायल हो गए। जिसके बाद आज उनका पार्थिव शरीर उनके गाँव पहुंचाया गया। शहीद कुलभूषण हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की तहसील कुपवी के गौंठ गांव के रहने वाले थे।कुलभूषण मांटा प्रदेश के उपमंडल कुपवी की ग्राम पंचायत मझौली के ग्राम गौंठ के निवासी थे। वे अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। उनकी तीन बहनें हैं।…
मेला के दौरान निर्धारित स्थलों के अतिरिक्त मांस व मछली की बिक्री पर रहेगा प्रतिबन्ध नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास) :- जिला दण्डाधिकारी आर.के.गौतम ने आगामी 3 नवम्बर से 8 नवम्बर तक आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के दृष्टिगत धारा-144 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए आम जन-मानस व श्रद्धालुओं को सुचारू यातायात सुविधा उपलब्ध करवाने के उदेश्य से मेला स्थल के आस-पास पार्किगं स्थलों को…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज)(संजय सिंह) :- अन्तर्राष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेला-2022 के लिये कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा। ऑडिशन में सिरमौर सहित अन्य जिलों से श्रेणी सी व डी के कुल 60 कलाकार चयनित किये जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त एवं अध्यक्ष श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड आर.के.गौतम ने कहा कि कलाकारों के चयन के लिये ऑडिशन आगामी 31 अक्तूबर को प्रातः 9 बजे एसएफडीए सभागार में होगी। उपायुक्त ने कहा कि ऑडिशन में चयनित कलाकारों को अन्तर्राष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेला-2022 की सांस्कृतिक संध्याओं में 3 नवम्बर से 7 नवम्बर तक प्रस्तुतियां देने का अवसर प्रदान किया…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास) :- हिमालयन कॉलेज ऑफ लॉ कालाअंब 30 छात्रों ने दो शिक्षण संकाय सदस्यों के साथ पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ का दौरा किया। दौरे में दीवानी फौजदारी और पारिवारिक अदालत की कार्यवाही का पालन शामिल था। उच्च न्यायालय के संबंधित अधिकारियों ने छात्रों के साथ बातचीत की और उन्हें अदालत के बुनियादी ढांचे के साथ.साथ अदालत के कमरों के अंदर आम जनता द्वारा पालन की जाने वाली कानूनी नैतिकता की जानकारी दी। अदालत के दौरे का उद्देश्य अदालत के कामकाज,न्यायिक अधिकारियों के कर्तव्यों की प्रकृति को समझना था। यह दौरा छात्रों को किसी भी…